Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम काशी में करेंगे 20 घंटे प्रवास, 14 किलाेमीटर का करेंगे रोड शो

पीएम काशी में करेंगे 20 घंटे प्रवास, 14 किलाेमीटर का करेंगे रोड शो
Apr 27, 2026, 09:59 AM
|
Posted By Preeti Kumari

PM Modi will spend 20 hours in Kashi and will conduct a 14-km roadshow.


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को काशी आने वाले हैं. यह उनका 54वां दौरा बताया जा रहा है. पीएम करीब साढ़े 20 घंटे काशी में प्रवास करेंगे. इसके बाद अगले दिन 29 को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने हरदोई के मल्लावां चले जाएंगे. भाजपा और प्रशासन के पास आई सूचना के अनुसार 28 अप्रैल की दोपहर 1:30 बजे पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे. पीएम के मंच पर पांच कुर्सियां लगाई जा रही हैं. यहां से बरेका आने के लिए सड़क मार्ग और हेलिकॉप्टर दोनों का विकल्प रखा गया है. बरेका आने के बाद पीएम शाम 5 बजे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे काशी के बुद्धिजीवियों और महिलाओं से मुलाकात करेंगे. रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे. इस दौरान जगह-जगह काशीवासी उनका स्वागत करेंगे.


j


पीएम के साथ होंगे सीएम और भाजपा अध्यक्ष


बरेका में आयोजित नारी वंदन सम्मेलन में पीएम के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे. यहां आठों विधानसभाओं से 40 हजार महिलाओं को बुलाया गया है. इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, महिला सफाई कर्मचारियों के अलावा सभी भाजपा पार्षदों को हर वार्ड से 100-100 महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी दी गई है.


6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात


बरेका में पीएम 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 5277 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास और 1055 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है. बड़ी योजनाओं में 2464.46 करोड़ रुपये से गंगा पर रेल-रोड ब्रिज, 1582.99 करोड़ रुपये से सीवर और जलापूर्ति, 429.36 करोड़ रुपये की कबीरचौरा अस्पताल और 198 बेड का अस्पताल, 150.36 करोड़ रुपये से कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाले इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास है. इसके अलावा 308 करोड़ के 55 एमएलडी भगवानपुर एसटीपी, 277 करोड़ की सड़कें, 195 करोड़ के सेतु निगम, 46 करोड़ रुपये की सोवा-रिग्पा अस्पताल का शिलान्यास शामिल है.


g


पीएम काशी में अब तक का सबसे लंबा 14 किमी का रोड शो करेंगे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में अब तक का सबसे लंबा करीब 14 किलोमीटर रोड शो करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने 23 मई 2024 को बीएचयू से दशाश्वमेध तक पांच किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. प्रधानमंत्री ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रोड शो किया था लेकिन रूट इतना लंबा नहीं था.


g


Also Read: काशी का गंगा घाट बना घर, ICU बना आखिरी ठिकाना, अपनों ने छोड़ा तो गैर ने थामा हाथ


प्रधानमंत्री 29 अप्रैल की सुबह आठ बजे बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह, लहरतारा होकर पुलिस लाइन चौराहा जाएंगे, फिर लहुराबीर से मैदागिन चौराहा होकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो करेंगे. यह रास्ता करीब एक घंटे में तय होगा. प्रधानमंत्री का शहर के पांच स्थानों पर स्वागत किया जाएगा. हर स्थान पर करीब तीन हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी.


kijuolp;kik


यहां होगा स्वागत


बनारस रेलवे स्टेशन के सामने

पुलिस लाइन चाैराहा

लहुराबीर चाैराहा

मैदागिन चाैराहा

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास

पीएम नरेंद्र मोदी का पांच स्थानों पर स्वागत किया जाएगा, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, बीएलडब्ल्यू से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक रूट को सजाया गया है. - दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र


बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.