ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया देह व्यापार भंडाफोड़, पकड़े गए युवक-युवतियां

वाराणसीः लालपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित वकील के मकान में संचालित हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक व दो युवतियों को पकड़ लिया.एनजीओ की सूचना पर एसीपी कैंट की टीम ने नई बस्ती स्थित वकील के आवास पर छापा मारा. मकान के अंदर दो लड़कियों के साथ अलग-अलग कमरों में दो लड़के मौजूद थे.

पुलिस ने मकान के मेनगेट को बंद करने के बाद दोनों कमरों को खुलवाया तो उसमें युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस को देखकर लड़कियां और लड़कों ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने सभी को पकड़ लिया. सभी के साथ पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके. पकड़ी गई लड़कियों में एक नाबालिग है. एसीपी कैंट अपूर्व पांडे ने बताया कि एनजीओ और स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि वकील के मकान में देह व्यापार हो रहा है. अक्सर युवक-युवतियां वहां आते हैं और देर रात तक मौजूद रहते हैं. इस पुलिस ने छानबीन शुरू की.
ALSO READ : राय कृष्णदास और श्यामजी कृष्ण वर्मा के योगदान पर BHU में मंथन, भारतीय कला से स्वतंत्रता आंदोलन तक की विरासत पर हुई चर्चा
देह व्यापार के तस्दीक के बाद एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा. मकान में मौजूद युवतियों ने पुलिसकर्मी से पांच रुपये की मांग की. ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने दो हजार रुपये में बात तय की. इसके बाद जैसे ही लड़की उसके सामने आई उसने तुरंत पहले से मौजूद पुलिस टीम को सूचना दे दिया.
खुद एसीपी एक महिला दरोगा की टीम लेकर मौके पर पहुंचे. दो लड़कियां जिसमें से एक नाबालिग और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की.



