वाराणसी में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का नया संघ भवन, शिलान्यास पर उत्सव का माहौल

वाराणसी - लो०नि०वि० मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने अपने संघ भवन ‘प्रेरणा सदन’ का शिलान्यास किया. नदेसर स्थित लो०नि०वि० परिसर में आयोजित भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में सदस्य अत्यंत उत्साहित नजर आए. मुख्य अभियन्ता ई० अभिनेश कुमार ने भवन की आधारशिला रखी और सदस्यों को संबोधित करते हुए सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई. कार्यक्रम के दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे.संघ भवन के बनने से प्रदेश भर से आने वाले सदस्यों को सुविधा होगी.

संघ भवन का शिलान्यास, सदस्यों की सुविधा बढ़ेगी
संघ भवन के शिलान्यास के उपरान्त ई० अभिनेश कुमार ने संगठन के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि संघ भवन जल्द बनकर तैयार होगा, जिससे सदस्यों को सुविधा होगी.एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सद्मनाथ त्रिवेदी ने कहा कि बाबा भोले की नगरी काशी में संगठन के स्वयं के संघ भवन का शिलान्यास होना सदस्यों की एकता की जीत है,संघ भवन के निर्मित होने से प्रदेश भर से वाराणसी आने वाले संगठन के सदस्यों को आसानी होगी.
संघ भवन शिलान्यास के बाद बैठक

संघ भवन के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद जनपद शाखा वाराणसी के सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई, बैठक में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 41वें प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन और प्रथम त्रैमासिक बैठक के दौरान मनोनित पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया. सदस्यों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और इसे हल कराने के लिए अधीक्षण अभियन्ता एवं सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता से संपर्क करने का निर्णय लिया गया, साथ ही, सदस्यों ने परिवार सहायता कोष पर चर्चा की और इसमें योगदान देने का संकल्प लिया.
ALSO READ : युवती की सूझबूझ से चोरों के ठिकाने से 16 महंगे आईफोन बरामद
कार्यक्रम में संगठन के प्रान्तीय संरक्षक सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, प्रान्तीय उपाध्यक्ष विनय कुमार गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष अच्छे लाल पाल, क्षेत्रीय महामंत्री हितेन्द्र नारायण भट्टाचार्या, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण पाठक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सतीश प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (महिला) कान्ति तिवारी, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी, जिला मंत्री शैलेश कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, जिला संगठन मंत्री शैलेश कुमार, जिला संगठन मंत्री महिला) बेबी कुमारी, जिला संयुक्त मंत्री आनन्द प्रकाश पाठक, जिला वित्त मंत्री सुनील क्रमार एवं जिला सम्प्रक्षेक जवाहिर यादव उपस्थित रहे. शैलेन्द्र सिंह, शशांक रंजन श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, सचिन राय, राम राज, राम नारायण तिवारी, अखिलेश कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, ममता कुमारी सहित समस्त सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया.



