Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, जल्द होगा बड़ा खुलासा

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, जल्द होगा बड़ा खुलासा
May 13, 2026, 10:55 AM
|
Posted By Preeti Kumari

CBI takes action in NEET-UG paper leak case, big revelations to be made soon


NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच अब और भी तेज हो चुकी है. इसी सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की टीम बीते सोमवार को National Testing Agency (NTA) मुख्यालय जा पहुंची है. माना जा रहा है कि, पांच सदस्यीय CBI टीम NTA अधिकारियों से नीट मामले से जुड़े दस्तावेजों को जुटाने पहुंची हुई है. इस मामले की जांच एजेंसी परीक्षा संचालन, पेपर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया और अधिकारियों की भूमिका से जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है.


;


CBI टीम NTA अधिकारियों से पूछताछ


इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि, CBI टीम NTA के कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी कर सकती है. क्योंकि, जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि, आखिरकार पेपर लीक कैसे हुआ और इसमें किन-किन लोगों का हाथ है. गौरतलब है कि, NEET पेपर लीक होने से देशभर के छात्रों और अभिभावकों में विरोध देखने को मिल रहा है. इसी मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी जांच CBI को सौंप दी थी, जिसके बाद से एक्शन में आई जांच एजेंसी ने कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ करनी भी शुरू कर दी है, फिलहाल NTA मुख्यालय में CBI की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में जांच में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.


k


जानें क्या है पूरा मामला


दरअसल, नीट परीक्षा घोटाले में सीबीआई का एक्शन शुरु हो चुका है, जिसकी जांच में पांच स्पेशल टीमों का गठन किया गया है. इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सीबीआई ने गठित टीमों को राजस्थान, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, केरल और सीकर के लिए भेजा है. सीबीआई की टीम एसओजी के द्वारा अरेस्ट किए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी. सीकर के कोचिंग संस्थानों पर सीबीआई की नजर बनी हुई है. सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में केस दर्ज किया है. मामला उजागर होने के बाद से ही देशभर में बवाल मचा हुआ है. दिल्ली से लेकर भोपाल तक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है.


k


मंत्रालय की शिकायत पर शुरू सीबीआई जांच


बता दें, इस मामले में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली शिकायतों के आधार पर, सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के संबंध में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और सबूत नष्ट करने के अपराधों के लिए बीएनएस के तहत, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत और सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 के तहत अपराध दर्ज किए हैं.


i


यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रवचन में मधुमक्खियों का हमला, कार्यक्रम बीच में ही समाप्त


आरोप है कि, NEET UG - 2026 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 03.05.2026 को आयोजित की गई थी. NEET (UG)2026 परीक्षा से जुड़े कुछ दस्तावेजों के परीक्षा आयोजित होने से पहले ही अनधिकृत रूप से प्रसारित होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद से मामले की जांच होनी शुरू हो गई.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन