पुलिस ने खनन माफियाओं को धर दबोचा…

वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र के ऊंच गांव में आज बीती देर रात को पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन को धर दबोचा मुखबिर से मिली पक्की सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन बरामद कर उन्हें सीज कर लोहता थाने भेज दिया.उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस-प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दी.ऊंच गांव में काफी समय से रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल चल रहा था.जैसे ही एसडीएम राजातालाब शांतनू कुमार, खनन निरीक्षक अनुज कुमार, लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय और अकेलवा चौकी इंचार्ज कौशल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, खनन माफियाओं में हड़कंप मच गई और अफरा-तफरी हो गई.
ALSO READ:बकरीद पर वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाकों में पानी संकट, बूंद-बूंद को तरसे लोग...
कार्रवाई की भनक लगते ही खनन में जुटे लोग ट्रैक्टर और जेसीबी मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है.प्रशासन ने कहा अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे माफियाओं के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.इस कार्रवाई के बाद इलाके में खनन माफियाओं में डर का माहौल बताया जा रहा है.



