पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक, एसीपी अतुल को भी सम्मान

वाराणसी : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विशिष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. महाकुंभ समेत शहर में आयोजित कई महत्वपूर्ण आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने में निभाई गई भूमिका को भी उनके चयन का आधार माना गया है.
उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट सेवा और अद्वितीय शौर्य के लिए एसीपी अतुल अंजान को डीजीपी प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम से सम्मानित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा. काशी जोन में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान और प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनकी भूमिका के लिए उनका चयन किया गया है. अपुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ ही उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं. वहीं, कमिश्नरेट पुलिस में तैनात सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पुलिस लाइन में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई. उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया. सीपी ने कहा कि 100 फैंटम की नई गाड़ियों अब काशी के प्रमुख चौराहों पर दिखेंगी. हर दो घंटे पर फैंटम बाइक रोटेट होते रहेगी.

ALSO READ : वाराणसी में महिलाओं ने सैनिकों को भेजी राखी, जय हिंद के लगे नारे