विश्वसनीयता व वस्तुष्ठिता पर निर्भर करती है शोध की गुणवत्ता : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

वाराणसी: समाजशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शोध सलहाकार समिति की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों के निर्देशन में पंजीकृत शोध छात्र एवं छात्रा अपनी छमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किए, इस मौके पर अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि किसी भी शोध की गुणवत्ता का आधार उसकी विश्वसनीयता और वस्तुष्ठिता पर निर्भर करता है.

आप सभी छात्र अपने शोध कार्य को इन बिन्दुओं को ध्यान में रखकर पूर्ण करे, जिससे आपका शोध कार्य समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी बने, विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि किसी भी शोध में आकड़ों का चयन उनका विश्लेषण एवं सांख्यिकी तकनीकी का विशेष महत्व है. वर्तमान समय में प्रासांगिक सांख्यिकीय तकनीकी का प्रयोग करके ही शोधकार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता को समाजोपयोगी बनाया जा सकता है.
ALSO READ:काशी विद्यापीठ : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 83 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
बैठक में प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, डाॅ. सौम्या यादव, डाॅ. जय प्रकाश यादव, प्रो. कुमुद सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, प्रो. ध्रूवभूषण सिंह, प्रो. अरूण पाण्डेय, प्रो. भावना, प्रो. आलोक कुमार कश्यप, डाॅ. कमलेश कुमार सिंह, डाॅ. सुजीत कुमार सिंह, डाॅ. अखिलेश कुमार सिंह, डाॅ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डाॅ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ.पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. चन्द्रशेखर, डाॅ. संजय कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे.



