Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर में किया पूजन, रोड शो में ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत

पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर में किया पूजन, रोड शो में  ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत
Apr 29, 2026, 08:31 AM
|
Posted By Preeti Kumari

PM Modi performed puja at Kashi Vishwanath Temple, welcomed to the beats of drums and blowing of conch shells at the road show.


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काशी प्रवास के दूसरे दिन बुधवार की सुबह बरेका गेस्‍ट हाउस में पार्टी के कुछ पदाध‍िकार‍ियों से मुलाकात की और अपनी काशी का हालचाल भी जाना. सुबह लोगों से मुलाकात करने के बाद रोड शो करते हुए वह बाबा दरबार दर्शन पूजन करने रवाना हो गए. छह स्थानों पर पीएम का ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत किया गया. काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम ने षोडशोपचार पूजा की और त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया. बाबा व‍िश्‍वनाथ दरबार में दर्शन पूजन करने वह पहुंचे तो उनका स्‍वागत त्र‍िशूल और डमरू देकर क‍िया गया. इस दौरान उन्‍होंने व‍िध‍ि व‍िधान पूर्वक बाबा का अभ‍िषेक क‍िया. वहीं बाबा दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद पीएम नरेन्‍द्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए. जहां से वह गंगा एक्‍सप्रेस वे का लोकार्पण करने के ल‍िए सुबह 10.45 बजे रवाना हो गए.


र


पीएम मोदी को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने त्रिशूल और महापौर अशोक तिवारी ने डमरू भेंट किया. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुजारी संजय पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र व सहायक पुजारी अंकित भारती ने प्रधानमंत्री को बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन व रुद्राभिषेक कराया. वहीं सबसे पहले मंदिर पहुंचने पर 51 ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी की. दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को बड़े ध्यान से देखा और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली. उन्होंने गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया. मंदिर परिसर में कुछ छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंचे थे बातचीत की. उन्होंने बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे. वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु पीएम की झलक पाकर प्रसन्न दिखे.


hj


विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर भी लगी रोक


पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में कुछ समय के लिए सुगम दर्शन पर भी रोक लगाई गई. वहीं गेट नंबर चार पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहे. गोदौलिया चौक से चार नंबर गेट तक जीरो ट्रैफिक किया गया था. बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम के स्वागत के लिए छह सेंटर बनाए गए थे. बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे. इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा. बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं.


j


पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह स्‍थान बनाए गए थे. इन स्थानों पर सुबह से ढोल- नगाड़े बजाए जा रहे थे. पुलिस लाइन चौराहे पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया. मैदागिन पर मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू ने स्‍वागत किया.


v


वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वाराणसी से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने पीएम के जाने के बाद ही उड़ान भरी उसके बाद वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लगभग एक घंटे देरी से उड़ान भरी, वहीं चेन्नई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगभग एक घंटे की देरी से लैंड हो सकी. बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी पीएम के समर्थकों की भीड़ जुटी रही. वहीं पार्टी पदाध‍िकारी भी मौजूद रहे.


