Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण और जनजागरूकता अभियान, लिया ये संकल्‍प

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण और जनजागरूकता अभियान, लिया ये संकल्‍प
Jun 04, 2026, 10:21 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा "एक पौधा उम्मीद का,एक कदम हरियाली से जलवायु परिवर्तन की ओर" थीम के अंतर्गत नगवा वार्ड के डुमराव बाग कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में गुरुवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती माधुरी सिंह जी एवं पूर्व पार्षद श्री रविंद्र सिंह द्वारा पौधरोपण कर किया गया.


न


जलवायु परिवर्तन से लड़ने का संकल्प


कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया. उन्‍होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संस्था के द्वारा अगस्त तक कई स्थानों पर 1100 पौधे लगाए जाएंगे. रविंद्र सिंह ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि धरती का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. इस वर्ष की थीम "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोध" के अनुरूप संस्था ने हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने का संकल्प लिया.


पौधरोपण एवं संरक्षण के लिए अपील


इस अभियान के तहत आम, अमरूद, पीपल, बरगद, हरसिंगार, शहतूत, अशोक, जामुन व गुलाब जैसे छायादार, फलदार एवं औषधि युक्त पौधे लगाएं गए. महिला उत्थान क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष संध्या पांडे ने क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तेजी से बदलते जलवायु चक्र और बढ़ते तापमान को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और लगाए गए पौधों का संरक्षण करना होगा. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. संस्था द्वारा क्षेत्रीय लोगों को नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए गए तथा घर-घर जाकर पौधरोपण एवं संरक्षण के लिए अपील की गई.


े


ALSO READ: सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठी मांग, सीपी को सौंपा ज्ञापन


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, विजय सिंह, रवि कुमार, सुमित बिंद, करम भारती पूजा देवी, पायल सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम के दौरान डॉ रमेश भाटिया, अरुण कुमार सिंह , मंजू गुप्ता, प्रशांत सिंह, संदीप कुमार ,देवी प्रजापति , हरिनाथ ,दिलीप गुप्ता ,आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दिखाई.

नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.