Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सावन के प्रथम दिन पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब...

सावन के प्रथम दिन पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब...
Jul 30, 2026, 04:47 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : सावन मास के प्रथम दिन गुरुवार को बाबा विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा. मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

मंगला आरती के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन शुरू हुए. बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया और रंग-बिरंगे फूलों से गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाया गया.


kashi

श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की.देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही काशीवासियों की भी भारी भीड़ देखने को मिली.

कई श्रद्धालु रात से ही कतार में लगकर बाबा के दर्शन का इंतजार करते रहे. श्रद्धालुओं में सावन के पहले दिन जलाभिषेक करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला.


पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग और मंदिर प्रशासन की टीम पूरे परिसर में तैनात रही. जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा सहायता और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

temple

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे.

मंदिर प्रशासन के अनुसार, सुबह से लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा.

सावन के प्रथम दिन पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब...
सावन के प्रथम दिन पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब...
वाराणसी : सावन मास के प्रथम दिन गुरुवार को बाबा विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा. मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो.मंगला आरती के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन शुरू हुए. बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया और रंग-बिरंगे फूलों से गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाया गया.श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की.देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही काशीवासियों की भी भारी भीड़ देखने को मिली.कई श्रद्धालु रात से ही कतार में लगकर बाबा के दर्शन का इंतजार करते रहे. श्रद्धालुओं में सावन के पहले दिन जलाभिषेक करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला.पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग और मंदिर प्रशासन की टीम पूरे परिसर में तैनात रही. जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा सहायता और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे.मंदिर प्रशासन के अनुसार, सुबह से लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा.
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।