Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में एक्सईएन को नोटिस, संस्था पर तीन लाख का जुर्माना...

वाराणसी में एक्सईएन को नोटिस, संस्था पर तीन लाख का जुर्माना...
Jun 22, 2026, 09:43 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कचहरी में हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और धीमी गति मिलने पर कार्यदायी संस्था पर तीन लाख का जुर्माना ठोंका है. निरीक्षण के दौरान उन्हें ढेरों खामियां मिलीं. निगरानी नहीं करने वाले एक्सईएन को नोटिस, सफाई इंस्पेक्टर का वेतन रोका, वेंडर हटाए, सिल्ट, अतिक्रमण करने पर पेनाल्टी लगाई. नगर आयुक्त ने कचहरी में सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे मार्ग निर्माण का जायजा लिया. चेतावनी के बाद भी कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता खराब और गति बेहद धीमी पाए जाने पर संस्था पर तीन लाख का जुर्माना लगाया. पाथवे पर दुकानदारों की ओर से टेबल-कुर्सी लगाकर किए गए अतिक्रमण और गंदगी देख नगर आयुक्त भड़क गए.


जोनल अधिकारी को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने को कहा. अशोक विहार कॉलोनी पार्क नंबर 4 के विकास कार्यों को भी देखा. पाथवे और दीवारों की टाइल्स टूटी मिली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग चेंबर जीर्णशीर्ण था और मिट्टी भराई का काम सुस्त था. वेंडर को हटाकर दूसरे काम सौंपने को कहा। सदर नाले में सिल्ट मिलने पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया.


मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों के काम में देरी मिलने पर चेतावनी


नगर आयुक्त ने भोजूबीर और लहुराबीर में बन रही निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का भी निरीक्षण किया. दोनों जगह काम सुस्त मिलने पर उन्होंने लेबर बढ़ाकर गति लाने, अन्यथा काम रोकने की चेतावनी दी. पुलिस लाइन चौराहा पर दूध सट्टी के लिए टीन शेड व पाथवे का काम दो महीने बाद भी शुरू न होने पर अधिशासी अभियंता एमके सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.


ALSO READ : वाराणसी में बीच गंगा में बंद हुआ बजड़े का इंजन, नौकायन कर रहे लोगों की जान पर बन आई...



वहीं, पांडेपुर काली माता मंदिर से पुलिस लाइन चौराहा तक डिवाइडर व फ्लाई ओवर पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक सुजीत गुप्ता को शो-कॉज नोटिस के साथ वेतन रोकने और सफाई सुपरवाइजर पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए. सिगरा चौराहे से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर आधी अधूरी सड़क बनाई गई है. यूनियन बैंक के पास और आशियाना बिल्डिंग के आसपास की आधी से अधिक सड़क छोड़ दी गई है.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.