Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्यासे शहर में जलस्रोत पर ‘धंधा’! सरकारी कुएं से चल रहा वाशिंग सेंटर

प्यासे शहर में जलस्रोत पर ‘धंधा’! सरकारी कुएं से चल रहा वाशिंग सेंटर
Apr 19, 2026, 11:11 AM
|
Posted By Preeti Kumari

In a thirsty city, a water source is being used for 'business'! A washing center is being run from a government well.


वाराणसी: एक तरफ भीषण गर्मी में शहर पानी के संकट से जूझ रहा है, भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी जलस्रोतों पर खुलेआम निजी कारोबार चल रहा है, आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा-भदऊचुंगी मार्ग स्थित पंचायती कुएं का इस्तेमाल कथित तौर पर वाहन धुलाई सेंटर के रूप में किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जो कुआं कभी मोहल्ले के लोगों की घरेलू जरूरतों का सहारा था, आज उससे कार, बाइक, ऑटो और पिकअप धुलवाई जा रही हैं.


kjui


कुएं में पाइप और मोटर डालकर दिनभर पानी निकाला जाता है और उससे गाड़ियों की सफाई होती है. इतना ही नहीं, कुएं को लोहे की ग्रिल से ढक दिया गया है, जिससे आसपास के लोग पानी तक नहीं ले पा रहे, सुबह से शाम तक यहां वाहनों की लाइन लगने की बात सामने आई है. इलाके के रहने वाले राजेश गुप्ता और रमेश मौर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति पर इस तरह कब्जा कर निजी धंधा चलाना गलत है.


j


प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर इसे बंद कराना चाहिए, रमेश ने कहा कि मोहल्ले में गर्मी में जनता को पीने का पानी नसीब नहीं है और लोग कुआं पर कब्जा कर व्यापार कर रहे है. अन्य स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब शहर में पानी बचाने की अपील हो रही है, तब सार्वजनिक जलस्रोत से व्यावसायिक दोहन बेहद गंभीर मामला है.


Also Read: कुलपति ने साइबर लाइब्रेरी का किया औचक निरीक्षण, आधुनिकीकरण पर दिया जोर


ikjhgfg


जिसके बाद से लोगों ने नगर निगम से जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, जब आम जनता पानी के लिए परेशान है, तो सरकारी कुएं का पानी आखिर किसकी अनुमति से कारोबार में बहाया जा रहा है?


वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, NDRF ने शव किया बरामद...
वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, NDRF ने शव किया बरामद...
वाराणसी : भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और घंटों चले सर्च अभियान के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला गया. हादसे की खबर लगते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के कछवां निवासी शिवशंकर सिंह (32 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि शिवशंकर वाराणसी के अस्सी क्षेत्र स्थित वैष्णवी ग्रैंड होटल में कार्यरत था और अपने कुछ दोस्तों के साथ घाट घूमने आया था. सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच वह गंगा स्नान करने के लिए गंगा में उतरा. स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने के कारण तेज धारा में बहने लगा. कुछ ही क्षणों में वह दोस्तों की नजरों से ओझल हो गया. घटना को देखकर साथ मौजूद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की तेज धारा के सामने उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकी. इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.सूचना के बाद भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने गंगा में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया और कई घंटों तक युवक की तलाश की. सुबह करीब 8 बजे के आसपास एनडीआरएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया. शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई. सूचना मिलते ही परिवार के लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए.स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कई स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है और तेज धाराएं भी रहती हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे ने मृतक के परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
वाराणसी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 41397 मतदाता बढ़े ...
वाराणसी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 41397 मतदाता बढ़े ...
वाराणसी : त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया. मतदाता सूची में 41397 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1793504 हो गयी है. अब यही मतदाता जिले के 694 ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी चुन सकेंगे. मतदाता सूची विकास भवन के पंचायत कार्यालय के अलावा ब्लाकों पर आज से पब्लिक देख सकेगी. मालूम हो कि मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को हुआ था. दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच बार समय सीमा में विस्तार किया था. जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पुनरीक्षण शुरू होने से पहले मतदाता सूची में 1752107 मतदाताओं के नाम दर्ज थे. पुनरीक्षण अभियान में 240531 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 241264 मतदाताओं के नाम काटे गए थे.प्रकाशित की गयी अनंतिम मतदाता सूची में कुल 1751374 मतदाताओं के नाम बचे थे. इस सूची में दर्ज नामों पर दावा और आपत्ति लेने के लिए वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया गया. दावा और आपत्तियों की जांच कर 99817 मतदाताओं के नाम जोड़े गए जबकि 57687 मतदाताओं के नाम काटने का निर्णय लिया गया. जिलाधिकारी ने बताया की वर्ष- 2025 की मतदाता सूची के आधार पर सूची में कुल 340348 मतदाताओं का नाम जोड़े गए और 298951 मतदाताओं के नाम काटे गए. प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम देख सकते हैं. सूची अवलोकन के लिए पंचस्थानि चुनाव कार्यालय में उपलब्ध है.पंचायत चुनाव की तिथि तय नहींपंचायत चुनाव की तिथि तय नहीं है. अधिकारी भी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं हैं. फिलहान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया है. शासन के आदेश के क्रम में ग्राम प्रधान प्रशासक की भूमिका में हैं. हालांकि मतदाता सूची अब फाइनल हो चुकी है. आरक्षण फाइनल होने के बाद आयोग किसी भी समय चुनाव की तिथि घोषित कर सकता है. चर्चा यही है कि पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव बाद ही होंगे.
पुलिस लोगों से बात करते समय गालियां क्‍यों देती है, किशोरी चौपाल में थानाध्‍यक्ष से पूछा चुभता सवाल...
पुलिस लोगों से बात करते समय गालियां क्‍यों देती है, किशोरी चौपाल में थानाध्‍यक्ष से पूछा चुभता सवाल...
वाराणसी :जिले के मिर्जामुराद थाने में किशोरी चौपाल लगाई गई. आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति के तत्वावधान में किशोरी समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार को किशोरियों का शैक्षिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम के तहत यह आयोजन हुआ. इस अवसर पर लगभग 150 किशोरियों ने थाना परिसर का भ्रमण किया और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा. साथ ही, पुलिस अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया. कुछ चुभते हुए सवाल भी किशोरियों ने किए.कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विशेष "किशोरी चौपाल" का आयोजन किया गया. चौपाल को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने किशोरियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181 तथा 1090 के बारे में विस्तार से बताया. इसके साथ ही, घरेलू हिंसा, महिला हिंसा कानून और साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी भी साझा की. पॉक्सो अधिनियम सहित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई.परिचर्चा के दौरान किशोरियों ने बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई व्यवहारिक प्रश्न उठाए. किशोरी सुनीता ने थानाध्यक्ष से सवाल किया, "पुलिस अक्सर लोगों से बात करते समय माँ-बहन की गालियों का प्रयोग क्यों करती है. किसी घटना में जिनका कोई संबंध नहीं होता, उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है." इस प्रश्न के बाद अन्य किशोरियों ने भी अपने अनुभवों के आधार पर पुलिस के व्यवहार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं की समस्याओं से जुड़े अनेक सवाल रखे.थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने किशोरियों की जिज्ञासा, तार्किक सोच और बेबाकी की सराहना करते हुए सभी प्रश्नों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उत्तर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा विश्वास का रिश्ता मजबूत होना चाहिए. पुलिस हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है. कई किशोरियों ने अपने गांवों में संचालित जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई. पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और ग्रामीणों से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील की.लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था द्वारा लोक समिति आश्रम नागेपुर में किशोरी समर कैंप के अंतर्गत 15 मई से किशोरियों को शिक्षा, कला, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य, अधिकार जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि थाना भ्रमण का उद्देश्य किशोरियों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय और संकोच को दूर करना तथा उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है.उपनिरीक्षक गोल्डी ने कहा कि समाज में पुलिस की एक नकारात्मक छवि बनने के कई कारण रहे हैं, जिसके चलते विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियां और महिलाएं कई बार गंभीर परिस्थितियों में भी पुलिस तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाती हैं. ऐसे में थाना भ्रमण और खुली परिचर्चा जैसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संकेत देते हैं.कार्यक्रम में संस्था की ओर से थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गोल्डी और अध्यक्षता मिशन शक्ति अभियान प्रभारी अनुजा गोस्वामी का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का स्वागत पूर्व ग्राम प्रधान नारायण प्रताप ने किया. अध्यक्षता मिशन शक्ति अभियान प्रभारी अनुजा गोस्वामी ने की. धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया तथा संचालन लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया.ALSO READ:पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; मेगा ब्लॉक से 40 मिनट रुकी सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट...इस अवसर पर थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा, उपनिरीक्षक गोल्डी, अनुजा गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, गणेश पटेल, प्रेम कुमार, पवन यादव, संदीप सिंह, अजित मिश्रा, श्यामसुंदर, सीमा, विद्या, पंचमुखी, सरिता, रामबचन, निहारिका, सोनी बेबी, आशा रानी, विमला, मनीषा, शमा बानो, अनीता, प्रेमा सहित बड़ी संख्या में किशोरियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.