अब बारिश नहीं आसमान से बरसेगी आग, जानिए कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम का रंग सुहाना तो कभी बेरूखी नजर आती है. जी हां, अब आंधी-बारिश वाले दिनों की छुट्टी हो गई है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसकी संभावना जताई है कि अगले 7 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. उसके बाद से कई जिलों में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा और आसमान से आग भी बरसेगी. वाराणसी में इस बदलते मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा ही रहने वाला है. दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी और धूप का असर काफी ज्यादा रहेगा. तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इन इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

आंचलिक मौसम केंद्र ने दी ये जानकारी
बता दें, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की, 15 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इस बीच यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उछाल देखने को मिलेगा. वहीं राजधानीलखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया कि, आज 10 अप्रैल शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान आसमान साफ होगा और सभी जिलों में धूप भी खिली होगी.
![]()
यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश के बाद अब लू की दस्तक, बढ़ेगा तापमान
हालांकि, इसके साथ ही कई जिलों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 11 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. बताते चलें कि 3 दिनों तक मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है यानी इन जिलों में आंधी बारिश और वज्रपात की कोई सम्भावना नहीं है.

गोरखपुर से आगरा तक बढ़ेगी धूप की तल्खी
मौसम विभाग का अनुमान है शुक्रवार को गोरखपुर,कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, रामपुर ,बरेली, कानपुर, हमीरपुर, इटावा, जालौन, बांदा, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, महोबा,झांसी, ललितपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, सीतापुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, सहारनपुर, बागपत और आसपास के जिलों में आसमान साफ होगा और धूप भी खिली रहेगी. इस जिलों में अधिकतम तापमान में आज से 3 दिनों तक लगातार उछाल देखने को मिलेगा.


