Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नमो घाट पर पर्यटकों की पिटाई, पुलिस हिरासत में चार गार्ड

नमो घाट पर पर्यटकों की पिटाई, पुलिस हिरासत में चार गार्ड
May 24, 2026, 08:18 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Tourists beaten up at Namo Ghat, four guards taken into police custody


वाराणसी: फेमस नमो घाट पर आज रविवार की सुबह सोनभद्र से घूमने आए कुछ युवकों के साथ मारपीट जैसा दुर्व्यवहार किया गया. जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है. दरअसल, सोनभद्र से नमो घाट पर आए पर्यटकों और गार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया. जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


c


मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस


ये विवाद इस हद तक बढ़ गया कि उसे काबू कर पाना काफी मुश्किल रहा.ऐसे में पर्यटकों में से 17 वर्षीय राजेश उर्फ चिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.


g


जाने क्या है पूरा मामला


वहीं, मारपीट मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने चार सिक्योरिटी गार्डों को अपनी हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. मृतक राजेश उर्फ चिंटू पुत्र झुन्नू जायसवाल निवासी खलियारी गांव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र का रहने वाला था, जो तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. बड़े भाई का नाम अंकित जायसवाल और छोटे भाई का नाम मिंटू बताया गया है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा.


गार्डों ने की पर्यटकों संग मारपीट


इस मामले पर परिजनों और घायलों का कहना है कि, मृतक राजेश अपने साथियों शिवजी, बृजेश, अंगद और रोहित के साथ शनिवार रात करीब आठ बजे गांव से वाराणसी घूमने के लिए निकले थे, जहां सभी लोग रात के तीन बजे नमो घाट पहुंचे. जहां आरोप है कि नमो घाट की सुरक्षा में लगे गेट नंबर-1 पर मौजूद गार्डों ने घाट बंद होने की बात कहते हुए उन्हें रोक दिया और बिना वजह के गाली-गलौज करने लगे.


प


जिसका काफी विरोध करने पर युवक वापस अपने घर के लिए रवाना होने लगे, तभी करीब 10 से 12 गार्डों ने उन्हें घेर लिया. फिर क्या गार्डों ने डंडे, रॉड और बेल्ट से करीब दस मिनट तक सभी युवकों की लगातार पिटाई की. इसी मारपीट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जिसके चलते मृतक राजेश उर्फ चिंटू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा और उसकी अचानक से जान चली गई, वहीं शिव जी, बृजेश, अंगद और रोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं.


Also Read: दिल्ली-NCR में कहर बरपा रही गर्मी, भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी


मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस


विवाद मामले पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, मामले में चार सिक्योरिटी गार्डों को पकड़ा गया है, जबकि मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...