पंकज चुघ बने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त...

वाराणसी. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के 2013 बैच के अधिकारी श्री पंकज चुघ ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Senior Divisional Security Commissioner) का पदभार ग्रहण कर लिया है।
एमबीए (मानव संसाधन) की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले श्री चुघ का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से हुआ था। उन्होंने वर्ष 2015 में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा में कार्यभार ग्रहण किया था।
ALSO READ : सावन में काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिवस्तोत्र, नगर निगम कार्यकारिणी मे लिए गए कई बड़े फैसले...
अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में सहायक सुरक्षा आयुक्त, अजमेर में प्रभारी सहायक सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर में मंडल सुरक्षा आयुक्त तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर में मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के रूप में उनके नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, संरक्षा जागरूकता तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी श्री पंकज चुघ अपनी कार्यशैली के लिए लोकप्रिय माने जाते हैं।



