Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

माँ ने बेच दी बेटी,दो ने किया दुष्कर्म…

माँ ने बेच दी बेटी,दो ने किया दुष्कर्म…
May 24, 2026, 10:12 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : बिहार की महिला ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये लेकर अपनी 12 वर्षीय बेटी का सौदा कर दिया.पहले नाबालिग को खरीदने और मंदिर में शादी करने वाले लहरु यादव 40 वर्षीय आरोपी ने बालिक से चार महीने तक दुष्कर्म किया फिर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया. सारनाथ पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा शनिवार को किया. शनिवार को फरीदपुर अंडरपास और सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने पीड़िता की माँ और चंदौली के लहरू यादव उर्फ राकेश और झारखंड के ऑटो चालक रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया.


मामला जनवरी 2026 का बताया जा रहा है. बिहार के अरवल की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव को बेच दिया था. इसके बदले नाबालिग की मां को लहरू यादव ने 16 हजार रुपये नकद और 10 साड़ियां दी थीं. आरोप है कि दिखावे के लिए लहरू ने नाबालिग से चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की थी लेकिन पत्नी के तौर पर नहीं रखा था. अपने परिजनों से दूरी बनाकर रहता था. वह कम उम्र का दिखे इसलिए दिल्ली से 90 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा. लहरू दो बच्चों का पिता है. उसकी पत्नी का निधन हो चुका है.


ऑटो चालक ने मदद का भरोसा दिया था


नाबालिग को अकेला देख झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे साथ ले गया. रवि पहड़िया में रहकर ऑटो चलाता है. रवि ने सारनाथ स्थित तालाब के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर रवि ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी.


ALSO READ :काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, 23 लोग गिरफ्तार...


