Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मदरसे ही नहीं सीएम के गोरखनाथ मठ की भी हो जांच - अजय राय

मदरसे ही नहीं सीएम के गोरखनाथ मठ की भी हो जांच - अजय राय
Feb 04, 2026, 09:10 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्‍होंने मंगलवार को मीडिया से बताचीत में कहा है कि गोरखनाथ मठ में आ रहे चढ़ावे की जांच की जानी चाहिए. योगी जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लेकर अब तक और जब वे मुख्यमंत्री नहीं थे, तब भी मठ में कितनी राशि चढ़ाई गई, इसकी जांच कराई जाए. अजय राय ने आरोप लगाया कि योगी के मठ में अब पैसे के चढ़ावे के बजाय सोने का चढ़ावा लिया जा रहा है.


AJAY RAI


अजय राय अपने कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी ने मदरसे की फंडिंग की जांच करने का आदेश दिया है. ऐसे में गोरखनाथ मंदिर में आ रहे चढ़ावे की भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के सामने नतमस्तक हो चुके हैं और पूरा देश परेशान है. पीएम मोदी अमेरिका के समक्ष समर्पण कर चुके हैं और चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है.


काशी में आठ फरवरी को संविधान संवाद सम्‍मेलन


अजय राय ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में देश की सुरक्षा की बात उठाने की कोशिश की, तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया, जो कि संविधान का हनन है. इसी संदर्भ में कांग्रेस पार्टी संविधान संवाद सम्मेलन का आयोजन कर रही है. इस क्रम में 8 फरवरी को शास्त्री घाट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के पांच सांसद और काशी की जनता भाग लेंगी. इस कार्यक्रम के माध्यम से हम संविधान, धर्म, जाति और भाषा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ को उजागर करेंगे.


योगी सरकार की नीतियाें से जनता परेशान


अजय राय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को अपनी सरकार के कार्यों का जवाब देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि गोरखनाथ मठ में चढ़ावे की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है. राय ने यह भी कहा कि जब तक इस मामले की जांच नहीं होती, तब तक लोगों का विश्वास मठ पर बना रहना मुश्किल है.


ALSO READ : वित्‍तमंत्री ने की घोषणा, वाराणसी में जमीन चिन्हित, बनेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद शोध संस्थान


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों के कारण आम जनता परेशान है. सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. अजय राय ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखनाथ मठ में चढ़ावे की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यह जांच न केवल मठ की पारदर्शिता के लिए आवश्यक है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि जनता का विश्वास बना रहे.

वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी : शहर के खजुरी और पांडेयपुर में एक बार फिर पोस्टर को लेकर सियासी घमासान को हवा दी जा रही है. पांडेयपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर एक बैनर लगा है, जो लोगों में चर्चाओं को ज्‍नम दे रहा है. इस बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव की तस्वीरें लगी हैं.बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, "माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश." यह पोस्टर शहर में राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया है.पांडेयपुर चौराहे की बात की जाए तो यह शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. ऐसे में यहां लगे इस राजनीतिक संदेश वाले बैनर पर राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पड़ रही है.ALSO READ : जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौतइस बैनर के जरिए अखिलेश यादव और उनके कार्यकाल को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई है. हालांकि, इसे किस व्यक्ति या संगठन ने लगाया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बैनर लगाने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है, यह भी साफ नहीं हो पाया है. लखनऊ से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टर वार के जरिए राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. अखिलेश के खिलाफ इस पोस्‍टर को कई जगह सपाइयों ने फाड़ डाले.
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
वाराणसी : कपसेठी बाजार में शनिवार को एक जनरल स्टोर में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट से घायल पांच साल के मासूम कार्तिक जायसवाल की मौत हो गई. विस्फोट इतना जबरदस्‍त रहा कि बारजा ढह गया. दुकान के दरवाजे, खिड़की और दीवार की रेलिंग टूट गई. बाजार से लगभग 200 मीटर दूर तक धमाके से ग्रामीण दहल गए. मासूम घर का इकलौता चिराग था.भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज से बच्चे के शव को पुलिस ने पंचायतनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया. सूचना के बाद गोमती जोन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था. शुक्रवार को कार्तिक का पांचवां जन्मदिन था. ननिहाल से कार्तिक रात में ही घर लौटा था. खिलौने आदि भी ननिहाल से उपहार में कार्तिक को मिले थे. खिलौने लेकर वह तीसरी मंजिल पर गया था. अचानक फुलझड़ी जलाने के दौरान ही तेज धमाका हो गया. इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पिता आशीष और मां का रो-रोकर हाल खराब हो गया.कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आशीष जायसवाल का मकान है. मकान में ही जायसवाल जनरल स्टोर संचालित है. सुबह लगभग 8 बजे के बाद आशीष का बेटा कार्तिक जायसवाल खेलते हुए तीसरी मंजिल की दुकान पर जा पहुंचा. इस बीच वह फुलझड़ी जलाने का प्रयास कर रहा था कि अचानक एक बोरे में तेज धमाका हो गया. धमाके की गूंज से मकान समेत बाजार दहल उठा. तीसरे तल के आगे का बारजा ढह गया. दुकान की रेलिंग, खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए.ALSO READ : एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...कार्तिक जायसवाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया. परिजन तुरंत उसे लेकर कपसेठी चौराहे स्थित शर्मा क्लिनिक पर गए, जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने हेरिटेज अस्पताल में रेफर किया. उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, स्थानीय लोगों को कहना है कि एक माह बाद ही दशहरा और दिवाली है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है.
एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...
एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...
वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए मिले मुआवजे की रकम पर साइबर ठगों के सेंध लगाने का मामला सामने आया है. फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी अंजू देवी के संयुक्त बैंक खाते से ठगों ने एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख रुपये उड़ा लिए. मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच में जुट गई है.अंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका और उनके पति मनोज पटेल का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संयुक्त बचत खाता है. इसी खाते में बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के मुआवजे के रूप में 9.03 लाख रुपये आए थे. 20 अगस्त से 31 अगस्त के बीच उनके संयुक्त खाते से अलग-अलग माध्यमों से 6,51,783 रुपये निकल गए.इसके अलावा बैंक की मंगारी शाखा स्थित एक अन्य खाते से भी 13 हजार रुपये निकाल लिए गए. कुल 6,64,783 रुपये की साइबर ठगी हुई. पीड़िता के मुताबिक, उनके वाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से एपीके फाइल भेजी गई थी. फाइल पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों ने मोबाइल और खाते से संबंधित जानकारी तक पहुंच हासिल कर ली. इसके बाद खाते से रकम निकलती चली गई. खाते से रकम कटने की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की.ALSO READ: दूध प्रोटीन-एलोवेरा एंटासिड टैबलेट को भारतीय पेटेंट, बीएचयू की शोध टीम की बड़ी उपलब्धिसाइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज को सौंपी गई है. पुलिस लेनदेन से जुड़े विवरण और एपीके फाइल भेजने वाले मोबाइल नंबर की जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है. थाना प्रभारी ने कहा कि वाट्सएप या एसएमएस पर अनजान नंबरों से आने वाली किसी भी एपीके फाइल पर क्लिक न करें. संदिग्ध लिंक खोलने से भी बचें. ऐसी फाइलें मोबाइल में सेंध लगाकर बैंक खाते तक पहुंच बनाने का माध्यम बन सकती हैं. साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं.