पीएनजी विस्तार गेल इंडिया लिमिटेड की बड़ी पहल तेजी से (एलपीजी) मुक्त हो रही कॉलोनियां

वाराणसी: (गेल इंडिया लिमिटेड) द्वारा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में कंपनी के निदेशक संजय कुमार
ने सारनाथ स्थित शिव विहार और वल्लभ विहार कॉलोनियों का निरीक्षण किया और स्थानीय उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने.शिव विहार कॉलोनी में महज एक सप्ताह के भीतर 33 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाकर इसे एलपीजी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है. कंपनी द्वारा लगाए गए विशेष कैंप के माध्यम से लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.वहीं वल्लभ विहार कॉलोनी में भी तेजी से कार्य चल रहा है और करीब 50 घरों को जल्द ही एलपीजी मुक्त करने की योजना बनाई गई है.
नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकार
इसके अलावा सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम और शिवपुर के अन्नपूर्णा ब्रह्मचर्य आश्रम में भी पीएनजी सप्लाई शुरू कर दी गई है. इससे( एलपीजी) की कमी के बीच आश्रमों को बड़ी राहत मिली है.गेल इंडिया लिमिटेड का यह अभियान शहर में स्वच्छ सुरक्षित और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.



