Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...

निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
May 18, 2026, 03:15 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नगर निगम ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो कार्यदायी फर्मों पर कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी धन की बर्बादी और निर्माण गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


सीनियर केयर सेंटर निर्माण में मिली गंभीर खामियां

नगर आयुक्त रविवार को बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलता मिला. साथ ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

NAGAR


सारनाथ जोन कार्यालय निर्माण पर भी कार्रवाई

इसके बाद नगर आयुक्त ने पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि छह महीने बीतने के बाद भी केवल आधा बेसमेंट ही तैयार हुआ है. साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली। इस लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया.


नालों की सफाई और पक्कीकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान बड़ा लालपुर स्थित 4.5 किलोमीटर लंबे कच्चे नाले की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने नाले को पक्का बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.

इसके अलावा पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण में अधिकारियों को मॉनसून से पहले सिल्ट हटाकर पूरी गहराई तक सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


ALSO READ:मुल्तानी मिट्टी से निखारे चेहरे की रंगत, रखे ये सावधानियां



अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव, सहायक अभियंता अनूप सिंह, मिथुन कुमार, अवर अभियंता सलमान, शिव कुमार सरोज समेत संबंधित फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

राहुल गांधी के बयान पर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला
राहुल गांधी के बयान पर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला
BJP workers protest Rahul Gandhi's statement, burn his effigyवाराणसी: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जले हुए मोबिल का इस्तेमाल कर राहुल गांधी के पुतले का दहन किया. बता दें कि रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम और गृहमंत्री को गद्दार कहा था.प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है” जैसे नारे लगाते हुए अपने विरोध को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी के हालिया बयान से वे असहमत हैं और इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. इस मौके पर भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण विपक्ष हताशा में बयानबाजी कर रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे.कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया, जबकि संचालन चन्द्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव ‘बाबू’ ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने दिया. विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, राहुल जी, अखिल वर्मा, शेखर जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ, मनीष चौरसिया, सुनील कनौजिया, सिद्धनाथ गौंड, धरमचंद, प्रदीप जायसवाल, अमित, रवि और प्रकाश सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.https://www.youtube.com/watch?v=ywDGTZkXzk8
आपस में भिड़े डोनाल्ड ट्रंप-नेतन्याहू! इजरायल बोला- हमला नहीं रुकना चाहिए
आपस में भिड़े डोनाल्ड ट्रंप-नेतन्याहू! इजरायल बोला- हमला नहीं रुकना चाहिए
Donald Trump and Netanyahu clashed, Israel said, "The attacks must not stop."ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच रणनीतिक मतभेद अब खुलकर सामने आ चुका है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई फोन कॉल काफी तनावपूर्ण रही. क्योंकि, इन दोनों नेताओं के बीच विवाद इस बात को लेकर था कि ईरान पर एक बार फिर से सैन्य हमला किया जाए या बातचीत के जरिए समझौते की कोशिश करनी चाहिए.मकसद अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की जमीन तैयार करनाएक रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ईरान की सैन्य क्षमता और उसके अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से कमजोर करने के लिए दोबारा से हमला शुरू करना चाहते हैं. अमेरिकी वेबसाइट Axios ने सूत्रों के हवाले से ये दावा किया कि, फोन कॉल के बाद नेतन्याहू बेहद नाराज और बेचैन नजर आए. रिपोर्ट में यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा कि, "उनके बालों में आग लगी हुई थी", यानी वह बेहद गुस्से और तनाव में नजर आ रहे थे.दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ये कहा था कि, उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित हमले को फिलहाल टाल दिया है. कतर, UAE और दूसरे अरब देशों ने अमेरिका से तनाव कम करने की अपील की थी, जिसके बाद सैन्य कार्रवाई को रोक दी गई. इसके साथ ही पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में एक नया शांति प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की जमीन तैयार करना है.मध्यस्थ देश 'लेटर ऑफ इंटेंट तैयार' कर रहे!सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से बातचीत में कहा कि मध्यस्थ देश एक "लेटर ऑफ इंटेंट" तैयार कर रहे हैं, जिस पर अमेरिका और ईरान हस्ताक्षर कर सकते हैं. इस प्रस्ताव के तहत 30 दिनों तक बातचीत चलेगी, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. हालांकि, इजरायल इस पूरी प्रक्रिया को लेकर काफी संशय में है. CNN रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सरकार के अंदर एक बड़ा वर्ग मानता है कि ईरान जानबूझकर बातचीत को लंबा खींच रहा है और इस दौरान अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है.यही वजह है कि इजरायल फिर से सैन्य कार्रवाई के पक्ष में दिख रहा है. ट्रंप ने हालांकि यह भी कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो अमेरिका दोबारा युद्ध का रास्ता अपना सकता है. उन्होंने कहा, "सब कुछ अब सीमा रेखा पर खड़ा है. अगर सही जवाब नहीं मिला तो हालात बहुत तेजी से बदल सकते हैं."यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच चल रही गर्म हवाएं, तप रही दिल्लीउधर ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने 14-सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर ही बातचीत आगे बढ़ाएगा. ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वार्ता जारी है, लेकिन अभी किसी समझौते पर पहुंचना आसान नहीं दिख रहा. ऐसे में साफ है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल फिलहाल एक ही पेज पर नजर नहीं आ रहे. एक तरफ ट्रंप कूटनीति को मौका देना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ नेतन्याहू मानते हैं कि ईरान पर दबाव बनाए रखने का सबसे असरदार तरीका सैन्य कार्रवाई ही है.https://www.youtube.com/watch?v=ywDGTZkXzk8
भीषण गर्मी के बीच चल रही गर्म हवाएं, तप रही दिल्ली
भीषण गर्मी के बीच चल रही गर्म हवाएं, तप रही दिल्ली
Hot winds blow amid intense heat, Delhi is scorchingDelhi Temperature: दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भीषण गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.2 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज लू चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा.तप रही दिल्लीसीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. आसमान से ऐसा लग रहा है कि आग बरस रही है और ये हाल सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी है. रात में भी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहे रहा है, जिसने परेशानी को दोगुना बढ़ा दिया है.हालत ये है कि जम्मू कश्मीर में रात का तापमान समय से 3 से 5 डिग्री तक ज़्यादा है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी यही हाल है. रात में तापमान 1.6 डिग्री से 3 डिग्री तक सामान्य से ज़्यादा है.'अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट'रात में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की मुख्य वजह यह है कि दिन में भीषण गर्मी के कारण जमीन और इमारतें बहुत ज्यादा गर्म हो जाती हैं और रात में धीरे-धीरे वही गर्मी हवा में छोड़ती रहती है. इसके अलावा गर्म हवाएं, धूल और बादलों की परत भी गर्मी को बाहर निकलने नहीं देती, जिससे रात में भी तापमान नीचे नहीं आ पाता. दिल्ली जैसे शहरों में कंक्रीट और ट्रैफिक के कारण 'अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट' भी रातों को ज्यादा गर्म बना रहा है.छत्तीसगढ़ और विदर्भ में रेड अलर्ट जारीहालत इतनी खराब है कि आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में रेड अलर्ट जारी कर रखा है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में येलो अलर्ट है. साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक डॉ नरेश ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि दिन और रात में गर्मी का ये हाल कम से कम 7 दिनों तक जारी रहेगा.यह भी पढ़ें: वाराणसी में जेठ की दुपहरी का 'महा-टॉर्चर', गंगा घाटों पर पसरा सन्नाटा