Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : छोटा चुनाव बड़ा संदेश, कांग्रेस -सपा खींचतान में उलझी...

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : छोटा चुनाव बड़ा संदेश, कांग्रेस -सपा खींचतान में उलझी...
Jul 18, 2026, 10:13 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव भले छोटा था, लेकिन संदेश बड़ा है. कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय के गृह जिले में विपक्ष के एकमत होने का सिलसिला इस चुनाव में बिखर गया. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के एक साथ आने और चुनाव जीतने के दावों के बावजूद दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई. इसका परिणाम नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में उजागर होता देखने को मिला. जहां कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई और सपा को अपनी एक सीट खोनी पड़ी.


देखा जाए तो इस खींचतान का लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिला, जिसने चार के बजाय पांच सदस्य चुनाव जीतकर कार्यकारिणी में अपनी स्थिति मजबूत की. इस प्रकार, नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में 12 में से 11 सदस्य भाजपा के और एक सदस्य सपा का रह गया. पहले समिति में सपा के दो सदस्य कार्यकारिणी में शामिल होते थे. अब सपा और कांग्रेस इस हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं, जिससे दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया है. यह खटास आगामी चुनावों में भी नुकसान पहुंचा सकती है.


कांग्रेस और सपा के बीच की यह खींचतान न केवल स्थानीय राजनीति में बल्कि आगामी चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. दोनों दलों के बीच आपसी मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति ने उनकी एकजुटता को कमजोर किया है. इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि दोनों दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में नहीं उतरते हैं, तो भाजपा को इसका लाभ मिल सकता है.


ALSO READ : दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता वाराणसी पहुंची, एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्‍वागत...



इस स्थिति ने वाराणसी में राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है. भाजपा ने अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए नगर निगम कार्यकारिणी में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है. वहीं, कांग्रेस और सपा के बीच की खींचतान ने उनके कार्यकर्ताओं में भी असंतोष पैदा किया है, जो भविष्य में उनके चुनावी प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है.


इस प्रकार, वाराणसी में कांग्रेस और सपा के बीच की यह खींचतान न केवल स्थानीय राजनीति में बल्कि राज्य की राजनीति में भी महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है. दोनों दलों को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, ताकि वे आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बना सकें. एक द‍िन पूर्व ही कांग्रेस महानगर अध्‍यक्ष ने व‍िगत चुनाव का साझा समझौता पत्र जारी कर सपा से सहयोग की अपेक्षा की थी. मगर आपसी तालमेल और खींचतान में भाजपा को इसका पूरा फायदा म‍िला है.

एक हाथ नहीं, फिर भी आस्था-जुनून बरकरार; 9 साल से कांवड़ लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी
एक हाथ नहीं, फिर भी आस्था-जुनून बरकरार; 9 साल से कांवड़ लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी
वाराणसी:काशी विश्वनाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवार को आस्था और जज्बे की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.बहराइच से आए श्रादुल वर्मा एक हाथ से कांवड़ उठाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे.वर्ष 1995 में एक दुर्घटना में उनका एक हाथ चला गया, लेकिन बाबा के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा आज भी उतनी ही मजबूत है.श्रादुल वर्मा बताते हैं कि करीब नौ साल पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ से एक मन्नत मांगी थी.उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री रत्न की प्राप्ति हो. मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने सावन में देवघर से कांवड़ लेकर काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद से हर सावन बाबा के दरबार में जल चढ़ाना उनके जीवन का संकल्प बन गया. पिछले नौ वर्षों से वह लगातार काशी आकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं.एक हाथ से कांवड़ उठाकर बाबा के दरबार तक पहुंचना उनके लिए भले ही चुनौती हो, लेकिन उनका विश्वास है,कि यह सब बाबा की कृपा से संभव हो रहा है. श्रादुल कहते हैं कि बाबा शक्ति देते हैं, इसलिए कांवड़ उठाने और जलाभिषेक करने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होती. उनके लिए यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बाबा के प्रति कृतज्ञता और अटूट विश्वास का प्रतीक है.श्रादुल का कहना है,कि नौ साल में काशी काफी बदल गई है.पहले की तुलना में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर हुई हैं, और प्रशासन की व्यवस्थाएं भी अच्छी हुई हैं.अब बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी पहले के मुकाबले जल्दी हो जाते हैं.ALSO READ : आरोग्य मेले की व्यवस्था का टीम ने किया निरीक्षणएक हाथ का सहारा कम हुआ तो क्या, बाबा पर विश्वास का सहारा कभी कम नहीं हुआ. यही विश्वास और जज्बा श्रादुल वर्मा को हर सावन काशी खींच लाता है और वह पूरी श्रद्धा के साथ बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित कर अपना संकल्प निभाते हैं.
आरोग्य मेले की व्यवस्था का टीम ने किया निरीक्षण
आरोग्य मेले की व्यवस्था का टीम ने किया निरीक्षण
वाराणसी : जिले में आयोजित होने वाले आरोग्य मेले की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया, टीम ने मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकीय जांच, दवा वितरण, पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और बिजली सहित अन्य तैयारियों को देखा गया.अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. जांच और पंजीकरण की प्रक्रिया व्यवस्थित रखने के साथ ही आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, भीड़ को देखते हुए अलग-अलग काउंटर बनाने और मरीजों को सही जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.टीम ने साफ-सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से परखा और मेला परिसर में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए, स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने के लिए कहा गया. अधिकारियों ने कहा कि आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.ALSO READ : वाराणसी में ‘झीलवाली हिमपुरी’ का अद्भुत नजारा, जलविहार झांकी में राधा-कृष्ण ने मोहा मननिरीक्षण के दौरान टीम ने तैयारियों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए. संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी.
वाराणसी में ‘झीलवाली हिमपुरी’ का अद्भुत नजारा, जलविहार झांकी में राधा-कृष्ण ने मोहा मन
वाराणसी में ‘झीलवाली हिमपुरी’ का अद्भुत नजारा, जलविहार झांकी में राधा-कृष्ण ने मोहा मन
वाराणसी : त्रिदेव मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम देखने को मिला, मंदिर परिसर में सजी ‘झीलवाली हिमपुरी’ ने भक्तों का मन मोह लिया. यहां 60 फीट चौड़ी झील के बीच कमल के फूलों और तैरते बतखों के बीच फूलों से सजे झूले पर श्रीराधा-कृष्ण की मनमोहक जलविहार झांकी सजाई गई.झांकी में ऐसा दृश्य बनाया गया, मानो श्रद्धालु वृंदावन की फूलों से सजी गलियों में पहुंच गए हों ,कोलकाता से आए कुशल मालियों ने चमेली, जूही, सफेद और गुलाबी कमल, रजनीगंधा, ऑर्किड और गुलाब की पंखुड़ियों से फूल बंगला तैयार किया, कामिनी और अशोक की पत्तियों से की गई सजावट ने इसकी खूबसूरती और बढ़ा दी.मंदिर परिसर में 300 से अधिक बर्फ की सिल्लियां बिछाई गईं, जिनके बीच से गुजरकर श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन किए, मुख्य मंडप में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी कराए गए.इसके अलावा राणी सती, सालासर हनुमान, प्रथमेश गणेश, खाटूश्याम, शिव परिवार, राम दरबार, मां लक्ष्मी और मां दुर्गा के विग्रह भी फूलों से सजे नजर आए.ALSO READ: गोपीराधा बालिका इंटर काॅलेज की बस पर हमला, छात्राओं से दुर्व्‍यवहाररंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की खुशबू से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया. जलविहार झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, इस भव्य आयोजन ने वाराणसी में वृंदावन की झांकी जैसा आध्यात्मिक और मनमोहक वातावरण बना दिया.