Also Read: काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला

वाराणसी में बच्‍चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी...
वाराणसी में बच्‍चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी...
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें परचून दुकानदार 78 वर्षीय लल्लू गुप्ता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, लूठा खुर्द निवासी लल्लू गुप्ता गांव में परचून की दुकान चलाते हैं. गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उनके परिवार के बच्चों और पड़ोसी अरुण पाण्डेय के घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान अरुण पाण्डेय मौके पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा. आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बना रहा. ग्रामीणों के अनुसार, कुछ देर बाद अरुण पाण्डेय घर से पिस्तौल लेकर आया और लल्लू गुप्ता के दरवाजे पर बैठे लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. आरोप है कि उसने पांच राउंड गोलियां चलाईं. इस दौरान एक गोली लल्लू गुप्ता के कंधे में जा लगी. गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. परिजनों का कहना है कि गोली उनके कंधे में फंसी हुई है.also read:पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; मेगा ब्लॉक से 40 मिनट रुकी सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट...घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे. फिर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भर्ती कराया, बाद में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है. थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. गांव के लोग इस घटना के बाद से भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; मेगा ब्लॉक से 40 मिनट रुकी सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट...
पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; मेगा ब्लॉक से 40 मिनट रुकी सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट...
वाराणसी: गर्मी की छुट्टियों और बढ़ी हुई यात्री संख्या के बीच वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मुंबई और लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर से आने वाली ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी.लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जाने वाली 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे की देरी से रात 9:25 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची. वहीं मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस भी करीब 8 घंटे विलंबित रही. रेलवे की ओर से ट्रेनों के लेट होने की सूचना तो लगातार प्रसारित की जा रही थी, लेकिन देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों में असमंजस बना रहा.सूत्रों के अनुसार लोकमान्य तिलक-वाराणसी रेलखंड पर विभिन्न स्थानों पर ट्रैक मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए लिए गए ब्लॉकों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ.इधर, 12791 सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से 10 मिनट पहले दोपहर 1:15 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंच गई, लेकिन आगे मेगा ब्लॉक होने के कारण ट्रेन को करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर खड़ा रखना पड़ा. इसके बाद ट्रेन दोपहर 2:15 बजे रवाना हुई.also read:संवरेगा वाराणसी का बुनियादी ढांचा, 48.88 करोड़ की योजना से चौराहों से लेकर कुंडों तक दिखेगी हेरिटेज झलक...गर्मी की छुट्टियों के चलते मुंबई, पुणे, देहरादून और सिकंदराबाद समेत विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की भीड़ से कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म खचाखच भरे रहे. यात्री जहां जगह मिली, वहीं बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए.वहीं, 01025 दादर-बलिया स्पेशल अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंची. दूसरी ओर 11071 कामायनी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय शाम 7:45 बजे के बजाय करीब 6 घंटे विलंब से रात 1:45 बजे स्टेशन पहुंची. ट्रेनों की देरी के कारण आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबे इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा.
संवरेगा वाराणसी का बुनियादी ढांचा, 48.88 करोड़ की योजना से चौराहों से लेकर कुंडों तक दिखेगी हेरिटेज झलक...
संवरेगा वाराणसी का बुनियादी ढांचा, 48.88 करोड़ की योजना से चौराहों से लेकर कुंडों तक दिखेगी हेरिटेज झलक...
वाराणसी: नगर निगम वाराणसी ने शहर की प्राचीन और ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए 48.88 करोड़ रुपये की व्यापक विकास योजना तैयार की है. इस योजना के तहत धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, पर्यटन क्षेत्रों और यातायात व्यवस्था को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा.नगर निगम की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य काशी की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए नागरिकों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.योजना के तहत शहर के कई प्रमुख स्थलों पर हेरिटेज थीम आधारित विकास कार्य किए जाएंगे.सारनाथ में बनेगी आधुनिक स्वचालित पार्किंगपर्यटकों की बढ़ती संख्या और पार्किंग की समस्या को देखते हुए सारनाथ में आधुनिक स्वचालित (स्लाइडिंग/पजल) पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा. यह पार्किंग तकनीक आधारित होगी, जिससे कम स्थान में अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा और ट्रैफिक व्यवस्था को भी राहत मिलेगी.मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में सुधरेगी पार्किंग व्यवस्थामहाश्मशान मणिकर्णिका घाट के आसपास की भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय सब्जी मंडी को व्यवस्थित किया जाएगा. साथ ही दोपहिया वाहनों के लिए समर्पित पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी.पिशाचमोचन कुंड पर मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएंधार्मिक महत्व के पिशाचमोचन कुंड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2.34 करोड़ रुपये की लागत से शौचालय, शुद्ध पेयजल और ठहरने की बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी. इससे पितृपक्ष और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी.चौराहों का होगा हेरिटेज कायाकल्पनगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, शहर के 15 प्रमुख चौराहों और तिराहों को हेरिटेज थीम पर विकसित किया जा रहा है. मिंट हाउस और नदेसर तिराहे पर कार्य शुरू हो चुका है, जहां प्राचीन बनारसी शैली के ट्रैफिक बूथ और विशाल पारंपरिक घड़ी स्थापित की गई है.पहले चरण में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कचहरी, पुलिस लाइन, सुंदरपुर और भिखारीपुर चौराहों का सुंदरीकरण पूरा किया जा चुका है.वीआईपी मार्ग पर बनेंगे महाकाल स्तंभबाबतपुर एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाले मार्ग को आध्यात्मिक प्रवेश द्वार (स्पिरिचुअल गेटवे) के रूप में विकसित किया जाएगा. इस मार्ग पर 2.35 करोड़ रुपये की लागत से भव्य महाकाल स्तंभ पिलर्स लगाए जाएंगे, जो काशी की धार्मिक पहचान को दर्शाएंगे.मैदागिन से गिरजाघर तक हेरिटेज लाइटिंगमैदागिन चौराहे से गोदौलिया होते हुए गिरजाघर चौराहे तक 3.98 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लाइटिंग लगाई जाएगी. इससे रात के समय पूरा मार्ग आकर्षक दूधिया रोशनी से जगमगाएगा और पर्यटकों को काशी की ऐतिहासिक भव्यता का नया अनुभव मिलेगा.काशी की पहचान और सुविधाओं का होगा संगमनगर निगम का कहना है कि इस परियोजना के माध्यम से वाराणसी में आधुनिक सुविधाओं और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का संतुलित समावेश किया जाएगा. इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा.