Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

राज्यसभा की 26 सीटों पर जल्द होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

राज्यसभा की 26 सीटों पर जल्द होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
May 22, 2026, 07:27 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Election Commission releases schedule for 26 Rajya Sabha seats; voting to begin soon


देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. जिसमें गुजरात-मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव 18 जून 2026 को कराये जाने की बात कहीं गई है. इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी होनी है. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में सियासी हलचल तेज हो गई है.


त

चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट


चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्यसभा के जिन 24 सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में खत्म हो रहा है. उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. इन चुनावों के लिए अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी. उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है. आयोग के मुताबिक, मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.


इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. इन चुनावों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मिजोरम की सीटें शामिल हैं. सबसे ज्यादा चार सीटें आंध्र प्रदेश और गुजरात से खाली हो रही हैं. वहीं कर्नाटक से भी चार राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है.


लप

जानें किन नेताओं का हो रहा कार्यकाल समाप्त


बता दें, जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें मल्लिकार्जन खरगे, दिग्जिवजय सिंह और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का नाम भी शामिल है. राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं. जिसे लेकर चुनाव आयोग ने ये साफ निर्देश दिया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा. किसी अन्य पेन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी. साथ ही चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके.


यह भी पढ़ें: वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर, 45.6 डिग्री तापमान को देख रेड अलर्ट जारी


यहीं कारण है कि, राजनीतिक तौर पर इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा में संख्या बल कई बड़े विधेयकों और राजनीतिक रणनीतियों पर असर डालता है. ऐसे में आने वाले दिनों में विभिन्न दल उम्मीदवारों के चयन और समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर सकते हैं.

यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूज
यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूज
वाराणसी : भारत मे निर्मित विश्‍व का सबसे लंबा रिवर क्रूज 15 विदेशी यात्रियों को लेकर 28 अक्टूबर को काशी पहुंचने वाला है. बीते 12 अक्टूबर को कोलकत्ता से चला गंगा विलास मंगलवार शाम पटना पहुंच गया है जिसे पटना स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल के समीप रोका गया है. यह लग्‍जरी क्रूज पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया क‍ि राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक में यात्री व मालवाहक जहाजो का परिचालन बढ़ा है. गंगा विलास क्रूज पहली बार जनवरी 2023 में 36 विदेशी यात्रियों को लेकर रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल आया था यह दूसरा मौका होगा जब गंगा विलास काशी आएगा.ALSO READ : वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोटपांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं के साथ ही इसमे 50 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था,आधुनिक जिम,रेस्टोरेंट के साथ ही छत से गंगा किनारे का दृश्य देखने की सुविधा है. गुरुवार को यह क्रूज यात्रियों को लेकर काशी के लिए निकल चुका है जो 28 अक्टूबर को काशी पहुंचेगा. यहां पहुंचने के बाद विदेशी यात्री गंगा आरती, काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ ही सारनाथ भी घूमेंगे.इसके साथ ही यात्री चुनार का किला और उसके ऐतिहासिक महत्त्व को भी जानेंगे. यात्रियों का दल इसी क्रूज से वापसी करेगा लौटते समय यात्रियों का दल बिहार के सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटक स्थलों का भर्मण करेगा. गंगा विलास पिछली बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और आसाम होते हुए गंगा में विकसित जलमार्ग के रास्ते डिब्रूगढ़ व बांग्लादेश तक 3200 किलोमीटर की यात्रा करने वाला नदियों में विश्व का अधिकतम दूरी तय करने पहला क्रूज बना था. ज्ञात हो कि अगस्त माह में विदेशी यात्रियों को लेकर कलकत्ता से चला राजमहल क्रूज गंगा में जलस्तर कम होने के कारण भागलपुर से लौट गया था.
वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोट
वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोट
वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में पटाखा बनाते समय हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी चांदनी बेगम (38) की एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान 22 अक्‍टूबर को मौत हो गई. महिला का शव मर्चरी में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.बता दें कि 15 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट से दो मकानों के अगले हिस्से ढह गए थे, जबकि सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. हादसे में अवैध पटाखा कारोबारी और मकान मालिक राजू खान की पत्नी चांदनी बेगम करीब 85 फीसदी झुलस गई थीं. उनका 13 वर्षीय बेटा आदिल खान भी मलबे में दबने से घायल हो गया था. दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.ALSO READ : वाराणसी में एमएलसी चुनाव में माहौल गरम, भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा की झड़पचांदनी की हालत गंभीर होने पर परिजन दो दिन पहले निजी अस्पताल ले गए थे. वहां इलाज के दौरान स्थिति और बिगड़ गई. इसके बाद परिजन गुरुवार को दोबारा मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सारनाथ थाना प्रमुख पंकज त्रिपाठी ने मौत की पुष्टि की. बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बता दें कि इस घटना के बाद महिला का पति राजू फरार चल रहा था. उसे पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया था. राजू खान संकरे मार्ग स्थित अपने घर में पटाखा बनाने का काम करता था.
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में माहौल गरम, भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा की झड़प
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में माहौल गरम, भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा की झड़प
वाराणसी : एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार की दोपहर सदर तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र में माहौल गरम हो गया. स्नातक प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष स‍िन्‍हा संग भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई. आरोप है कि आशुतोष सिन्‍हा मतदान केंद्र में हाथ जोडकर मतदाताओं से अपील कर रहे थे. इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्‍ला मचाना शुरू कर दिया और सपा प्रत्‍याशी से उलझ गए. हालांकि इस दौरान सतर्कता के बीच बूथ पर मतदान का क्रम जारी रहा. बता दें कि घटना के कुछदेर पहले मंडलायुक्‍त ने तहसील सदर का जायजा लिया था.ALSO READ : जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देशआरोप है क‍ि सपा कार्यकर्ताओं संग वह हर बूथ में जाकर अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से म‍िल रहे थे. आरोप है क‍ि मतदाताओं से हाथ म‍िलाते देखकर भाजपाइयों ने इस दौरान अपना प्रचार बूथ पर करने का आरोप लगाया और पुल‍िस से श‍िकायत दर्ज कराते हुए व‍िरोध प्रदर्शन करने लगे. व‍िवाद बढ़ता देखकर मौके पर पुल‍िस कर्म‍ियों ने हस्‍तक्षेप क‍िया. इस दौरान पर‍िसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. दोनों पक्षों से नारेबाजी और आरोप प्रत्‍यारोप का दौर देखकर पुल‍िस को हस्‍तक्षेप करना पड़ा. आशुतोष स‍िन्‍हा का कहना था क‍ि बतौर प्रत्‍याशी वह बूथों का दौरा कर सकते हैं. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को कहना था कि बूथ पर प्रचार करना नियम विरुद्ध है. इस पर भाजपा की ओर से आपत्‍त‍ि की गई और धक्‍कामुक्‍की की गई. हालांक‍ि पुल‍िस ने व‍िवाद होने के बाद समय रहते दोनों पक्षों को अलग क‍र शांत‍ि व्‍यवस्‍था कायम की लेक‍िन मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहने से तनाव भी दोनों पक्षों में देखने को म‍िला. वहीं इस दौरान घटना की जानकारी शीर्ष अध‍िकारि‍यों को भी दी गई है.