Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूजीसी का विरोध - राष्ट्रीय हिन्दू दल ने पीएम को खून से लिखा पत्र, सवर्ण सांसदों को भेजी चूड़ियां

यूजीसी का विरोध - राष्ट्रीय हिन्दू दल ने पीएम को खून से लिखा पत्र, सवर्ण सांसदों को भेजी चूड़ियां
Jan 28, 2026, 10:50 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : यूजीसी के नए नियम के खिलाफ में विभिन्‍न संगठनों ने भी आवाज बुलंद की है. इसी क्रम में राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने यूजीसी ऐक्ट का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजा है. इसके साथ ही उन्होंने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजकर इस्तीफा देने की मांग की है. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने सवर्णों को आपस में बांट दिया है और यूजीसी कानून को सवर्णों पर सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में पेश किया है.


उन्होंने कहा कि भाजपा को यूसीसी कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून, घुसपैठिया नियंत्रण कानून और गौ हत्या पर कानून लाने के लिए सवर्णों ने सत्ता में पहुंचाया था, लेकिन अब यह सरकार सवर्णों को मिटाने का कार्य कर रही है. पाण्डेय ने कहा कि कुछ समय पहले भाजपा ने "बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे" जैसे नारे दिए थे, लेकिन अब वही पार्टी हिन्दुओं को आपस में लड़ाने का काम कर रही है.


सवर्ण समाज पहले से ही एससी-एसटी एक्ट से पीड़ित है और अब यूजीसी के सवर्ण विरोधी नियम के माध्यम से उन्‍हें समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में पहले से ही प्रशासनिक विभाग होते हैं, फिर इस कानून की आवश्यकता क्या थी.पाण्डेय ने यह भी कहा कि सवर्णों को एकजुट होकर इस कानून के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.


ALSO READ : काशी-विद्यापीठ के छात्रों ने फूंकी पीएम -सीएम की होर्डिंग, यूजीसी गो-बैक के लगे नारे, परीक्षाएं रद


उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल सवर्णों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और भाजपा को यह समझना चाहिए कि सवर्ण समाज की एकता से ही उनकी राजनीतिक ताकत बढ़ेगी. राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन ने एक बार फिर से सवर्णों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई है और यह स्पष्ट किया है कि वे किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन नहीं करेंगे. इस अवसर पर रोशन पाण्डेय के साथ बजरंग दल काशी के विभाग उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, राहुल सोनकर, राजेश चौहान, दीपक केशरी आदि उपस्थित रहे.

वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंका
वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंका
वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया सट्टी इलाके से एक 22 वर्षीय ऑटो चालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है.युवक बीते दस दिनों से घर नहीं लौटा है.परिजनों ने अब उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है.लापता युवक की पहचान सन्नी सोनकर (22) निवासी कोनिया सट्टी, आदमपुर के रूप में हुई है.सन्नी पेशे से ऑटो चालक था.दोस्तों के साथ निकला था युवक...परिजनों के अनुसार, 28 जनवरी को सन्नी के कुछ दोस्त उसके घर आए थे.उन्होंने बताया कि बिहार की ओर एक भाड़ा मिला है, जिसके बाद सन्नी उनके साथ चला गया. इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा.पहले दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी कई दिनों तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आदमपुर थाने में सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.शनिवार को किसी परिचित के माध्यम से जानकारी मिली कि सन्नी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई है. इस सूचना के बाद परिजन थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दी.ALSO READ : सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगतिCCTV खंगाल रही पुलिस...मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विमल मिश्रा जांच में जुट गए हैं.पुलिस ने कथित मारपीट स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.साथ ही परिजनों द्वारा बताए गए संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.हर पहलू से जांच पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
वाराणसी में प्रि‍ंसिपल पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप, गुस्‍साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
वाराणसी में प्रि‍ंसिपल पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप, गुस्‍साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिसौर में प्रिंसिपल पर कक्षा चार में पढ़ने वाली चार बच्चियों के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोपित को सजा देने की मांग की है. घटना शनिवार की बताई गई है, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण ग्रामीण कोई कार्रवाई नहीं कर पाए. इस बीच सोमवार को विद्यालय खुलने का इंतजार करते हुए लामबंद ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को पकड़ लिया और उसे प्रधानाध्यापक कमरे में बंद कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने अश्‍लील वीडियो छात्राओं को दिखाया.सूचना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. ग्रामीण हाथों में चप्पल की माला लिए हुए आरोपित को खुद के हवाले करने की मांग करते रहे. वहीं ग्रमीण नारेबाजी करते रहे.थाना प्रभारी रोहनिया राजू कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में न लें और स्कूल से बाहर निकल जाएं. एसडीएम सदर और खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए.ALSO READ : सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगतिकैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने माइक पर लोगों को संयम और धैर्य रखने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद से विद्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
वाराणसी में प्रि‍ंसिपल पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप, गुस्‍साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
वाराणसी में प्रि‍ंसिपल पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप, गुस्‍साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
वाराणसी - शिवपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिसौर में प्रिंसिपल पर कक्षा चार में पढ़ने वाली चार बच्चियों के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोपित को सजा देने की मांग की है. घटना शनिवार की बताई गई है, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण ग्रामीण कोई कार्रवाई नहीं कर पाए. इस बीच सोमवार को विद्यालय खुलने का इंतजार करते हुए लामबंद ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को पकड़ लिया और उसे प्रधानाध्यापक कमरे में बंद कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने अश्‍लील वीडियो छात्राओं को दिखाया.सूचना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. ग्रामीण हाथों में चप्पल की माला लिए हुए आरोपित को खुद के हवाले करने की मांग करते रहे. वहीं ग्रमीण नारेबाजी करते रहे.थाना प्रभारी रोहनिया राजू कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में न लें और स्कूल से बाहर निकल जाएं. एसडीएम सदर और खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए.ALSO READ : सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगतिकैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने माइक पर लोगों को संयम और धैर्य रखने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद से विद्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.