सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई का निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार

वाराणसी: भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का शनिवार को निधन हो गया.
उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली. वह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे. बीएचयू आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और परिवार में वह अभिभावक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते थे.
72 वर्षीय साधु शरण तिवारी के निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक की लहर है. मनोज तिवारी ने अपने बड़े भाई के निधन पर उन्हें याद करते हुए भावुक होकर कहते हैं कि साधु भैया उनके लिए सिर्फ बड़े भाई नहीं, बल्कि ईश्वर के समान थे. साधु शरण तिवारी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए काशी लाया गया है.
ALSO READ:काशी में इतिहास के अध्ययन, अनुसंधान और लेखन पर वरिष्ठ इतिहासकारों का मंथन
उनका अंतिम संस्कार दोपहर के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा. निधन की सूचना के बाद राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी.



