फिजिक्स के पेपर में दिखा मुन्नाभाई का खेल, पुलिस ने बेनकाब कर आरोपी को धर-दबोचा
वाराणसी: सिंधोरा के एसबी इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भौतिक विज्ञान परीक्षा में हडकंप मच गया. जी हां, इस परीक्षा में दोस्त की जगह नारायण भारद्वाज नाम के एक युवक को सिधोरा पुलिस ने धर-दबोचा है. पकड़ गया आरोपी चौबेपुर के पियरी का ही रहने वाला है, जिससे पुलिस इस मामले में पूछताछ करने में लगी हुई है.

लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस
परीक्षा मामले में हुई इस बड़ी लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस परीक्षार्थी वैभव सिंह को पुलिस पहले ही 31 मार्च को गिरफ्तार कर चुकी है. ये वही परीक्षार्थी है जिसने अपना परीक्षा देने के बजाय अपनी जगह पर किसी और को बैठाया था. जिसे लेकर डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया कि, बीते 6 मार्च 2026 को सिंधोरा क्षेत्र के एसबी इंटर कॉलेज बूंची परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी वैभव कुमार सिंह निवासी फत्तेपुर सिंधोरा के स्थान पर चौबेपुर के पियरी का रहने वाला नारायण भारद्वाज बैठकर पेपर दे रहा था. जिसकी भनक लगते ही पुलिस टीम एक्शन में आते हुए एक बड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी.

पुलिस ने इस मामले का किया भंडाफोड़
परीक्षाकेंद्र में हुई इस गड़बड़ी के दौरान परीक्षा कक्ष कक्ष निरीक्षक की ओर से अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड पर दर्ज हुए फोटो का मिलान किया गया, जिसमें फोटो जरा सी भी मेल नहीं खा रही थी, तभी शक होने पर जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ कर दिया. कक्ष निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज, पुलिस की जांच में विवेचना में नारायण का नाम सामने आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे.

ALSO READ: BHU में ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का शुभारम्भ, अनदेखी रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी नारायण ने बताया कि, वैभव भौतिक विज्ञान में काफी कमजोर था, जिसके चलते वो अपने खास दोस्त नारायण को को अपने स्थान पर पेपर देने भेजा था, लेकिन परीक्षा के दौरान वो पुलिस की गिरफ्त में आ गया. गनीमत रही की समय रहते ही मामले का खुलासा हो गया. हालांकि, प्रथम तल की छत से कूदकर वहां से भाग गया था.



