Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

उद्योग और पर्यटन सेक्टर में नई उड़ान, दिसंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो

उद्योग और पर्यटन सेक्टर में नई उड़ान, दिसंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो
Aug 26, 2025, 07:27 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में जिला एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से 18 और 19 दिसंबर 2025 को शहर में अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में न सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमी और उद्योगपति शामिल होंगे.


अपनी तरह का पहला आयोजन


सोमवार को मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में आयोजित बैठक में इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई.आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी ने कहा कि यह एक्सपो उद्योग, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा और क्षमता निर्माण का नया अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने यह भी जोर दिया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा.


आईआईए के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश भाटिया ने बताया कि यह एक्सपो अपनी तरह का पहला आयोजन होगा, जहां आतिथ्य उद्योग और उससे जुड़े उत्पादक, निर्माता और सेवा प्रदाता एक साझा मंच पर आएंगे. इससे न केवल होटल और पर्यटन से जुड़ी कंपनियों को लाभ होगा, बल्कि छोटे-बड़े उद्योगों को भी नया बाजार और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा.


उद्यमी लेंगे हिस्सा


एक्सपो में कई तरह के क्षेत्रों से उद्यमी और प्रदर्शक हिस्सा लेंगे. आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में लिनन सप्लायर, सफाई और सुगंध रसायन उद्योग, बिजली उपकरण निर्माता, सुरक्षा और आईटी सेवाएं, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर कंपनियां, सीसीटीवी, खाद्य उद्योग, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, होटल सुविधाओं से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे.


आईआईए की टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी कमेटी के चेयरमैन राहुल मेहता ने कहा कि एक्सपो में होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों, एयरलाइंस प्रतिनिधियों और टूरिज्म इंडस्ट्री के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. यह आयोजन न केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभकारी होगा, बल्कि वाराणसी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन एवं उद्योग के हब के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा.


Also Read:साइबर क्राइमः महिला दोस्त ने शेयर के नाम पर ₹46 लाख ठगे, केस दर्ज



बैठक में आईआईए डिविजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, वाराणसी चेयरमैन पंकज कटारिया, बी.एन. दुबे, अजय जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, उमंग्र गुप्ता, बृजेश केशरी समेत कई उद्यमी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

वाराणसी में रफ्तार का कहर, अलग-अलग सडक हादसों में तीन की मौत
वाराणसी में रफ्तार का कहर, अलग-अलग सडक हादसों में तीन की मौत
वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव-बसनी मार्ग पर भाजपा जन सहयोग कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने पेट्रोल पंप से निकल रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इसके बाद अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार नंदापुर निवासी सुनील पाल, डिघिया कृष्णापुर निवासी मनोज पटेल व साइकिल सवार मदनपुर निवासी रिजवान मंसूरी उर्फ मुन्ना साथ ही कार चालक डॉ. इरफान अली घायल हो गए. पुलिस ने सभी को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया जहां, इलाज के दौरान सुनील पाल और साइकिल सवार रिजवान उर्फ मुन्ना की मौत हो गई.यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमलापुलिस के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी डॉ. इरफान अली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ प्रतापगढ़ में अधीक्षक हैं. मंगलवार को अपनी कार से ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकल रहे बाइक सवार मनोज पटेल (30) निवासी डिघिया कृष्णापुर और सुनील पाल निवासी नंदापुर को कार ने टक्कर मार दी.परिजनों में मचा कोहरामटक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और साइकिल सवार रिजवान मंसूरी उर्फ मुन्ना को भी अपनी चपेट में ले लिया. सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराई. सुनील निजी विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे. रिजवान उर्फ मुन्ना फर्नीचर (कारपेंटर) का काम करते थे. सुनील के साथ रहा मनोज पटेल उसी विद्यालय में वाहन चालक है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है. घटना स्थल पर लगे सीसी कैमरों की जांच की गई.सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की सात दिन बाद मौत लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी सलटू पाल (70) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के एक सप्ताह बाद मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई. सलटू पाल 4 मार्च को भरथरा से दवा लेकर घर लौट रहे थे. तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था. थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. जांच की जा रही है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमला
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल की सप्लाई रोकने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होरमुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश या फिर किसी भी तरह की साजिश की तो उसे बख्शा नहीं बल्कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये कार्रवाई अब तक की हुए हमलों से भी कई गुना खतरनाक होगी, जिसका अंदाजा भी ईरान नहीं लगा सकता है. अगर मेरी इन बातों का जरा भी अनसुना कर ईरान ने कुछ भी कदम उठाया तो उसकी खैर नहीं, क्योंकि कुछ भी हो जाए होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकनी नहीं चाहिए. फिलहाल, मैं दुआ करता हूं, कि ईरान मुझे ऐसा करने पर मजबूर ना करें.ट्रंप ने कहा- तबाही का कहर बरपेगावहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर जारी पोस्ट में कहा, "अगर होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकी तो हम ऐसे ठिकानों को आसानी से तबाह कर देंगे कि ईरान के लिए एक देश के तौर पर दोबारा खड़ा होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. उन पर मौत, आग और तबाही का कहर बरपेगा. लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं दुआ करता हूं, कि ऐसा न हो!”यह भी पढ़ें: काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR का किया भ्रमणइसी के आगे उन्होंने इस चेतावनी को इंटरनेशनल कॉमर्स को बचाने के कदम के तौर पर बताया, खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्टेबिलिटी बीजिंग समेत बड़ी ग्लोबल इकॉनमी के हितों को कैसे पूरा करेगी. "यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरफ से चीन और उन सभी देशों को एक तोहफा है जो होर्मुज स्ट्रेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. उम्मीद है, यह एक ऐसा इशारा है जिसकी बहुत तारीफ की जाएगी."लड़ाई खत्म होने का दावाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ छिड़ी जंग को लेकर कहा कि, ईरान के साथ चल रही ये "लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और तेहरान की डिफेंसिव और अटैकिंग क्षमताएँ पूरी तरह से खत्म हो गई हैं. इसकी वजह ये है कि ईरान की ताकत अब अमेरिका से लड़ने के लिए पूरी खत्म हो चुकी है, इतना ही नहीं, अमेरिका का सामना करने के लिए अब उसके पास कोई नेवी नहीं बची है, यहां तक की उसके पास कोई कम्युनिकेशन नहीं है, उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है. इसका मतलब साफ है कि अमेरिका ने ईरान को अब मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसे कंगाल बना दिया है, ताकि वो दुबारा से अमेरिका और कई देशों का सामना करने से पहले दस बार अपनी गरीबी के बारे में सोचेगा.
काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR
का किया भ्रमण
काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR का किया भ्रमण
वाराणसी: त्रिपुरा के पत्रकारों का एक दल, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) अगरतला की पहल पर वाराणसी भ्रमण के दौरान आज भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) पहुँचा और संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार से संवाद किया. पत्रकारों के इस दल का नेतृत्व श्री कृपाशंकर यादव, अतिरिक्त महानिदेशक, पीआईबी (उत्तर-पूर्व) ने किया. इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार ने उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र, विशेषकर त्रिपुरा में सब्जी क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की अनुकूल जलवायु और विविध कृषि परिस्थितियाँ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं. उन्नत किस्मों, जलवायु-सहिष्णु तकनीकों तथा बेहतर उत्पादन प्रबंधन को अपनाकर क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया जा सकता है.यह भी पढ़ें: IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनामनिदेशक ने यह भी बताया कि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए उपयुक्त सब्जी किस्मों के विकास, उत्पादन तकनीकों के प्रसार तथा किसानों एवं हितधारकों के क्षमता निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संस्थान त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्व के राज्यों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. एनइएच क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास की गतिविधियों को संस्थान की ओर से संचालित किए जाने के प्रभारी डॉ राकेश कुमार दुबे ने पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानोपयोगी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की.इस दौरान पत्रकारों ने बड़ी उत्सुकता के साथ संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद किया तथा त्रिपुरा में सब्जी उत्पादन की वर्तमान स्थिति, किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा इस क्षेत्र के विकास में आईआईवीआर की भूमिका से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे. अपने भ्रमण के दौरान पत्रकारों के दल ने संस्थान की विभिन्न अनुसंधान सुविधाओं का भी अवलोकन किया, जिनमें अनुसंधान फार्म, हाई-टेक नर्सरी तथा ब्रिमेटो/पोमेटो की प्रायोगिक फसलें शामिल थीं. इन नवाचारों में पत्रकारों ने विशेष रुचि दिखाई और वैज्ञानिकों से इनके संभावित उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष डॉ ए एन सिंह, डॉ अनंत बहादुर, पीएमई के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे.