Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में एयर शो : नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आम लाेगों की आवाजाही पर लगी रोक

वाराणसी में एयर शो : नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आम लाेगों की आवाजाही पर लगी रोक
Oct 16, 2026, 08:43 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : एयर शो के आयोजन के चलते नमो घाट को अति संवेदनशील घोषित करते हुए शुक्रवार से आम लोगों की आवाजाही को यहां प्रतिबंधित कर दिया गया. पुलिस की तैनाती के साथ ही घाट की ओर बने गेट को बंद कर दिया गया है. वहां निजी गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं. पूरी कवायद अगले हफ्ते होने वाले एयरशो को लेकर हो रही है. इस एयरशो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई वीवीआईपी का आगमन होगा.


नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को एयर शो होने वाला है. वायुसेना यहां एयरशो की तैयारियों में जुटी है. वीआईपी के लिए खास ग्रीन रूम और स्टेज बनाए जा रहे हैं. इसकी तैयारियों के बीच ही वायु सेना ने नमो घाट के फेज-2 को अपनी निगरानी में ले लिया है. यहां वायु सेना का कम्युनिकेशन सेटअप स्थापित किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इस क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित करते हुए आम लोगों के प्रवेश और आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यहां पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है.


नमो घाट के फेज-2 में वायु सेना के संचार उपकरणों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद किया गया है. एयर शो के दौरान वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने में कम्युनिकेशन सेटअप की अहम भूमिका होगी.


n


बताया जा रहा है कि नमो घाट पर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध एयर शो के समापन के तत्काल बाद नहीं हटाया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम समाप्त होने के एक दिन बाद तक यहां आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां अपने उपकरणों, संचार व्यवस्था और अन्य संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी. वायु सेना की निगरानी वाले इस क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.


ALSO READ: मां कात्यायनी मंदिर में पैसा लेकर पीछे के गेट से वीआईपी प्रवेश


पतंगबाजी पर 26 अक्तूबर तक रोक


एयर शो के मद्देनजर नगर निगम ने 26 अक्‍टूबर तक गंगा किनारे और आसपास के क्षेत्रों में पतंगबाजी पर रोक लगाई है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि पतंगबाजी करते हुए कोई मिला तो कार्रवाई की जाएगी. तीन दिन के एयर शो में करीब 30 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है. लोगों के बैठने के लिए गंगा किनारे पाथ-वे और समतलीकरण का काम शुरू है. बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है. गंगा किनारे एक साथ भीड़ न बढ़े, इसके मद्देनजर दर्शकों के लिए क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है. सारनाथ के सराय मोहाना और गंगापार चंदौली के बलुआ क्षेत्र के कुछ हिस्सों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण किया.


n


गंगा में पैरा ट्रूपर कमांडो रस्सी के सहारे उतरने का प्रदर्शन करेंगे


एयर शो की अंत‍िम रूपरेखा तय हो चुकी है. इस बाबत एयरफोर्स की ओर से इसकी जानकारी 21 अक्‍टूबर को साझा तौर पर जारी की जाएगी. आयोजन में जल-थल और नभ तीनों स्‍तर पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध के साथ ही आयोजन को सटीक तरीके से संचाल‍ित क‍िया जाना है.

गंगा की लहरों पर भी इस दौरान एयर फोर्स की ओर से आयोजन क‍िया जाना है, इसके ल‍िए गंगा में मानेकशा और विवेकानंद जलयान को जलसारथी के तौर पर अंत‍िम रूप से चुन ल‍िया गया है. सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो गंगा की लहरों पर इन दोनों जलयानों पर भी कमांडो के उतरने का एक्‍शन देखने को म‍िलेगा. गंगा में पैरा ट्रूपर कमांडो रस्सी के सहारे क्रूज पर उतरने का प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए अलकनंदा क्रूजलाइन के मानेकशा और विवेकानंद जलयानों को चुना गया है.

नमो घाट के पास तैनात दोनों जलयानों से गंगा में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. इन पर निगरानी केंद्र बनाए जाने के साथ एयरफोर्स के अधिकारियों की तैनाती भी होगी.

