Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पंचक्रोशी परिक्रमा से पहले एक्‍शन में नगर निगम, धर्मशालाओं पर लगाया ताला

पंचक्रोशी परिक्रमा से पहले एक्‍शन में नगर निगम, धर्मशालाओं पर लगाया ताला
May 14, 2026, 12:00 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Municipal Corporation in action before Panchakroshi Parikrama, locks dharamshalas


वाराणसी: पंचक्रोशी परिक्रमा के पूर्व नगर निगम एक्‍शन मोड में आ गया. गुरुवार को नगर निगम की टीम ने शिवपुर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित तीन प्राचीन धर्मशालाओं पर ताला लगाते हुए नगर निगम द्वारा संरक्षण की बात कही. गुरुवार की दोपहर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव और संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने शिवपुर पुलिस के सहयोग से राजा गोकुलचंद धर्मशाला, रामलीला मैदान के समीप स्थित धर्मशाला और हनुमान धर्मशाला को अपने संरक्षण में लिया.


त


धर्मशालाओं का निरीक्षण


संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व नगर आयुक्त द्वारा इन धर्मशालाओं का निरीक्षण करते हुए इन्हें अवैध कब्जे से मुक्त करने का निर्देश दिया गया था, उसी क्रम में आज यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि हनुमान धर्मशाला का उपयोग पूरी तरह से कमर्शियल तरीके से किया जा रहा था. दबंग किराएदार वसूली में लगे हुए थे. मौके पर प्रवर्तन टीम ने पिछले कई दिनों से धर्मशाला में किराए पर रह रहे दो-तीन व्यक्तियों को सामान सहित बाहर निकाल दिया और धर्मशाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया. इसके साथ ही धर्मशाला का गलत उपयोग कर रहे समिति के लोगों को चेतावनी भी दी गई. इसी क्रम में रामलीला मैदान और गोकुल चंद धर्मशाला को भी अपने संरक्षण में लेते हुए ताला लगाया गया है. जल्द ही पुरुषोत्तम मास के मद्देनजर आने वाले पंचकोशियात्रियों की सुविधाओं के लिए इसमें विशेष व्यवस्था की जाएगी.


ु


पंच पांडेश्वर मंदिर में कब्जा


नगर निगम ने पंच पांडेश्वर मंदिर में कब्जा जमाए लोगों को 24 घंटे के अंदर मंदिर की भूमि खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम के साथ पंच पांडेश्वर मंदिर पहुंचे अधिकारियों ने मंदिर के बाहर और भीतर अवैध रूप से वर्षों से कब्जा जमाए लोगों को 24 घंटे के अंदर मंदिर की भूमि खाली करने की चेतावनी दी. ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जानकारी दी गई.


कत


यह भी पढ़ें: मिसाल पेश करने पैदल ही नगर निगम पहुंचे महापौर, संकल्प को जमीन पर उतारा


अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से मंदिर पर कब्जा जमाए हुए लोगों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है और आज इन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया. इससे पूर्व, नगर निगम की सफाई टीम ने प्राचीन राम भट्ट तालाब और धर्मशालाओं में साफ-सफाई करते हुए चूने का छिड़काव किया. यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा धार्मिक स्थलों और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए की जा रही है.

