Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

“याचिका समिति” की बैठक में 18 प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

“याचिका समिति” की बैठक में 18 प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
Nov 28, 2025, 09:33 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक कार्यकारी सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गयी. इसमें कुल 18 प्रकरणों की समीक्षा की गयी. सभापति ने वाराणसी के कुल सात विभागों लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्राम विकास विभाग, नगर निगम, आवास-विकास से सम्बन्धित जनहित के प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की.

समिति की बैठक में सर्वप्रथम नगर निगम से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों, इंटरलॉकिंग कार्यों, आउटडोर जिम के निर्माण तथा गुणवत्ता, पार्क के सौन्दर्यीकरण आदि के संबंध में नगर आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी. समिति के सभापति ने विकास कार्यों के दौरान शिलान्यास तथा लोकार्पण कार्यों में विधान परिषद के सदस्यों के नाम उल्लिखित करने के निर्देश दिए.


समिति द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त प्रकरणों पर बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिन प्रकरणों पर शासन स्तर पर कार्यवाही अपेक्षित है, उन्हें शासन को सन्दर्भित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाए, जिससे प्रकरण शीघ्र निस्तारित हो सकें.


Hanshraj Vishwakarma


सीसी रोड व नाली निर्माण के संबंध में समुचित जवाब नहीं देने पर समिति असंतुष्‍ट


ALSO READ : अवैध कफ सिरप प्रकरणः सिंडीकेट चलाते हैं कई सफेदपोश राजनेता व अधिकारीः सांसद वीरेंद्र सिंह


ग्राम वाजिदपुर, हरहुआ में सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्यों के संबंध में समुचित जवाब नहीं देने पर समिति द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया. विधान परिषद सदस्य राय धर्मेंद्र सिंह ने जिला पंचायत के विकास कार्यों/ सड़क निर्माण की गुणवत्ता के लिए जांच कराने को कहा. सभापति द्वारा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को विद्युतीकरण से छूटे मजरे हेतु जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेने तथा उक्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया.

सभापति ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी को सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स व स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. कहा कि जो प्रकरण बैठक में अभी लंबित रह गए हैं, उनका निस्तारण यथाशीघ्र कर समिति को अवगत कराया जाए. समिति द्वारा ग्राम अखरी, रामपुर, लठिया में किसानों की भूमि मुक्त कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी को आवास एवं विकास परिषद के साथ सर्वे कराकर जमीन की उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट से समिति को अवगत कराने को कहा गया.


सभापति ने कहा कि सभी याचिकाएं जनता से जुड़ी होती हैं, हम सभी की जिम्मेदारी है कि उक्त याचिकाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करके कार्य पूरा कराएं तथा निस्तारण सुनिश्चित करें. बैठक के अंत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आश्वस्त किया गया कि समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन शीघ्र ही सुनिश्चित कराया जायेगा.

मौके पर याचिका समिति के सदस्य अरूण पाठक, मुकुल यादव व उमेश कुमार द्विवेदी, श्याम नारायण सिंह 'विनीत सिंह', आशुतोष सिन्हा, हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में संचालित दो अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संचालकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने पहला छापा पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित “लव बाइट हुक्का बार” पर मारा। पुलिस के अनुसार इसका संचालन अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द द्वारा किया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्का बार पर की गई, जिसका संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू बताया गया है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए। पुलिस के पहुंचते ही अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.ALSO READ: UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों के आपराधिक और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही फरार संचालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
वाराणसी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.आज 24 मई 2026 को आयोजित UPSC प्रारम्भिक परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हो रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है. कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 16,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.पुलिस अधिकारियों ने राजकीय विद्यालय मलदहिया-सिगरा, ए.ओ. मुस्लिम कॉलेज लल्लापुरा, जेपी मेहता इंटर कॉलेज कैंट और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई.अपर पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति न बनने दी जाए. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए.पुलिस प्रशासन ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है.ALSO READ:पॉक्सो समेत महिला अपराध मामले ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सिर्फ 33 का निस्तारणकमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके.