निगम के प्रत्येक कर्मचारी की जवाबदेही होगी तयः

वाराणसीः नवागत नगर आयुक्त व पूर्व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं पर फोकस करना उनका पहला कार्य होगा. साफ-सफाई के साथ-साथ संपूर्ण शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है. इसके लिए कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही नगर निगम मुख्यालय के प्रत्येक कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी. पदभार ग्रहण करे के बाद वह अपने कार्यलय में मीडिया से बात कर रहे थे.

देव दीपावली की तैयारी मुकम्मल हो, युद्धस्तर पर होगी प्रयास
एक सवाल के जवाब में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जवाब दिया कि वाराणसी में होने वाली विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली की तैयारी मुकम्मल हो इसके लिए पुरजोर प्रयास किया जाएगा. इस दौरान घाटों की साफ-सफाई सहित लाइट के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम अपनी हर संभव कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि खासकर देव दीपावली के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु संग देश विदेश से आए पर्यटक घाटों पर उपस्थित रहते हैं ऐसे में वहां की जाने वाली विशेष व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से रखने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है. नगर निगम अपनी इस जिम्मेदारी की महत्ता को समझते हुए अपना कार्य करेगा.
ALSO READ : अधिकारी समस्याओं को निर्धारित समय में निस्तारण कर फरियादी को कराएं अवगतःडीएम

बनारस की प्राचीनता को बनाए रखना प्रमुख लक्ष्य
सवाल-जवाब के क्रम में नगर आयुक्त ने कहा कि बनारस प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है इसलिए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं के साथ इस नगर की प्राचीनता को बनाए रखना उनका प्रमुख लक्ष्य है. साथ में जोड़ा कि नागरिकों के प्रति नगर निगम की काफी जिम्मेदारियां होती हैं जिसको पूर्ण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा. पत्रकारों से वार्ता के पूर्व उन्होंने निगम के अधिकारियों संग कर्मचारियों संग बैठक भी की.



