Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा, बेटी काे स्‍कूल छोड़कर लौट रही महिला की बस ने ली जान

वाराणसी में दर्दनाक हादसा, बेटी काे स्‍कूल छोड़कर लौट रही महिला की बस ने ली जान
Jul 07, 2026, 02:59 AM
|
Posted By Diksha Mishra


वाराणसी : शिवपुर थाना अंतर्गत सुद्धीपुर बाईपास स्थित रोटी ढाबा के समीप मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रही 35 वर्षीय आकांक्षा श्रीवास्तव नामक महिला की सड़क पार करते समय बाबतपुर की ओर जा रही निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए जबकि चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए. दुर्घटना की खबर लगते ही महिला के परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यूपी ए टी 4626 नंबर की सवारी बस को कब्जे में ले लिया.


प्रारंभिक सूचना के अनुसार मृतका आकांक्षा श्रीवास्तव के पति राहुल कुमार यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में मैनेजर हैं. शिवपुर बाईपास स्थित न्यू अशोक विहार कॉलोनी में पिछले पांच माह से किराए के मकान में रहते हैं. नित्य की भांति मंगलवार को भी मृतका आकांक्षा श्रीवास्तव अपनी 7 वर्षीय बेटी को गिलट बाजार स्थित अतुलानंद स्कूल छोड़ने के लिए न्यू अशोक विहार स्थित अपने किराए के मकान से पैदल निकली, स्कूल छोड़कर वापस लौटते समय सड़क पार करने के दौरान यह घटना घटित हो गई. घटना के बाद कॉलोनी में शोक की लहर दौड गई. वहीं पुल‍िस मामले में व‍िध‍िक कार्रवाई में जुट गई है.


बाइक से गिरकर रेलकर्मी की मौत


वहीं, सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ सिंहपुर स्थित डनडन कुटिया के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पलटने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान चौबेपुर क्षेत्र के रहने वाले रेलवे कर्मचारी के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर के शंकरपुर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार यादव सोमवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल से सारनाथ क्षेत्र से गुजर रहे थे. इसी बीच राजकुमार की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई. बाइक से गिरने के बाद मोटरसाइकिल का भारी-भरकम हैंडल सीधे राजकुमार के सिर पर जा गिरा. चोट इतनी गंभीर थी कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


ALSO READ:मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन...



राजकुमार की मौत की खबर सुनते ही पत्नी संध्या और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजकुमार की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं. तीन भाइयों में राजकुमार सबसे छोटे और सबके लाडले थे. उनके बड़े भाई पवन भारतीय सेना (आर्मी) में देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि मझले भाई शिव कुमार यादव गांव में ही रहकर खेती-किसानी संभालते हैं.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।