IIT-BHU में कल जुटेंगे स्वास्थ्य और AI क्षेत्र के विशेषज्ञ, हेल्थकेयर में तकनीक के इस्तेमाल पर होगा मंथन
IIT-BHU में कल जुटेंगे स्वास्थ्य और AI क्षेत्र के विशेषज्ञ, हेल्थकेयर में तकनीक के इस्तेमाल पर होगा मंथन
वाराणसी : स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, सुलभ और किफायती बनाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका पर चर्चा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU), वाराणसी में शनिवार, 17 अक्टूबर को ‘कॉन्क्लेव ऑन AI फॉर हेल्थकेयर एंड असिस्टिव टेक्नोलॉजीज’ का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के नवोन्मेष, अभिपोषण एवं उद्यमिता केंद्र (CIIE) की ओर से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के सहयोग से आयोजित इस कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और स्टार्टअप संस्थापकों के बीच विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम IIT-BHU परिसर स्थित CIIE के ई-हॉल में आयोजित किया जाएगा।कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के लिए AI आधारित तकनीकों की संभावनाओं को तलाशना और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही किफायती, सुलभ और समावेशी सहायक प्रौद्योगिकियों के विकास पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन CIIE के समन्वयक प्रो. एम.के. मेश्राम के नेतृत्व में किया जा रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं में AI की भूमिका पर होगी चर्चाकार्यक्रम में बीएचयू के आयुर्विज्ञान संस्थान (IMS) की ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मल्लिका तिवारी, IMS के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार और IIT-BHU के निदेशक प्रो. अमित पात्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित महाजन, STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के संयुक्त सचिव के.के. सिंह और मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन के संबोधन भी प्रस्तावित हैं।कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने, AI के व्यावहारिक उपयोग और तकनीकी नवाचारों को आम लोगों तक पहुंचाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें शोध और तकनीकी विकास के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा।दिव्यांगजनों और वंचित समुदायों के लिए तकनीक पर जोरकार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘AI के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना: स्वास्थ्य, समावेशन एवं कल्याण’ विषय पर होने वाली पैनल चर्चा होगी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाने, AI के प्रभावी इस्तेमाल और दिव्यांगजनों तथा वंचित समुदायों के लिए उपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।विशेषज्ञ इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि सहायक प्रौद्योगिकियों के जरिए लोगों के दैनिक जीवन को किस तरह अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है और स्वास्थ्य सेवाओं में समावेशिता को कैसे बढ़ाया जा सकता है।शोध और स्टार्टअप को मिलेगा प्रोत्साहनइस पहल के जरिए शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं और उभरते उद्यमियों को स्वास्थ्य सेवा एवं सहायक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यावहारिक और बड़े स्तर पर उपयोग किए जा सकने वाले समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन में अनुसंधान, सरकारी नीतियों, उद्योग और उद्यमिता के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।ALSO READ: मिशन शक्ति के तहत चौबेपुर थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुईं रूबरू...IIT-BHU के CIIE और STPI की यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में AI आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ ऐसी तकनीकों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बना सकें।
मिशन शक्ति के तहत चौबेपुर थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुईं रूबरू...
मिशन शक्ति के तहत चौबेपुर थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुईं रूबरू...
वाराणसी : मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत नवरात्रि के छठे दिन प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की छात्राओं को चौबेपुर थाने का भ्रमण कराया गया. इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा व्यवस्था और थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की. थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है. ऐसे में थाने में बच्चियों का आगमन साक्षात माता के आगमन के समान है. उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया, ताकि वे पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें. इस दौरान मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल खुशबू नायक, किरण पटेल और शिल्पा गुप्ता ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, शिकायत डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, कार्यालय, मालखाना और अभिलेखागार के कार्यों की जानकारी दी. साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी हेल्पलाइन और पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया गया.ALSO READ: कथित सरकारी दमन के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, जिला मुख्‍यालय पर सौंपा ज्ञापन...भ्रमण के अंत में प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी और अन्य शिक्षण सामग्री भेंट की. कार्यक्रम के सफल संचालन में उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, चंद्रमोहन यादव, कंप्यूटर प्रभारी आजाद, योगेंद्र प्रसाद, धीरेंद्र कुमार सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया.
कथित सरकारी दमन के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, जिला मुख्‍यालय पर सौंपा ज्ञापन...
कथित सरकारी दमन के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, जिला मुख्‍यालय पर सौंपा ज्ञापन...
वाराणसी : अघोषित प्रेस सेंसरशिप और लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता जीशान अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को एक प्रेस सेंसरशिप की प्रतीकात्मक ट्रॉफी सौंपकर केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया.सपा नेता जीशान अंसारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मीडिय कर्मियों की गिरफ्तारी की खबरें बेहद चिंताजनक हैं. लोकतंत्र में पत्रकारों का काम सत्ता से सवाल पूछना, जनता की समस्याओं को सामने लाना और सरकार को जवाबदेह बनाना है, लेकिन जब सवाल पूछने वालों को ही कार्रवाई का सामना करना पड़े, तो यह व्यवस्था की पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डरी हुई है और अघोषित प्रेस सेंसरशिप के जरिए मीडिया की आवाज कमजोर करने की कोशिश लोकतंत्र की बुनियाद को नुकसान पहुंचा सकती है. सपा नेता शुभम सेठ ने कहा, “जिस सरकार को अपनी नीतियों पर भरोसा होता है, वह सवालों से नहीं डरती, बल्कि उनका जवाब देती है. सत्ता की मनमानी को लोकतंत्र के नाम पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.ALSO READ: वाराणसी में चार क्विंटल मांस के साथ दो गिरफ्तार, तीन मवेशी काटने का आरोप...समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आलोक सौरभ पाण्डेय ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर भी पारदर्शी जवाब देने की मांग की. कार्यक्रम का संयोजन सपा नेता पुनीत मौर्य ने किया, कार्यक्रम में मुख्यरूप से अमरेंद्र पांडेय, अभिषेक झा, शिवेंद्र राय, सिद्धार्थ सोनकर, इमरान खुर्शीद, विक्की गुप्ता, जीशान अंसारी, इमरान रज़ा, आरिफ खान, धीरू चौबे, फहद सिद्दीकी, प्रीतम यादव आदि उपस्थित रहे.