मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन...

वाराणसी: 8 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात रोक एवं डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम लोगों को भी यथासंभव सुविधा मिल सके.
यातायात पुलिस के अनुसार वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहा, जेपी मेहता तिराहा, कचहरी चौराहा, गिलट बाजार, सब्जी मंडी, सिंधौरा अंडरपास और हरहुआ क्षेत्र में वाहनों का संचालन नियंत्रित रहेगा. इन मार्गों पर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा.
इसके अलावा बाबतपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को हरहुआ ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली बसों को भी हरहुआ रिंग रोड अंडरपास से परमपुर की ओर मोड़ा जाएगा.
यातायात पुलिस ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट से लगभग दो घंटे पहले भोजूबीर-कचहरी, भोजूबीर-जेपी मेहता तथा भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन भी बंद रहेगा.
ALSO READ:वाराणसी में 10-11 जुलाई को होगा यंग इंडियंस पार्लियामेंट (YIP) 2026 का आयोजन, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर रहेगा जोर...
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने आमजन से अपील की है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अत्यंत आवश्यक होने पर ही वाहन लेकर निकलें तथा अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें। इससे सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिलेगा.
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 78398 56994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 73172 02020



