Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कम लोड वाले उपभोक्ताओं को राहत, एक माह तक नहीं कटेंगे कनेक्शन...

कम लोड वाले उपभोक्ताओं को राहत, एक माह तक नहीं कटेंगे कनेक्शन...
Apr 25, 2026, 09:09 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मंत्री श्री शर्मा ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस होने पर भी एक माह तक नहीं काटा जाएगा. साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को अधिकतम 200 रुपये तक की रियायत प्रदान की जाएगी. मंत्री श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पूर्व अनिवार्य रूप से 5 चरणों में एसएमएस अलर्ट भेजे जाएं. इसके अतिरिक्त रविवार एवं अन्य सार्वजनिक अवकाशों पर नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए.


SHREE SHARMA


ट्रिपिंग की समस्या किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं


उन्होंने अधिकारियों को इन प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे. ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने विद्युत ट्रिपिंग की समस्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वाराणसी के किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है और इसे तत्काल दुरुस्त किया जाए. उन्होंने निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा. इसके अतिरिक्त मंत्री श्री शर्मा ने अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो.


BAITHAK


बरसात से पहले नाला सफाई और जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो


मंत्री श्री शर्मा ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. इसके लिए नगर निगम एवं जलकल विभाग को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. सड़क एवं शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही, अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहर की व्यवस्था और सुगमता दोनों में सुधार होगा. नगर विकास मंत्री ने सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इन योजनाओं के माध्यम से वाराणसी के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए और बनारस को एक आधुनिक एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए. बैठक के दौरान मेयरअशोक तिवारी, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार, नगर विकास हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


Also Read :वाराणसी के दो घाटों पर सुरक्षा बढ़ी, जेटी लगाकर की गई बैरिकेडिंग...


ऊर्जा मंत्री 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन


वाराणसी जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा जी ने आज शहर में दो अत्याधुनिक '24×7 वैन' का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार (Restoration Time) में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है. इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों (Safety Equipment) और आवश्यक टी एंड पी (T&P Kit) से सुसज्जित किया गया है. शहर में सही मायनों में 24×7 सेवाएं देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेगी. प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी. उद्घाटन के अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव (Pro-active) कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी.

आर्केस्ट्रा संचालक के भाई पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आर्केस्ट्रा संचालक के भाई पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : मिर्जामुराद में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने के दबाव का गंभीर मामला सामने आया है. भदोही निवासी एक पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. पीड़िता ने आरोपियों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने, गर्भपात कराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक गांव निवासिनी पीड़िता भदोही में रहकर शादी-विवाह में डांस आदि का काम करती है. आरोप है कि काम के सिलसिले में वह कछवा चौराहा स्थित सोनी आर्केस्ट्रा के संपर्क में आई थी. मिर्जामुराद के छतेरी मानापुर का रहने वाला एक व्‍यक्तिआर्क्रेस्‍ट्रा का है.वहीं पर उसकी मुलाकात संचालक के छोटे भाई से हुई. आरोप है कि उसने भविष्य में शादी करने का वादा कर उसे अपने साथ रखा. दोनों पिछले चार सालों से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने आर्केस्ट्रा से जो भी कमाई की, वह सब आरोपी ले लेता था. आरोप यह भी है कि इस अवधि में वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया.शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी. जब पीड़िता ने शादी की लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा. शंका होने पर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी के भाई , उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने साफ कह दिया कि पहले अपना धर्म बदलकर उनके धर्म में शामिल होना होगा, तभी शादी संभव होगी.ALSO READ: वाराणसी में दो सड़क हादसों में 10 घायल: दो कारें भिड़ीं, ट्रक ने कार को टक्कर मारीपीड़िता के विरोध करने पर परिजनों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया. मामले में पीड़िता ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. वही इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
वाराणसी में दो सड़क हादसों में 10 घायल: दो कारें भिड़ीं, ट्रक ने कार को टक्कर मारी
वाराणसी में दो सड़क हादसों में 10 घायल: दो कारें भिड़ीं, ट्रक ने कार को टक्कर मारी
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर कछवा सब्जी मंडी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 10 लोग घायल हो गए. घायलों को निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए. इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया.रविवार रात करीब 2 बजे कछवा सब्जी मंडी के पास प्रयागराज से वाराणसी जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार चका नैनी, प्रयागराज निवासी आशुतोष ओझा, रणवीर मिश्रा, राजरानी, गया बोध पांडेय, संगीता पांडेय, मीना देवी ओझा, सुषमा मिश्रा, ममता शुक्ला और प्राची मिश्रा घायल हो गए.दूसरी कार के चालक मिर्जापुर के इमामबाड़ा निवासी मोनू पुत्र फारूक अली को भी चोट आई. सूचना के बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को कछवा के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े थे, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया.ALSO READ: ओड़िसा की डिप्टी सीएम ने काशी के जगन्नाथ मंदिर मे किया दर्शन, बोली कॉरिडोर निर्माण मे मदद करेगी ओडिशा सरकारराजातालाब में कार-डंपर की टक्कर, बाल-बाल बचे लोगवहीं एक अन्‍य हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे राजातालाब सब्जी मंडी पेट्रोल पंप के आगे हुआ. यहां कार और डंपर की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सूचना पर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर किनारे कराया. इसके बाद यातायात सुचारू हो गया.
ओड़िसा की डिप्टी सीएम ने काशी के जगन्नाथ मंदिर मे किया दर्शन, बोली कॉरिडोर निर्माण मे मदद करेगी ओडिशा सरकार
ओड़िसा की डिप्टी सीएम ने काशी के जगन्नाथ मंदिर मे किया दर्शन, बोली कॉरिडोर निर्माण मे मदद करेगी ओडिशा सरकार
वाराणसी: ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने रविवार को काशी स्थित निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर का निरीक्षण किया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. मंदिर निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और कहा कि मंदिर के भव्य निर्माण में ओडिशा सरकार अपनी भूमिका निभाएगी.प्रवती परिदा ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर उन्हें बेहद खुशी और प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मंदिर के निर्माण में सरकार की ओर से जो भी संभव होगा, वह सहयोग किया जाएगा. मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें साधुवाद दिया.उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में विश्वास है कि जब प्रभु की इच्छा होती है, तभी कोई कार्य संपन्न होता है, महाप्रभु जब चाहेंगे, तब काशी में भी भव्य और दिव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण होगा, उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में जो लोग दायित्व निभा रहे हैं, वे प्रशंसा के पात्र हैं.ALSO READ: साइबर ठगी का पर्दाफाश: देशभर के 143 लोगों से करोड़ों की ठगी, सरगना समेत चार गिरफ्तारओडिशा की उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में आकर उन्हें विशेष अनुभूति हुई है, उन्होंने भरोसा जताया कि सभी के सहयोग और प्रयास से यहां भव्य-दिव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा, मंदिर निर्माण में ओडिशा सरकार की जो भी भूमिका होगी, उसे पूरी करने का प्रयास किया जाएगा.