वाराणसी में प्रादेशिक कुश्ती मुकाबला : 12 अंतरराष्ट्रीय और 36 राष्ट्रीय पहलवान दिखाएंगे दमखम

वाराणसी : उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त समन्वय से प्रादेशिक बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है . यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 7 फरवरी से 9 फरवरी तक वाराणसी के बनियापुर स्थित स्वर्गीय केदार पहलवान व्यायामशाला में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए बालक और बालिका पहलवान अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में अन्य खिलाडियों के साथ साथ 12 अंतरास्ट्रीय और 36 राष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे।मुकाबले विभिन्न आयु और भार वर्गों में आयोजित किए जाएंगे.
अंतरास्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाडियों की सूची में काशी की अंशु यादव , पालक यादव , पीयूष यादव , नेहा पाल , रिया यादव , और रिया शामिल है जिसके साथ गोंडा की गोल्ड मेडलिस्ट नंदनी नागर , बरेली के राष्ट्रीय पदक विजेता अभिनव यादव , नोएडा की राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट रिया नागर , और नोएडा की राष्ट्रीय पदक विजेता वंशिका नागर और मोनू यादव इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है .
आयोजकों के अनुसार,
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देना और बालिकाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आगामी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर मिलेगा। वाराणसी की समृद्ध अखाड़ा और कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन एक अहम पहल माना जा रहा है.
7 को ऑफिसियल मीटिंग , 8 और 9 को फ़रवरी को कुस्ती प्रतियोगिता
कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व सात फरवरी को अपराह्न तीन बजे कोच और टीम मैनेजरों की बैठक होगी। इसके बाद शाम चार बजे ऑफिशियल मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिता से जुड़े दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे.
READ ALSO :एल्विश यादव संग एंगेज्ड हुईं ये एक्ट्रेस, सामने आई सगाई की तस्वीर
आठ फरवरी को सुबह सात बजे से खिलाड़ियों के प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक वजन कराया जाएगा और 10 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पहले दिन बालिका वर्ग में 40, 46, 53, 61 और 69 किलो भारवर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं बालक वर्ग में ग्रीको रोमन फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले 45, 51, 60, 71 और 92 किलो भारवर्ग में आयोजित होंगे.
नौ फरवरी को भी कार्यक्रम इसी क्रम में चलेगा। सुबह सात बजे वेरिफिकेशन, 7:30 से नौ बजे तक वजन और 10 बजे से कुश्ती मुकाबले शुरू होंगे। दूसरे दिन बालिका वर्ग में 43, 49, 57, 65 और 73 किलो भारवर्ग में प्रतियोगिता होगी, जबकि बालक वर्ग में ग्रीको रोमन फ्रीस्टाइल कुश्ती 45, 55, 65, 80 और 110 किलो भारवर्ग में कराई जाएगी.
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन
राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग के पांच-पांच भारवर्गों में मुकाबले होंगे, जबकि दूसरे दिन शेष पांच-पांच वर्गों में कुश्ती कराई जाएगी.
प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू करेंगे। आयोजन समिति में ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय, बृजेश राय, शिव धनी पहलवान, दयाराम मास्टर, नत्थू पहलवान, बृजेश यादव, सुभाष यादव, सूबेदार पहलवान और अखिलेश यादव शामिल हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों और दर्शकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है.



