Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

असम दौरे पर पीएम मोदी, भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन

असम दौरे पर पीएम मोदी, भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन
Feb 14, 2026, 09:33 AM
|
Posted By Preeti Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को अपने असम दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने चाबुआ एयरफील्ड, वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से लेकर डिब्रूगढ़ तक का सफर किया. जिसके बाद उन्होंने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर CM हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्वागत किया. PM मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे.


hjkl


इस उद्घाटन से यह सेतु गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाएगा. 3300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ यह छह लेन पुल ट्रैफिक दबाव कम करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा. पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी का ये तीसरा असम दौरा है, जो काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि असम में इसी साल 2026 विधानसभा चुनाव होना है. शायद यहीं कारण है कि प्रधानमंत्री का तीन बार असम का दौरा देखने को मिला है. वहीं, प्रधानमंत्री पीएम-ईबस सेवा योजना के जरिए गुवाहाटी (100), नागपुर (50), भावनगर (50) और चंडीगढ़ (25) में कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस योजना से 50 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ, किफायती और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे शहरी गतिशीलता और जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा.


p


राहत-बचाव ऑपरेशन में आएगी तेजी


बता दें, वायुसेना ने ELF को नॉर्थ ईस्ट में इमरजेंसी के दौरान मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद करने के लिए बनाया है, इससे नॉर्थईस्ट में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसे हालात में बचाव और राहत ऑपरेशन में तेजी आएगी. मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला. वहीं असम में 2016 से लगातार दो बार NDA की ही सरकार बनती चली आ रही है, जिसे आगे भी बरकरार रखने के लिए केंद्र की मोदी सरकार असम का चक्कर लगाने लगी है. हालांकि, 2001–2016 तक कांग्रेस की सरकार थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि चुनावी बिगुल और समर्थन जुटाने का भी एक बड़ा मंच माना जा रहा है.


0


असम चुनाव को लेकर फाइनल वोटर लिस्ट जारी


आगामी चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 10 फरवरी को ही असम में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी भी कर दी है. इसमें कुल लगभग 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं. SIR के दौरान लगभग 2.43 लाख नाम हटा दिए गए हैं. असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में NRC यानि (National Register of Citizens) और CAA (Citizenship Amendment Act) का मुद्दा फिर से राजनीतिक केंद्र में है, क्योंकि राज्य की राजनीति काफी लंबे समय से नागरिकता और पहचान के सवालों के इर्द-गिर्द घूमती रही है.


op


1985 के असम समझौते के अनुसार 24 मार्च 1971 के बाद राज्य में आए लोगों को अवैध प्रवासी माना जाना था, इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में NRC अपडेट किया गया और 2019 में जारी अंतिम सूची से लगभग 19 लाख लोगों के नाम बाहर रह गए.

अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ तेलियाना अंडरपास रोशनी और सुरक्षा का अभाव, जिम्मेदार कौन?...
अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ तेलियाना अंडरपास रोशनी और सुरक्षा का अभाव, जिम्मेदार कौन?...
वाराणसी: जालालीपुरा स्थित तेलियाना फाटक को अधूरे निर्माण कार्य के साथ स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया है और आवगमन शुरू कर दिया गया. जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.फाटक पर न तो पर्याप्त लाइट की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम हैं. अंधेरे के कारण साइकिल सवारों, पैदल यात्रियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह रास्ता खतरे से खाली नहीं है.फाटक के आसपास लोहे के सरिए् खुले में पड़ी हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं.सबसे चिंताजनक बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसी जगह पर खेलते हुए नजर आ रहे है, जिस कारण उनको चोट लगने और दुर्घटना होने की स्थिति साफ देखी जा सकती है.स्थानीय ने क्या कहा स्थानीय राहगीर आलोक पांडेय ने बताया कि फाटक पर काम अभी अधूरा है, इसके बावजूद इसे चालू कर दिया गया है, जो लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है.वहीं राहगीर शंकर का कहना है कि अंदर से साइकिल पर आने में बड़ी दिक्कत होती है .चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है चोरों उचकों का गिरोह भी सक्रिय रहता है .इलाके में आए दिन छिनैती और छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यहां न तो पुलिस की गश्त है और न अंडरपास के अंदर लाइट की कोई व्यवस्था है.राहगीर यश पांडेय ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फाटक के पास बिखरे लोहे के सरिए और अंधेरा बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है. उन्होंने बताया कि मोहल्ले के बच्चे अक्सर यहीं खेलते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है.ALSO READ:नजरबंदी के आरोपों के बीच महिला आरक्षण बिल पर सपा का हमला, विष्णु शर्मा बोले—आवाज नहीं दबेगी....स्थानीय बच्चन यादव का कहना है कि इस फाटक के खुलने से जाम की समस्या से लोगों को राहत तो मिली है लेकिन शाम होते ही अंदर एक दम अंधेरा छा जाता है जिससे आने जाने में रोज डर लगता है.लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा करे उसके अंदर लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से पहले हालात को सुधारा जा सके.
नजरबंदी के आरोपों के बीच महिला आरक्षण बिल पर सपा का हमला, विष्णु शर्मा बोले—आवाज नहीं दबेगी....
नजरबंदी के आरोपों के बीच महिला आरक्षण बिल पर सपा का हमला, विष्णु शर्मा बोले—आवाज नहीं दबेगी....
वाराणसी: सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने प्रशासन और सरकार पर एक साथ कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हाउस अरेस्ट या नजरबंद कर दिया जाता है, ताकि वे आम जनता की समस्याओं को उनके सामने न रख सकें. उनके अनुसार यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है.विष्णु शर्मा ने कहा कि सपा कार्यकर्ता “लोहिया के सिपाही” हैं और किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं. “हमें नजरबंद कर देने से हमारी आवाज नहीं रुकेगी.हम बिना डरे जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे,” उन्होंने प्रशासन से इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की.इसी क्रम में उन्होंने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा भी उठाया और कहा कि महिलाओं को अधिकार देने की बातें तो की जा रही हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अब तक यह बिल पास नहीं हो सका है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा.also read:यूपी का सबसे ठंडा शहर बना 'वाराणसी', आंधी-बारिश का यलो अलर्टउन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है, तो महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द पारित किया जाना चाहिए। विष्णु शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में न तो विपक्ष की आवाज दबाई जानी चाहिए और न ही महिलाओं के अधिकारों को टालना चाहिए, बल्कि दोनों मुद्दों पर ईमानदारी से काम होना जरूरी है.
यूपी का सबसे ठंडा शहर बना 'वाराणसी', आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
यूपी का सबसे ठंडा शहर बना 'वाराणसी', आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
Varanasi becomes the coldest city in Uttar Pradesh, yellow alert issued for thunderstorm and rainदेशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदलता नजर आ रहा है. वाराणसी की काशी नगरी लगातार दूसरे दिन भी बारिश और तेज हवा की चपेट में रही. वहीं बुधवार को आई आंधी से शहर अभी तक पूरी तरह उबर नहीं सका है, बीते 36 घंटे में पारा 30.3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.9 डिग्री नीचे रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बनारस का मौसम पूरे प्रदेश में शीतल सुहाना हो गया, मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि अब शुक्रवार से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और अगले तीन-चार दिनों में यह 4-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा. इसके बाद चार या पांच मई के बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और बादल बुन्नी का वातावरण बनेगा, इस तरह अगले सप्ताह में भी लू के प्रचंड कहर से राहत मिलने की पूरी संभावना है.धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना वहीं हवा के झोके इतने तेज थे कि 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही. बीते 24 घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश हुई, वाराणसी में 4 और 5 मई को दोबारा बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही धूप धुंधली होने लगी और 9 बजे तक अंधेरा छा गया, बादलों की गर्जना के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई. बीच-बीच में रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही, हालांकि दोपहर में हल्की धूप की भी झलक दिखी, बुधवार को साढ़े तीन बजे के बाद गिरा पारा बृहस्पतिवार को शाम चार बजे तक 28 डिग्री को भी पार नहीं कर सका.109 किमी प्रति घंटा के वेग से आई आंधीजानकारी के मुताबिक, बीते एक दिन पहले 109 किमी प्रति घंटा के वेग से आई आंधी और कुल 11.4 मिमी वर्षा के बाद बीते गुरुवार की सुबह भी तेज गरज के साथ पड़ी हल्की फुहारों ने 0.5 मिमी पानी गिराया. सुबह से दोपहर तक बादलों का साया बना रहा, दोपहर बाद धूप खिली लेकिन उसमें नरमाहट बनी रही, वर्षा के चलते मौसम में पर्याप्त आर्द्रता से तापमान में तेजी से गिरावट आई और 24 घंटे में अधिकतम तापमान ने 11.3 डिग्री सेल्सियस का गोता लगाया. यह सामान्य से लगभग 10 डिग्री नीचे 30.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे 22.8 पर रहा और बनारस का मौसम पूरे प्रदेश में शीतल सुहाना हो गया.लू का खतरा अभी टला, पुरवा मजबूतआपको बता दें, इस बिगड़ते मौसम को देखते हुए यूपी के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है, इससे लू की स्थितियां फिलहाल समाप्त हो गई हैं, उन्होंने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर के आसपास चक्रवात के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवा का भी प्रभाव बना हुआ है. मई के शुरुआती 2-3 दिनों में प्रदेश में जारी बेमौसम बारिश में कमी आ सकती है, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर से बारिश बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है, आगामी सप्ताह में लू से राहत मिलने की उम्मीद है.https://www.youtube.com/watch?v=OxmuubD2ofQ