दुष्कर्म के बाद ऑटो चालक उसे अपने घर पहड़िया लेकर गया. ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देख आसपास के लोगों को शक हुआ और उन लोगों ने पूरे मामले की सूचना सारनाथ पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ऑटो चालक के चंगुल से मुक्त किया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता के आधार पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मुकदमा दर्ज
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मुकदमा दर्ज
Congress President Ajay Rai in trouble for making controversial remarks on PM Modi, case filedप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है. आज रविवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मंत्री और विधायकों समेत कई नेताओं ने बैठक कर अजय राय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि, अजय राय अपनी टिप्पणी पर शर्मिंदा होते हुए माफी मांगें. नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की भी मांग की गई है."पीएम नरेंद्र मोदी भगवान राम की तरह "इस बैठक के दौरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी भगवान राम की तरह हैं, जबकि अजय राय रावण की भूमिका में काफी जचते हैं. तभी तो 44 मुकदमों वाले आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बना रखा है. सच तो यह है कि, अजय राय का चुनावी स्टंट केवल पब्लिसिटी है, पीएम के खिलाफ चुनाव की मार्केटिंग करता है. इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्यमंत्री एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणीजानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के चलते कांग्रेस नेता अजय राय पर वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. यह मुकदमा वाराणसी की बीजेपी नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया है. उनका कहना है कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी से देश की भावनाएं आहत हुई हैं. BNS की धारा 352 के तहत उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है इससे पहले महोबा में भी अजय राज समय दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है.Also Read: वाराणसी एयरपोर्ट पर करोड़ों का गांजा बरामद, धर-दबोचे गए दो तस्करवहीं, इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बीतचीत के दौरान कहा कि - यह AI जेनरेटेड वीडियो है, वह महोबा में रेप पीड़िता से मिलने गए थे. रेप पीड़िता को न्याय देने के बजाय यह वीडियो सामने लाकर मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है.https://www.youtube.com/watch?v=9S_U_p2b3B4
वाराणसी एयरपोर्ट पर करोड़ों का गांजा बरामद, धर-दबोचे गए दो तस्कर
वाराणसी एयरपोर्ट पर करोड़ों का गांजा बरामद, धर-दबोचे गए दो तस्कर
Ganja worth crores of rupees recovered at Varanasi airport, two smugglers arrestedVaranasi News: वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. जी हां, बीते शनिवार को डीआरआई और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने गांजा बरामद किया है. बरामद किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है.एयरपोर्ट पर धर-दबोचे गए आरोपी बता दें, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई और कस्टम टीम ने बैंकॉक से आए दो यात्रियों शहनाज और यूसुफ को धर-दबोचा है, जिनके पास से 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा भी बरामद किया है. ये हाइड्रोपोनिक गांजा सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक महंगा और अधिक नशीला होता है, जिसकी खेती विशेष तकनीक से नियंत्रित वातावरण में की जाती है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी काफी मांग रहती है, यही वजह है कि इसकी तस्करी संगठित नेटवर्क के जरिये की जाती है. गिरफ्तार किए गये दोनों आरोपी वाराणसी में खेप पहुंचाकर मुंबई भागने की फिराक में थे, तभी अचानक से पुलिस को इस मामले की भनक लगी थी, जिसके बाद से पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले संदिग्ध यात्रियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही हैं.डीआरआई टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-215 से बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे दो यात्रियों पर शक होने के दौरान उनके सामान की तलाशी की गई. इसी दौरान डीआरआई टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिला. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी शहनाज और यूसुफ के रूप में हुई है. जिनसे पुलिस इस मामले की पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस की जांच में पता चला कि, दोनों आरोपी वाराणसी में किसी व्यक्ति को गांजे की खेप सौंपने के बाद मुंबई जाने की तैयारी में थे.Also Read: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, 23 लोग गिरफ्तारऐसे में अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क शामिल है. इतना ही नहीं अधिकारियों के मुताबिक बरामद हाइड्रोपोनिक गांजा सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक महंगा और अधिक नशीला होता है। इसकी खेती विशेष तकनीक से नियंत्रित वातावरण में की जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी काफी मांग रहती है. यही वजह है कि इसकी तस्करी संगठित नेटवर्क के जरिये की जाती है.https://www.youtube.com/watch?v=9S_U_p2b3B4
माँ ने बेच दी बेटी,दो ने किया दुष्कर्म…
माँ ने बेच दी बेटी,दो ने किया दुष्कर्म…
वाराणसी : बिहार की महिला ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये लेकर अपनी 12 वर्षीय बेटी का सौदा कर दिया.पहले नाबालिग को खरीदने और मंदिर में शादी करने वाले लहरु यादव 40 वर्षीय आरोपी ने बालिक से चार महीने तक दुष्कर्म किया फिर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया. सारनाथ पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा शनिवार को किया. शनिवार को फरीदपुर अंडरपास और सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने पीड़िता की माँ और चंदौली के लहरू यादव उर्फ राकेश और झारखंड के ऑटो चालक रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया.मामला जनवरी 2026 का बताया जा रहा है. बिहार के अरवल की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव को बेच दिया था. इसके बदले नाबालिग की मां को लहरू यादव ने 16 हजार रुपये नकद और 10 साड़ियां दी थीं. आरोप है कि दिखावे के लिए लहरू ने नाबालिग से चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की थी लेकिन पत्नी के तौर पर नहीं रखा था. अपने परिजनों से दूरी बनाकर रहता था. वह कम उम्र का दिखे इसलिए दिल्ली से 90 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा. लहरू दो बच्चों का पिता है. उसकी पत्नी का निधन हो चुका है.ऑटो चालक ने मदद का भरोसा दिया थानाबालिग को अकेला देख झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे साथ ले गया. रवि पहड़िया में रहकर ऑटो चलाता है. रवि ने सारनाथ स्थित तालाब के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर रवि ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी.ALSO READ :काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, 23 लोग गिरफ्तार...दुष्कर्म के बाद ऑटो चालक उसे अपने घर पहड़िया लेकर गया. ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देख आसपास के लोगों को शक हुआ और उन लोगों ने पूरे मामले की सूचना सारनाथ पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ऑटो चालक के चंगुल से मुक्त किया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता के आधार पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.