दालमंडी चौड़ीकरण में आधे से ज्यादा भवनों की रजिस्ट्री पूरी, 54 करोड़ बांटे ...

वाराणसी: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत 181 चिन्हित भवनों की रजिस्ट्री कराने की प्रकिया तेजी से चल रही है. वर्तमान में अब तक 100 भवनों की रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है. और ध्वस्तीकरण की प्रकिया लगातार जारी है. इसके साथ भवन स्वामियों को लगभग 54 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है वहीं सड़क चौड़ीकरण की अंदर आ रहे छह मस्जिदों को लेकर संबंधित कमेटियों से लगातार बात की जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण परियोजना का लगभग 68 प्रतिशत ध्वस्तीकरण पूरा हो चुका है. इसके साथ आपसी सहमति और विविध प्रकिया तहत आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आगे काम को तय समय तक पूरा किया जा सके.
लोक निर्माण विभाग, वाराणसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व प्रशासनिक टीम ध्वस्तीकरण कार्रवाई कर रही हैं. भवन स्वामियों को रजिस्ट्री के बाद भवन खाली करने के लिये निर्धारित समय दिया जा रहा है.
ALSO READ:वाराणसी में पुलिस भर्ती परीक्षा: कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, केंद्रों पर उमड़े अभ्यथी...
इसके साथ 215 करोड़ रूपये शासन पहले ही जारी कर दिया है. कई चरणों में 126 मकानों पर कारवाई की गई है, जिसके बाद ध्वस्तीकरण लगातार किया जा रहा है प्रशासन का कहना है कि मुआवजा देने की प्रक्रिया लगातार जारी है. करीब 650 मीटर लंबी दालमंडी की गली 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है. काशी विश्वनाथ धाम के गेट - 4 से यात्रा सुगम होगी.



