Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कम से कम छह माह तक बढ़े एसआईआर की तारीख, राजनीतिक दलों ने उठाई मांग

कम से कम छह माह तक बढ़े एसआईआर की तारीख, राजनीतिक दलों ने उठाई मांग
Nov 28, 2025, 10:02 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः एसआईआर की तारीख कम से कम 6 महीने के लिए बढ़ाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. साथ ही इस संबंध में चुनाव आयोग को प्रेषित एक ज्ञापन मुख्य निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी को सौंपा. कहा कि प्रदेश में इस समय धान की कटाई और गेहूं की बुआई का व्यस्ततम समय है. साथ ही बेमौसम बरसात बरसात और बाढ़ से बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई फसलों से ग्रामीण जनता बेहद परेशान है. किसान, खेत मजदूर पूरी तरह से खेती के काम में व्यस्त हैं. वहीं शादी विवाह का भी व्यस्तम समय है. ऐसे में हम वाराणसी के विभिन्न राजनीतिक दल आपसे मांग करते है कि एसआईआर की तारीख कम से कम 6 महीने के लिए बढ़ाया जाए.


SIr


राजनातिक कार्यकर्ता नहीं कर पा रहें मतदाताओं की मदद


ज्ञापन में कहा गया कि 2003 की मतदाता सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध नहीं कराई गई है जिस बजह से उनके कार्यकर्ता मतदाताओं की अपेक्षित मदद नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही ऑनलाइन मतदाता सूची देखने में अनेकों तरह की कठिनाइयां हैं, वहीं सुदूर इलाकों के गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में तो यह संभव ही नहीं है. आरोप लगाया कि कई बीएलओ के पास भी 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है और जिनके पास है वे कम समय और व्यस्ततता के चलते ठीक से उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. काम पूरी करने के दबाव और भय से कई बीएलओ के आत्महत्या करने की खबरें सामने आ रही हैं. यह सिलसिला लगातार जारी है.


SIR


जल्दबाजी में हो रही गल्तियां


ज्ञापन में कहा गया कि समुचित और स्पष्ट जानकारी के अभाव के चलते जल्दबाजी में गणनापत्र भरने में गल्तियां भी हो रही है. आम लोगों में इसको लेकर जागरूकता का अभाव है. गणना प्रपत्र भरने में अनेको तरह की असुविधाएं भी है 2025 की मतदाता सूची में जिनके नाम है उनके भी एसआईआर फोर्म में नहीं मिले हैं.


SIR


गहन पुनरीक्षण सही ढंग से पूरा किया जाना संभव नहीं


ALSO READ : “याचिका समिति” की बैठक में 18 प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश


इसके अलावा अन्य बहुत सारी कठिनाइयां भी आ रही है. ऐसी स्थिति में 4 दिसंबर एक मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण सही ढंग से पूरा किया जाना संभव नहीं है. प्रदेश में चुनाव 2027 में होने वाला है इसलिए भी कोई तात्कालिक गणना प्रपत्रा सरने की आवश्यकता नहीं है. लोकतंत्र में सभी मतदाताओं, नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि सभी के नाम मतदाता सूची में शामिल हो. साथ ही 2003 की मतदाता सूत्री मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दी जाए ताकि सभी नागरिकों को गणना प्रपत्र समुचित रूप से भरे जाने का अवसर मिल सके.

इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर सीपीएम के हीरालाल यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे,फसाहत हुसैन बाबू, अशोक कुमार सिंह,सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह यादव लक्कड़,सीपीआई के जयशंकर पांडेय, राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र कुमार यादव संग भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

