Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दिल्ली-NCR में कहर बरपा रही गर्मी, भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में कहर बरपा रही गर्मी, भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
May 24, 2026, 05:44 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Heat wave wreaks havoc in Delhi-NCR, orange alert issued for severe heat wave


राजधानी दिल्ली में टेम्प्रेचर के टॉर्चर का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद तीन दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार देर रात व शनिवार सुबह मौसम में बदलाव होने के कारण दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को कम होकर 28.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि शुक्रवार को 43.3 था.


l


दिल्ली में फिर से हीटवेव का असर


मौसम विभाग का कहना है कि 24 मई से 28 मई के बीच दिल्ली में फिर से हीटवेव का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है. रविवार-सोमवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.


g


कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर


केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 7 :15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 211 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 158, गुरुग्राम में 162, गाजियाबाद में 178, ग्रेटर नोएडा में 156 और नोएडा में 148 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है.


y


यह भी पढ़ें: पछुआ ने वाराणसी को दहकाया, सुरक्षा को देख रेड अलर्ट जारी

वाराणसी में एयर शो : नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आम लाेगों की आवाजाही पर लगी रोक
वाराणसी में एयर शो : नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आम लाेगों की आवाजाही पर लगी रोक
वाराणसी : एयर शो के आयोजन के चलते नमो घाट को अति संवेदनशील घोषित करते हुए शुक्रवार से आम लोगों की आवाजाही को यहां प्रतिबंधित कर दिया गया. पुलिस की तैनाती के साथ ही घाट की ओर बने गेट को बंद कर दिया गया है. वहां निजी गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं. पूरी कवायद अगले हफ्ते होने वाले एयरशो को लेकर हो रही है. इस एयरशो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई वीवीआईपी का आगमन होगा.नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को एयर शो होने वाला है. वायुसेना यहां एयरशो की तैयारियों में जुटी है. वीआईपी के लिए खास ग्रीन रूम और स्टेज बनाए जा रहे हैं. इसकी तैयारियों के बीच ही वायु सेना ने नमो घाट के फेज-2 को अपनी निगरानी में ले लिया है. यहां वायु सेना का कम्युनिकेशन सेटअप स्थापित किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इस क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित करते हुए आम लोगों के प्रवेश और आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यहां पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है.नमो घाट के फेज-2 में वायु सेना के संचार उपकरणों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद किया गया है. एयर शो के दौरान वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने में कम्युनिकेशन सेटअप की अहम भूमिका होगी.बताया जा रहा है कि नमो घाट पर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध एयर शो के समापन के तत्काल बाद नहीं हटाया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम समाप्त होने के एक दिन बाद तक यहां आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां अपने उपकरणों, संचार व्यवस्था और अन्य संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी. वायु सेना की निगरानी वाले इस क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.ALSO READ: मां कात्यायनी मंदिर में पैसा लेकर पीछे के गेट से वीआईपी प्रवेशपतंगबाजी पर 26 अक्तूबर तक रोकएयर शो के मद्देनजर नगर निगम ने 26 अक्‍टूबर तक गंगा किनारे और आसपास के क्षेत्रों में पतंगबाजी पर रोक लगाई है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि पतंगबाजी करते हुए कोई मिला तो कार्रवाई की जाएगी. तीन दिन के एयर शो में करीब 30 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है. लोगों के बैठने के लिए गंगा किनारे पाथ-वे और समतलीकरण का काम शुरू है. बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है. गंगा किनारे एक साथ भीड़ न बढ़े, इसके मद्देनजर दर्शकों के लिए क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है. सारनाथ के सराय मोहाना और गंगापार चंदौली के बलुआ क्षेत्र के कुछ हिस्सों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण किया.गंगा में पैरा ट्रूपरपर कमांडो रस्सी के सहारे उतरने का प्रदर्शन करेंगेएयर शो की अंत‍िम रूपरेखा तय हो चुकी है. इस बाबत एयरफोर्स की ओर से इसकी जानकारी 21 अक्‍टूबर को साझा तौर पर जारी की जाएगी. आयोजन में जल-थल और नभ तीनों स्‍तर पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध के साथ ही आयोजन को सटीक तरीके से संचाल‍ित क‍िया जाना है. गंगा की लहरों पर भी इस दौरान एयर फोर्स की ओर से आयोजन क‍िया जाना है, इसके ल‍िए गंगा में मानेकशा और विवेकानंद जलयान को जलसारथी के तौर पर अंत‍िम रूप से चुन ल‍िया गया है. सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो गंगा की लहरों पर इन दोनों जलयानों पर भी कमांडो के उतरने का एक्‍शन देखने को म‍िलेगा. गंगा में पैरा ट्रूपर कमांडो रस्सी के सहारे क्रूज पर उतरने का प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए अलकनंदा क्रूजलाइन के मानेकशा और विवेकानंद जलयानों को चुना गया है.नमो घाट के पास तैनात दोनों जलयानों से गंगा में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. इन पर निगरानी केंद्र बनाए जाने के साथ एयरफोर्स के अधिकारियों की तैनाती भी होगी.
मां कात्यायनी मंदिर में पैसा लेकर पीछे के गेट से वीआईपी प्रवेश
मां कात्यायनी मंदिर में पैसा लेकर पीछे के गेट से वीआईपी प्रवेश
वाराणसी : शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आम श्रद्धालु कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, वहीं मंदिर के पिछले गेट से कुछ लोगों को प्रवेश कराने के आरोप लगे। दरअसल, कुछ दर्शनार्थियों ने महंत के परिवार पर पैसे लेकर दर्शन कराने का आरोप लगाया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। दर्शनार्थियों ने आरोप लगाया कि महंत परिवार के द्वारा कुछ यूट्यूब ब्लागरों को बुलवा कर मंदिर में वीडियो बनवाया जा रहा था। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए चौक थाना पुलिस ने संकठादेवी मंदिर और आसपास की गलियों में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन कराने की व्यवस्था की। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई, ताकि महिलाओं समेत अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान परेशानी न हो।पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन इसी बीच मंदिर के अंदर प्रवेश व्यवस्था को लेकर आरोप सामने आए। आम श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि मंदिर के महंत परिवार के लोग निकास द्वार की ओर से पीछे के रास्ते कुछ लोगों को प्रवेश करा रहे थे। इस दौरान रुपये लेकर दर्शन कराने के आरोप भी लगाए गए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।इनसेट-- दो साल पहले की घटना के बाद गर्भगृह में प्रवेश पर रोककरीब दो साल पहले मां कात्यायनी मंदिर के गर्भगृह में हुई एक घटना में 13 लोग झुलस गए थे। इसके बाद महंत परिवार की ओर से गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिए जाने की बात सामने आई थी। मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी रोक की बात कही गई थी। इसके बावजूद मंदिर परिसर में ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियो बनाए जाने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। शुक्रवार को भी मंदिर परिसर में कुछ ब्लॉगर वीडियो बनाते नजर आए।ALSO READ: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दुबई से लौटे पति को लेने एयरपोर्ट गई महिला की मौतइनसेट-- पुलिस की व्यवस्था के बीच मंदिर प्रबंधन पर सवालनवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौक पुलिस की ओर से कतार, सुरक्षा बलों की तैनाती और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके बावजूद मंदिर के अंदर पीछे के रास्ते से प्रवेश कराने और पैसे लेकर दर्शन कराने के आरोप सामने आने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था और गर्भगृह में प्रवेश तथा फोटोग्राफी पर रोक के नियमों का समान रूप से पालन होना जरूरी है।
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दुबई से लौटे पति को लेने एयरपोर्ट गई महिला की मौत
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दुबई से लौटे पति को लेने एयरपोर्ट गई महिला की मौत
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती-मोलनापुर के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जबरदस्‍त टक्कर के बाद कार कई बार पलट गई. हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं. महिला दुबई से लौटे अपने पति को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से लेकर घर लौट रही थीं. हादसे से परिवार में मातम पसर गया. मृतका की पहचान पन्ना देवी (43) निवासी तिरछी, दुल्लहपुर, जिला गाजीपुर के रूप में हुई है. उनके पति रामजग चौहान दुबई से लौटे थे. उन्हें लेने के लिए पन्ना देवी वाराणसी एयरपोर्ट गई थीं. देर रात दोनों कार चालक अमिताभ चौहान के साथ कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चंद्रावती-मोलनापुर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोलनापुर के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने पन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया. उनके पति रामजग चौहान को मामूली चोटें आईं. हादसे में शामिल कार चालक अमिताभ चौहान की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिली है.ALSO READ: ”आनंद काशी आवासीय योजना” के पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू, वीडीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर..गोद ली बेटी के सिर से उठा मां का सायापन्ना देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी रूची चौहान के सिर से मां का साया उठ गया. पति के विदेश से लौटने की खुशी के बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है.