Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में नगर निगम के नोटिस को लेकर साधु- संत नाराज, की ये मांग

वाराणसी में नगर निगम के नोटिस को लेकर साधु- संत नाराज, की ये मांग
Dec 17, 2025, 11:29 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - नगर निगम द्वारा मठों और मंदिरों को टैक्स जमा करने अथवा कुर्की की चेतावनी वाला नोटिस भेजे जाने के बाद साधु-संतों में गहरी नाराजगी है. इस मुद्दे को लेकर वैष्णव संप्रदाय के सर्वोच्च धर्माध्यक्ष जगद्गुरु बालकदेवाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में पातालपुरी मठ में बुधवार को संतों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संतों ने एक स्वर में मांग की कि अयोध्या, मथुरा और काशी को विशेष धार्मिक दर्जा दिया जाए तथा इन धार्मिक नगरों के सभी मठों और मंदिरों को हर प्रकार के टैक्स से पूर्ण रूप से मुक्त किया जाए. संतों ने टैक्स और कुर्की का नोटिस जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.


ALSO READ : काशी विद्यापीठ के खेल मैदान की बदहाली के विरोध में प्रतीकात्मक गेहूं बुवाई, प्रशासन में हड़कंप


जगद्गुरु बालकदेवाचार्य ने कहा कि मठ और मंदिर समाज को शांति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते हैं. ये संस्थान बिना किसी सरकारी सहायता के वैदिक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं. ऐसे में नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली को अनुचित बताया गया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठा सकती, तो कम से कम धार्मिक नगरों में स्थित मठों और मंदिरों पर कर लगाने की नीति पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.


संतों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे सार्वजनिक विरोध और आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे. संतों का कहना है कि नगर निगम की इस कार्रवाई से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और अब यह मामला जनआंदोलन का रूप ले सकता है.

बैठक में प्रमुख रूप से पशुपतेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर बाल योगी जी महाराज नोएडा के महंत जगदीश्वर दास महाराज महंत श्रवण दास जी महंत राघव दास महंत सियाराम तथा अवध बिहारी दास समेत अन्य शामिल रहे.

तपती गर्मी से पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत, ट्रैफिक जवानों को वितरित किए गए एयर कूलिंग हेलमेट और छाते...
तपती गर्मी से पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत, ट्रैफिक जवानों को वितरित किए गए एयर कूलिंग हेलमेट और छाते...
वाराणसी: भीषण गर्मी और नौतपा के बीच वाराणसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. झुलसाती धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित है. ऐसे कठिन मौसम में भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार सड़कों पर डटे हुए हैं.ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की इसी परेशानी को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सराहनीय पहल की है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल तथा अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा के प्रयास से एक हजार से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छातों का वितरण किया गया. इसके साथ ही शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर तैनात जवानों को विशेष एयर कूलिंग हेलमेट (AC हेलमेट) भी उपलब्ध कराए गए हैं.पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब ड्यूटी पर रवाना होने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ओआरएस का घोल, छाता और एयर कूलिंग हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे भीषण गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचते हुए बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें.तपती धूप में घंटों खड़े होकर यातायात संचालन करने वाले जवानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए अधिकारियों का आभार जताया. पुलिसकर्मियों का कहना है कि एयर कूलिंग हेलमेट और छातों से उन्हें गर्मी से काफी राहत मिलेगी.ALSO READ:वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में IPS मानसी दहिया को भावभीनी विदाई...अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिव हरि मीणा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अत्यधिक गर्मी के बावजूद वे सुरक्षित माहौल में अपनी ड्यूटी कर सकें.वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की यह पहल न केवल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में IPS मानसी दहिया को भावभीनी विदाई...
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में IPS मानसी दहिया को भावभीनी विदाई...
वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में शुक्रवार को 77वें आरआर (2023) बैच की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया को जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मानित किया.पुलिस आयुक्त ने मानसी दहिया के उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व क्षमता तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की. उन्होंने स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं.प्रशिक्षण अवधि के दौरान मानसी दहिया ने कमिश्नरेट की विभिन्न इकाइयों और शाखाओं में कार्य करते हुए पुलिसिंग के विविध आयामों का अनुभव प्राप्त किया. उन्हें थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार 12 सप्ताह के लिए सौंपा गया था, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और थाना प्रशासन के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया.उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन हुआ तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद और विश्वास कायम करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए गए.ALSO READ:युवक ने खुद को किया आग के हवाले, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया आत्‍मघाती कदमउन्होंने जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिला एवं पीड़ितों से जुड़े मामलों की संवेदनशील सुनवाई तथा प्रशासनिक कार्यों में भी दक्षता का परिचय दिया.विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू समेत कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
युवक ने खुद को किया आग के हवाले, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया आत्‍मघाती कदम
युवक ने खुद को किया आग के हवाले, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया आत्‍मघाती कदम
A young man set himself on fire after a dispute with his girlfriend.वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक युवक ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मचीजानकारी के अनुसार, राजापुर गांव निवासी अमन राजभर पुत्र रामनिवास राजभर का जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव की एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है. अमन किसी काम से हरसोस गांव गया था. इस दौरान वह अपने पट्टीदार की रिश्तेदारी वाले घर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई. बताया जाता है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर अमन आवेश में आ गया। आरोप है कि उसने अपने पास मौजूद पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली. देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे घेर लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.परिजनों ने तत्काल आग बुझाईघटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे अमन को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के मुताबिक अमन का शरीर काफी हद तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.Also Read: पेइंग गेस्ट और होम स्टे संचालकों ने विधायक से की मुलाकात, उत्पीड़न का आरोपउधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. किशोर के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.