वाराणसी में जहर खिलाकर बहू की हत्या करने के आरोपित ससुर, पति और देवर गिरफ्तार...
वाराणसी में जहर खिलाकर बहू की हत्या करने के आरोपित ससुर, पति और देवर गिरफ्तार...
वाराणसी : सारनाथ थाना के पहाड़िया स्थित मां शारदानाथ कालोनी में पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में महिला के बयान और पिता की तहरीर पर दहेज हत्‍या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दवेर को गिरफ्तार किया है.जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला गांव निवासी वंदना साहू (33 वर्ष) का विवाह फरवरी 2014 में गाजीपुर के सूजावलपुर निवासी रवि प्रकाश साहू के साथ हुआ था. रवि प्रकाश बनारस की एक निजी कंपनी में कार्यरत है. दंपति परिवार के साथ सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित मां शारदानाथ कालोनी में किराए के मकान में रहते थे. मंगलवार की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया. गुस्से में वंदना ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. परिजनों ने उन्हें तुरंत पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. बाद में शिवपुर के मीरापुर बसही स्थित मान्धाता एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई.मृतका के पिता दिलीप साहू ने सारनाथ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति रवि प्रकाश साहू, ससुर सुरेंद्र साहू, सास अनीता साहू और देवर भानु साहू की लगातार प्रताड़ना से परेशान थी. उन्होंने बताया कि रवि प्रकाश का अपनी कंपनी में कार्यरत एक युवती से अवैध संबंध था, जिसको लेकर घर में रोज विवाद होता था. साथ ही रवि प्रकाश वंदना से पैसे की मांग भी करता रहता था. वंदना ने पहले महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी.दिलीप साहू ने कहा कि प्रताड़ना सहन नहीं कर पाने के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया. मृतका के दो बेटे हैं- बड़ा बेटा प्रतीक और छोटा बेटा कार्तिक (6 वर्ष). घटना की जानकारी छह वर्षीय कार्तिक ने ही फोन पर अपने नाना दिलीप साहू को दी.ALSO READ : 623 आवेदन में 348 भवनों को मिला फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, शेष को नोटिस...पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.
623 आवेदन में 348 भवनों को मिला फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, शेष को नोटिस...
623 आवेदन में 348 भवनों को मिला फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, शेष को नोटिस...
वाराणसी : शहर के तेजी से हो रहे विस्तार और बहुमंजिला भवनों की बढ़ती संख्या के बीच अग्निशमन विभाग के समक्ष अग्नि सुरक्षा मानकों को लागू करने की चुनौती बढ़ गई है. बीते छह माह में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र) के लिए 623 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए.इनमें से जांच के बाद 348 भवनों को प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है. शेष आवेदनों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए संबंधित आवेदकों को नोटिस भेजा गया है.मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि 1 जनवरी से जून माह तक प्राप्त सभी आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई. जिन भवनों में फायर सेफ्टी के मानक पूरे पाए गए, उन्हें प्रमाणपत्र दे दिया गया. बाकी मामलों में खामियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं.अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने वाले भवनों का आंकड़ा इस प्रकार है- होटल एवं गेस्ट हाउस 252, स्कूल-कालेज एवं कोचिंग संस्थान 514, अस्पताल 840, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग 92 और व्यापारिक भवन 406.फ्लोर एरिया 500 वर्ग मीटर से अधिक या भवन की ऊंचाई 9 मीटर से ज्यादा होने पर ये भवन विभाग के नियमन के दायरे में आते हैं.15 बड़े कोचिंग संस्थानों की नियमित जांच की जा रही है.अधिकांश में सुरक्षा मानकों का पालन पाया गया है. छोटे संस्थानों की भी लगातार जांच हो रही है.जहां कमी मिलती है, वहां नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए जाते हैं.बड़े कोचिंग संस्थानों में कम से कम दो सीढ़ियों का होना अनिवार्य है.लिफ्ट वाले भवनों में वैकल्पिक सीढ़ी भी जरूरी है. आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनों की आसान पहुंच के लिए भवन परिसर के आसपास पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए.शहर में बढ़ते शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक भवनों को देखते हुए विभाग सख्ती बरत रहा है.अग्निशमन विभाग का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.ALSO READ : यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, अशोक चौरिसया काशी क्षेत्र के नए अध्‍यक्ष...सैकड़ों होटल - गेस्ट हाऊस को नोटिस अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी मानकों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया. पिछले 20दिनों के दौरान चलाए गए विशेष जांच अभियान में शहर के 112 होटल और गेस्ट हाउस में फायर सिस्टम की कमियां मिलने पर नोटिस उन्हें नोटिस जारी किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए इसके साथ 40 भवनों को सील भी किया गया है.
यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, अशोक चौरिसया काशी क्षेत्र के नए अध्‍यक्ष...
यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, अशोक चौरिसया काशी क्षेत्र के नए अध्‍यक्ष...
वाराणसी : उत्‍तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है. इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची गुरुवार को जारी होने के साथ ही प्रदेश की कार्यकार‍िणी के दाय‍ित्‍वों को भी तय कर द‍ि‍या गया है. इसमें काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अशोक चौरसिया पिछले दो क्षेत्र अध्यक्षों दिलीप पटेल और उसके पहले महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अशोक चौरसिया की गिनती भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में होती रही है.अशोक चौरसिया वर्तमान में जौनपुर जिले के प्रभारी भी हैं. साथ ही वाराणसी और उसके आसपास के जनपदों में चौरसिया समाज में विशेष पकड़ है. उनकी गिनती व्यवसायी और वैश्य समाज के नेता के रूप में भी होती है. अशोक चौरसिया की पहचान संकल्प कोचिंग के संचालक की वजह से भी रही है. एक समय में काशी और उसके आसपास के जिलों के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सस्ती कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी जाने जाते रहे.दिलीप पटेल बने प्रदेश महामंत्रीभाजपा काशी क्षेत्र के निवर्तमान वर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रमोट करके प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. वह पिछले करीब तीन वर्ष से काशी क्षेत्र के अध्यक्ष रहे. इसी प्रकार गाजीपुर के संजय राय को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में वाराणसी के शंकर गिरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है.इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीसुरेश राणा - उपाध्यक्षसत्यपाल सैनी - उपाध्यक्षब्रज बहादुर - उपाध्यक्षडॉ धर्मेंद्र सिंह - उपाध्यक्षमोहित बेनीवाल - उपाध्यक्षदेवेश कोरी - उपाध्यक्षप्रियंका रावत - उपाध्यक्षदुर्विजय शाक्य - उपाध्यक्षरमेश सिंह - उपाध्यक्षनीरज सिंह - उपाध्यक्षअर्चना मिश्रा - उपाध्यक्षपूजा पाल - उपाध्यक्षशंकर गिरी - उपाध्यक्षकामेश्वर सिंह - उपाध्यक्षकृतिका अग्रवाल - उपाध्यक्षसुरेश मौर्य - उपाध्यक्षराजेश यादव - उपाध्यक्षकृष्ण बिहारी राय - उपाध्यक्षआलोक गुप्ता - उपाध्यक्षइन नेताओं को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गयारामप्रताप सिंह चौहान - महामंत्रीगीता शाक्य - महामंत्रीअभिजात मिश्रा - महामंत्रीउपेंद्र रावत - महामंत्रीसंजय राय - महामंत्रीशंकर लोधी - महामंत्रीदिलीप पटेल - महामंत्रीराजेश चौधरी - महामंत्रीइन नेताओं को संगठन में मंत्री पद दिया गयाविजय शिवहरे - मंत्रीबसंत त्यागी - मंत्रीशिवभूषण सिंह - मंत्रीसहजानंद राय - मंत्रीअंकुर शर्मा - मंत्रीअनिल यादव - मंत्रीअवधेश श्रीवास्तव - मंत्रीविनय राजभर - मंत्रीप्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा - मंत्रीकिरण लोधी निषाद - मंत्रीएकेश बिंद - मंत्रीसचिता सिंह चौहान (लूनिया) - मंत्रीरजनी पांडेय - मंत्रीराहुल वाल्मीकि - मंत्रीमहामेधा नागर - मंत्रीदीपमाला संतोषी - मंत्रीसुहासिनी जायसवाल - मंत्रीयतेन्द्र शर्मा - मंत्रीआकांक्षा सोनकर - मंत्रीइन नेताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद दिया गयानवाब सिंह नागर - क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)पूरन लाल लोधी - क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)राम किशोर साहू - क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)अवधेश द्विवेदी - क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)अशोक चौरसिया - क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)विनोद राय - क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)कार्यालय पदाधिकारीभारत दीक्षित - कार्यालय मंत्रीअतुल अवस्थी - कार्यालय सह-मंत्रीलक्ष्मण सिंह - कार्यालय सह-मंत्रीमीडिया एवं सोशल मीडिया की इन्हें मिली जिम्मेदारी व ये बने मोर्चा अध्यक्षदिनेश प्रताप सिंह - मुख्य प्रवक्तामनीष दीक्षित - प्रदेश मीडिया संयोजकहिमांशु राज पंडित - प्रदेश सोशल मीडिया संयोजकALSO READ : व्यापारी गौरव महोत्सव में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी...मोर्चा अध्यक्षरोहित मिश्रा - प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)प्रकाश पाल - प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)देवेन्द्र सिंह - प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)अशोक रावत - प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)सरोज कुशवाहा - प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)विद्याभूषण गोंड - प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)यह सूची पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) द्वारा घोषित की गई है.