Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

AC में रहने वाले हो जाए सावधान, जानें ये कारण

AC में रहने वाले हो जाए सावधान, जानें ये कारण
Mar 28, 2026, 01:23 PM
|
Posted By Preeti Kumari

आज की लाइफस्टाइल में गर्मियों की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए घंटों AC के सामने बैठना आम हो गया है. क्योंकि, लोगों को ये लगता है कि AC के सामने बैठकर थकान और गर्मी से राहत मिलती है. ये सच है कि, गर्मी से राहत मिलती तो है मगर आरामदायक आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन आपकी यह आदत आपके शरीर पर काफी हद तक बुरा असर डाल सकती है. कहा जाता है कि, AC में बैठने से मोटापा जैसे कई बीमारियां बढ़ती है. तो चलिए आपको बता दें कि ऐसी की ठंडी हवा में रहने से आपके शरीर पर कैसा असर पड़ता है.


h


जानें क्यों खो जाता इंस्पायर की क्षमता


बता दें, जब भी शरीर आरामदायक ठंडक में रहता है, तो वह एनर्जी खर्च करने के लिए इंस्पायर की क्षमता पूरी तरह से खो देता है. पूरे दिन बैठे रहना या लेटे रहना कैलोरी बर्न को बहुत कम कर देता है, जिससे बॉडी फैटी हो जाता है. इसी के साथ ही आपका शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बनने लगता है. गर्म मौसम में शरीर टेंपरेचर को संतुलित करने के लिए अधिक मेहनत करता है, जिससे पसीना निकलने के चलते मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है, ऐसे स्थिति में एसी में रहने से यह प्रक्रिया की गति धीमी हो जाती है, जिससे मेटाबालिज्म दर गिरती है और वजन बढ़ने लगता है. जो बीमारी का कारण बनने लगता है.


h


भूख में अनियंत्रित बढ़ोतरी


ठंडे वातावरण में शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत महसूस होती है. इसका नतीजा है बार-बार भूख लगना और बिना सोचे-समझे जंक फूड या ऑयली फूड्स का सेवन करना, जो मोटापा बढ़ाता है.


डिटॉक्स न होना


पसीना आना बॉडी का एक नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम है. एसी में रहने से पसीना न के बराबर आता है, जिससे टॉक्सिन्स शरीर में जमा होते रहते हैं और वजन बढ़ने के साथ अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. सबसे बड़ा कारण ये है कि ठंडी हवा में दिमाग भी सुस्त पड़ सकता है, जिससे एक्साइटमेंट और ऐक्टिवनेस घटती है. इसका असर मोटिवेशन पर भी पड़ता है, जिससे एक्सरसाइज से दूरी बढ़ जाती है.


j


एसी में ऐसे करें बचाव


हर 45 मिनट बाद 5 मिनट टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें।

एसी का तापमान बहुत कम न रखें, 24–26 डिग्री तक सीमित करें।

घर के कामों में खुद को व्यस्त रखें।

ताजे फल, सलाद और पानी का सेवन बढ़ाएं।

हर दिन कम से कम 30 मिनट वर्कआउट को समय दें।

आराम जरूरी है, लेकिन आराम की आदत से पैदा हुआ मोटापा जिंदगी भर का स्ट्रेस बन सकता है

घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये मूल्‍य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि चोरी के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, छितौनी निवासी आशीष शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ रात करीब 12 बजे सो गए थे. आशीष के मुताबिक, रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उनकी छोटी बच्ची जागी थी, तब तक चोरी नहीं हुई थी. उनका अनुमान है कि रात एक से दो बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोर उनके कमरे में रखी अलमारी खंगालकर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए.ALSO READ: एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पतालआशीष शर्मा अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सोए हुए थे. इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक नहीं लगी. चोर मकान में किधर से दाखिल हुए, इसकी जानकारी पीड़ित को भी नहीं है. सुबह करीब पांच बजे उठने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की. घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर भय व्‍याप्‍त है.
एयर शो के दौरान कई बीमार,  एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
वाराणसी : वायु सेना द्वारा आयोजित हवाई प्रदर्शन देखने के लिए गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पहुंचे दर्शकों को आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एवं 108 एंबुलेंस सेवा मुस्तैद रहीं।108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को एयर शो के दौरान विभिन्न घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्वस्थ हुए चार व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी पहुंचाया गया। इनमें निर्मल देव (25 वर्ष), केदारघाट; संजय प्रजापति (35 वर्ष), गोदौलिया; विकास प्रजापति (22 वर्ष), गोदौलिया तथा मनीष सिंह (50 वर्ष), राजघाट शामिल हैं। चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात आकस्मिक चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।इनमें से केरल से वाराणसी भ्रमण पर आए एक दर्शक गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से एसएसपीजी चिकित्सालय भेजा गया। इसी क्रम में राजघाट पर एरियल शो देखने आए एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने आवश्यक दवा एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा।ALSO READ: BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई है। आपात स्थिति में त्वरित उपचार एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा तथा मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को समयबद्ध एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.
BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्ति और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।क्विज प्रतियोगिता में हरे राम कुमार रहे प्रथमक्विज प्रतियोगिता में विधि संकाय के हरे राम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान संकाय के कुणाल कुमार दूसरे और कला संकाय के सूरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, चांदनी शर्मा, स्वाति पाठक और विवेक सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।निबंध लेखन में पूर्वी पंकज ने मारी बाजीनिबंध लेखन प्रतियोगिता में कला संकाय की पूर्वी पंकज ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वसंत महिला महाविद्यालय की शुभांगी मौर्य दूसरे स्थान पर रहीं। विधि संकाय के आदित्य मणि त्रिपाठी और सामाजिक विज्ञान संकाय के अभिजीत सोनकर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा मानस राज, आदित्य कुमार और खुशी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।भाषण प्रतियोगिता में तुषार द्विवेदी प्रथमभाषण प्रतियोगिता में विधि संकाय के तुषार द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय की सुदीक्षा अग्रवाल दूसरे और विधि संकाय के अजीत कुमार पांडे तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, शुभांगी गुप्ता, आरती कुमारी, श्वेतांक मिश्रा और लक्ष्मी गांगुली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी होंगी प्रतियोगिताएंकार्यक्रम के संयोजक डॉ. बाला लखेन्द्र ने बताया कि नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर चयनित युवाओं को आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।ALSO READ: वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंदउन्होंने बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का अवसर भी प्रदान करते हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।