BHU में 7 साल पुराने जबड़े के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, पैर की हड्डी से बनाया नया जबड़ा
BHU में 7 साल पुराने जबड़े के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, पैर की हड्डी से बनाया नया जबड़ा
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओरल एवं मैक्सिलोफेसियल सर्जरी (OMFS) इकाई ने जटिल सर्जरी कर 35 वर्षीय युवक को नई जिंदगी दी। युवक के निचले जबड़े में करीब सात वर्षों से एमेलोब्लास्टोमा ट्यूमर था, जिसके कारण उसके चेहरे की बनावट पूरी तरह बिगड़ गई थी। चिकित्सकों ने ट्यूमर से प्रभावित जबड़े को निकालकर मरीज के पैर की फिबुला हड्डी से नया जबड़ा तैयार किया।लखीमपुर खीरी निवासी युवक लंबे समय से चेहरे की असमानता से परेशान था। सामाजिक रूप से असहज महसूस करने के कारण वह लोगों के बीच जाने से भी हिचकिचाता था। कई जगह उपचार कराने के बावजूद स्थायी राहत नहीं मिलने पर उसे BHU में इलाज की सलाह दी गई।मरीज ने प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की OPD में चेहरे पर सूजन और निचले जबड़े में असमानता की शिकायत के साथ संपर्क किया। जांच में निचले जबड़े में बड़ा एमेलोब्लास्टोमा पाया गया, जिसने जबड़े की सामान्य संरचना और चेहरे के आकार को काफी प्रभावित कर दिया था।करीब आठ घंटे चली जटिल सर्जरी में ट्यूमर से पूरी तरह प्रभावित निचले जबड़े के हिस्से को निकाल दिया गया। इसके बाद मरीज के दाहिने पैर से फिबुला हड्डी निकालकर उसे जबड़े के आकार में तैयार किया गया। माइक्रोवैस्कुलर तकनीक की मदद से फिबुला की रक्त वाहिकाओं को गर्दन की रक्त वाहिकाओं से जोड़ा गया, जिससे नए जबड़े में रक्त संचार स्थापित किया जा सके। इस प्रक्रिया को माइक्रोवैस्कुलर फ्री फिबुला फ्लैप रिकंस्ट्रक्शन कहा जाता है।ALSO READ: तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठकसर्जरी का नेतृत्व OMFS इकाई के प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने किया। टीम में प्रो. नरेश कुमार शर्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. आशुतोष आर्या, डॉ. अंशु और डॉ. पूनम यादव शामिल रहीं। एनेस्थीसिया विभाग से प्रो. यशपाल सिंह, डॉ. तनवी आनंद और डॉ. दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ऑपरेशन BHU ट्रॉमा सेंटर के OMFS ऑपरेशन थिएटर में किया गया। सर्जरी के बाद मरीज के चेहरे की बनावट और समानता लगभग सामान्य हो गई है। उसके पैर में किसी तरह की महत्वपूर्ण कमजोरी नहीं है और वह सामान्य रूप से चल-फिर रहा है। लंबे समय से चेहरे की विकृति के कारण सामाजिक असहजता झेल रहे मरीज में अब आत्मविश्वास भी लौटा है।दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. एच.सी. बरनवाल ने इस जटिल और सफल शल्यक्रिया के लिए पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।
तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक
तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक
वाराणसी: आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में हुई.महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक सहभागिता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और यात्रा को व्यापक जनसहभागिता से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया.महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. काशी की पावन धरती से निकलने वाली तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करेगी.उन्होंने कहा कि यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और युवा शक्ति मिलकर इसे जन-जन का अभियान बनाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया.तिरंगा यात्रा के महानगर संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ समन्वय किया गया.ALSO READ:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का नामजद आरोपी गिरफ्तारबैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', महापौर अशोक कुमार तिवारी, प्रदेश राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक नीलकंठ तिवारी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति, एकता और जनभागीदारी का भव्य उत्सव बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया.
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का नामजद आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का नामजद आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: कमिश्नरेट की थाना लोहता पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील सामग्री भेजकर ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने के गंभीर मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को मुढैला तिराहे के पास से धर दबोचा.वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम को यह सफलता मिली.यह पूरा मामला 5 अगस्त 2026 का है, जब पीड़िता ने थाना लोहता पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया था कि अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजी, जान से मारने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए अवैध पैसों की मांग की. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार मौर्या (उम्र करीब 28 वर्ष), पुत्र राजनारायण मौर्या, निवासी ग्राम कनक सराय, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 231/2026, धारा 64(1), 351(3), 308(2) बीएनएस (BNS) एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.ALSO READ:पत्थर से हमला कर साड़ी कारीगर की हत्या दो घायल वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप...इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप-निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल रत्नेश राय और रिक्रूट कांस्टेबल दुर्गेश कुमार यादव शामिल रहे.पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.