Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

समाज की प्रगति तभी है संभव जब व्यक्ति अपनी पहचान संग महसूस करे सुरक्षित और सम्मानित

समाज की प्रगति तभी है संभव जब व्यक्ति अपनी पहचान संग महसूस करे सुरक्षित और सम्मानित
Dec 05, 2025, 01:08 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः काशी विद्यापीठ के समाज कार्य के प्रोफेसर प्रो संजय ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपनी पहचान के साथ सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे.


प्रो. संजय बीएचयू में बनारस क्वीयर प्राइड द्वारा समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग, बी.एच.यू के संयुक्त तत्वावधान में ““सफ़र रंगों का : पहचान, कला और संवाद – अभिव्यक्ति के अनेक रंग ” के आयोजन में पैनलिस्ट के रूप में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस समुदाय की आवाज़ सुने बिना समावेशन अधूरा है.

समता भवन, सामाजिक विज्ञान संकाय में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य विविध लैंगिक पहचानों, कला-आधारित अभिव्यक्तियों, समुदाय के अनुभवों तथा समानता व सम्मान आधारित संवाद को एक साझा मंच पर लाना था, ताकि विश्वविद्यालय परिसर और शहर में समावेशी वातावरण के निर्माण को बढ़ावा मिल सके.

समाज की प्रगति तभी है संभव जब व्यक्ति अपनी पहचान संग महसूस करे सुरक्षित और सम्मानित

महत्वूपर्ण मुद्दों पर दिग्गजों ने रखी राय

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत-उद्बोधन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने क्वीयर समुदाय से जुड़े महत्वूपर्ण मुद्दों जैसे पहचान, सामाजिक संरचनाएं, समुदाय, प्रतिरोध, कला, साहित्य, जाति, पितृसत्ता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अपने विचार रखे।


सत्र के दौरान पैनलिस्ट ने सक्रिय रूप से अपनी बात रखी. प्रो श्रद्धा ने कहा, हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम ऐसा माहौल बनाएं जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर न हो. संवाद ही परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली तरीका है.

संवाद ही समाज की समझ के बीच की दूरी को करता है कम

समाज की प्रगति तभी है संभव जब व्यक्ति अपनी पहचान संग महसूस करे सुरक्षित और सम्मानित

इस आयोजन में युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए. छात्रा अनन्या मीठी ने कहा, कभी-कभी सबसे कठिन संघर्ष खुद को स्वीकार करना होता है. विश्वविद्यालय जैसे स्थान को सभी के लिए सुरक्षित और संवेदनशील बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. वहीं आगे आर्या ने कहा क्वीयर होने का सफर सिर्फ अपने लिए जगह बनाने का नहीं, बल्कि उन दीवारों को तोड़ने का भी है जिन्हें समाज ने अनजाने में खड़ा किया है. संवाद ही वह पुल है जो हमारे अनुभवों और समाज की समझ के बीच दूरी को कम करता है।


ALSO READ: क्रिकेट कोच पर दो किशोरों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस


बीएचयू के बगीचे में फैला क्वियर समुदाय का सतरंगी रंग

इस मौके पर बनारस क्वियर प्राइड के वरिष्ठ साथी मूसा आज़मी ने कहा कि पूर्वांचल में बीएचयू को महामना की बगिया के तौर पर बुलाया जाता है. इस बगिया में कई रंग के फूल हमेशा से रहे हैं. आज इस बगीचे में क्वियर समुदाय का सतरंगी रंग भी जुड़ गया है. वास्तव में कहा जाए कि एकरंगी होती भारतीय राजनीति में BHU से ये बहुरंगी संदेश दिया है.

समाज की प्रगति तभी है संभव जब व्यक्ति अपनी पहचान संग महसूस करे सुरक्षित और सम्मानित

इनकी रही विशेष उपस्थिति


संगोष्ठी में कई संगठनों, समूहों और संस्थाओं की उपस्थिति रही, जिनमें सीनेफाइल, उम्मीद फाउंडेशन, प्रिज्मेटिक फाउंडेशन, दखल, एनएसयूआई, AISA, आदि प्रमुख रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनामिका, सैम, जानवी, नितिन, तान्या, अभिनव ,कृष्ण, टैन, राधा, रूमान, प्रियंका , सुमन, धनंजय, सचिन, सौरभ, आदित्य, वंदना एड० बाबू अली साबरी, रौशन, नीरज, गौरव पुरोहित के साथ सैकड़ों लोग विशेष रूप से शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन दीक्षा और आर्या ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नीति ने दिया.


इस संगोष्ठी के माध्यम से बनारस क्वीयर प्राइड ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि विविधता, संवाद, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही एक समावेशी समाज की आधारशिला हैं।


कार्यक्रम ने यह भी रेखांकित किया कि हर व्यक्ति की पहचान गरिमामय है और उसकी स्वीकृति—समाज के लिए अनिवार्य है

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- भारत में LPG गैस की कमी नहीं...
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- भारत में LPG गैस की कमी नहीं...
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर काफी किल्लते देखने को मिल रही है. जी हां, एलपीजी गैस संकट पर लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ा बयान दिया और कहा भारत 40 देशों से क्रूड ऑयल ले रहा है, ऐसे में गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की कोई बात नहीं है. इतना ही नहीं हरदीप सिंह पुरी ने वेस्ट एशिया संकट पर ये भी कहा कि एनर्जी के इतिहास में दुनिया ने ऐसा दिन पहले कभी नहीं देखा था, होर्मुज स्ट्रेट को इतिहास में पहली बार कमर्शियल शिपिंग के लिए बंद कर दिया गया है. संघर्ष पैदा करने में कोई भी भूमिका नहीं है, इसलिए भारत को किसी भी हाल में इसके सभी नतीजों से निपटना ही होगा.यह भी पढ़ें: गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात"भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित"मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने बयानों में ये बताया कि, भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है. पिछले पांच दिनों में, रिफाइनरी के निर्देशों के जरिए LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया गया है और असल में आगे की खरीद चल रही है. इस संकट में मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह के संकट से जूझना ना पड़े. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.हरदीप सिंह ने कहा- इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन सुरक्षितहरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, बड़े LNG कार्गो लगभग रोज दूसरे सप्लाई रास्तों से आ रहे हैं. भारत के पास गैस प्रोडक्शन और सप्लाई के इतने इंतजाम हैं कि लंबे समय तक लड़ाई चलने पर भी यह स्थिति बनी रहेगी. हर घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन पूरी तरह से सुरक्षित है. अब प्रोक्योरमेंट को एक्टिवली डायवर्सिफाई किया गया है और कार्गो को यूनाइटेड स्टेट्स, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से मंगाया जा रहा है.
गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात
गैस संकट को लेकर उठने वाले सवालों पर मंदिर प्रशासन ने लगाया विराम, कही ये बात
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में कार्यरत एक कर्मचारी रवि द्वारा मीडिया के समक्ष एलपीजी संकट को लेकर जारी बयान पर मचे रार के बीच मंद‍िर प्रशासन सामने आया है. मंद‍िर प्रशासन द्वारा स्‍पष्‍ट किया गया क‍ि रवि केवल हमारे संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता है. उनका काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र की ओर से कोई वेतन संबंध, आधिकारिक दायित्व या अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं है.मीडिया से बातचीत के दौरान रवि ने कहा था कि एलपीजी की कमी के कारण अन्नक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो रही है और भक्तों के लिए भोजन की मात्रा कम की जा रही है. यह स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि इस प्रकार का कोई भी कथन न तो उन्हें देने का अधिकार था और न ही उन्हें वास्तविक स्थिति की सही जानकारी थी. उनका यह वक्तव्य पूर्णतः असत्य और निराधार है. संभवतः उन्होंने यह बयान कैमरे के सामने बोलने के उत्साह या असावधानी में दिया है. रसोई व्यवस्था और अन्नक्षेत्र के संचालन के विषय में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पहले ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं.अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्थाइस संदर्भ में, सभी मीडिया संस्थानों तथा जनसाधारण से विनम्र अनुरोध किया गया है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के हास्यास्पद और असत्य वक्तव्यों के आधार पर अनावश्यक सनसनी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्नक्षेत्र की रसोई व्यवस्था में कोई कमी नहीं है और भक्तों को भोजन की सेवा निरंतर जारी है. अन्नक्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं.बताया गया क‍ि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं से बचना आवश्यक है, ताकि भक्तों में कोई गलतफहमी न हो. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का उद्देश्य हमेशा से ही भक्तों की सेवा करना रहा है और इस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं. मंद‍िर प्रशासन की ओर से अनुरोध क‍िया गया है कि इस प्रकार के असत्य बयानों को गंभीरता से न लें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें.यह भी पढ़ें: नगर निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से मांगा ब्यौरा, ई-रिक्शा के लिए बनेंगे 'पिक एंड ड्रॉप प्वांइटकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सभी भक्तों को आश्वस्त किया जाता है कि अन्नक्षेत्र में भोजन की सेवा में कोई कमी नहीं आएगी और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना चाहिए और सभी को संयमित रहना चाहिए. मंदिर न्यास ने अपने अन्नक्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट करते हुए वर्तमान एलपीजी संकट को खार‍िज क‍िया है.
यूपी: HP के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
यूपी: HP के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
Badaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जिसमें उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता (55 साल) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (40 साल) का नाम शामिल है. इतना ही नहीं घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि, हादसे के बारे में जांच शुरू कर दी गयी है.नाराज था आरोपी...हादसे के बाद प्रथम दृष्टया आरोप अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह पर है. जानकारी के मुताबिक, अजय प्रताप एथेनॉल प्लांट में वेंडर था. कहा जा रहा है कि अजय प्रताप को छंटनी में हटा दिया था जिसके चलते वह सुधीर गुप्ता से नाराज था. वह उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहा था. इस संबंध में सुधीर कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी.ALSO READ : मजदूर की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्‍सा, कार्रवाई ना होने पर थाने का किया घेरावअस्पताल में हुई मौत...घटना के बाद दोनों अफसरों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने लाई जाएगी.ALSOREAD : मजबूत इच्छाशक्ति जीवन की किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम- प्रो. मंगला कपूरसुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी हथियार लेकर प्लांट के अंदर कैसे पहुंच गया. सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को क्यों नहीं रोका और उसकी तलाशी क्यों नहीं ली गई