वायु सेना के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे नीट के पेपर, 21 जून को 42 केंद्रों पर होगी परीक्षा...

वाराणसी : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) दोबारा कराने को लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही है. एनटीए की ओर से 21 जून को दोबारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट कराया जाएगा. इसके लिए 42 केंद्र बनाए जाएंगे. परीक्षा में 21,388 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. सभी नोडल अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता बरकरार रखते हुए इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से मना किया गया है. इस बीच रविवार को वायु सेना के विमान से पेपर एयरपोर्ट पहुंचाए गए.

इसके बाद वायु सेना के अधिकारियों की निगरानी में उन्हीं के वाहनों से इन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया. जिले में री-नीट 21 जून को होगा. इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 21,388 छात्र परीक्षा देंगे. इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए इस बार हर प्रकार की सावधानी बरती जा रही है. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रविवार को नीट के पेपर दोपहर में वायु सेना के विमान से एयरपोर्ट पहुंचे.
ALSO READ : काशी में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, महिलाओं ने रखा व्रत...
सेना के अधिकारियों की निगरानी में पेपर को एयरपोर्ट पर सुरक्षित रखवाया गया. इसके बाद सेना के वाहन से ही इसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. री-नीट के लिए केंद्रीय विद्यालय आयर के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि री-नीट 21 जून को कराया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा के पेपर सेना की ओर से पहुंचाए जाएंगे. वहीं नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर पुलिस प्रशासन एहतियात बरत रहा है.



