Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

संपूर्ण समाधान दिवस: राजातालाब तहसील में 160 प्रार्थना पत्र, सिर्फ 8 का निस्‍तारण

संपूर्ण समाधान दिवस: राजातालाब तहसील में 160 प्रार्थना पत्र, सिर्फ 8 का निस्‍तारण
Mar 07, 2026, 12:28 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: जिले की राजातालाब तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. गहमागहमी के बीच कई विभागों से संबंधित कुल 160 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर केवल 8 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका. शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय देवेंद्र कुमार ने की.


ब


समाधान दिवस में पहुंची शिकायतकर्ताओं में शंभवी सिंह भी शामिल थीं. उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उनकी और उनकी बहन कियाका का नाम पैतृक संपत्ति में दर्ज नहीं हो पाया है. शंभवी के अनुसार, वह करीब एक वर्ष से तहसील के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उसके बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है. वर्तमान में संपत्ति में केवल उनकी मां का नाम दर्ज है, जिससे दोनों बहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.


यह भी पढ़ें: वाराणसी में पर्यटकों की सुविधा के लिए समिति का गठन, बेड एंड होमस्टे का करेंगे निरीक्षण


एक अन्य शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने अपने पिता की वृद्धा पेंशन पिछले छह महीनों से बंद होने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि पेंशन बंद होने के कारण परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. संतोष कुमार ने प्रशासन से पेंशन दोबारा शुरू कराने की मांग की. समाधान दिवस के दौरान पुलिस से संबंधित मामले भी सामने आए. कुछ फरियादियों ने मारपीट और पैसे के लेनदेन से जुड़े विवादों की शिकायत की, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित थाना अध्यक्षों को इन मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त, खाद्य आपूर्ति, बिजली, पेंशन, जल निगम सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेजा गया.


ह


इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी, राजस्व कर्मी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.

युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
Four accused in the murder of a young businessman have been jailed, while others who are absconding have a reward of 25,000 each.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवा कारोबारी मनीष सिंह की हत्या से क्षेत में तनाव का माहौल है. इस बीच पुलिस ने इस हत्‍याकांड के चार आरोपियों मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति व अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया. उधर, चार अन्य वांछित आरोपियों आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति और दीपक राजभर समेत अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, फूलपुर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं. एहतियातन गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही फरार आरोपियों पर पर डीसीपी गोमती जोन ने 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया है.पीड़ित परिजनों से की बातचीतएडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने दूसरे दिन भी पीड़ित परिजनों से बातचीत की. उन्हें भरोसा दिलाया कि कार्रवाई ऐसी होगी, जो नजीर बनेगी. पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा. बता दें, कि रविवार की रात पत्तल-दोना की फैक्टरी से घर लौटते समय कार सवार मनीष सिंह की कार से बिंदू देवी को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित मनबढ़ों ने ईंट से पीट-पीटकर मनीष सिंह की हत्या कर दी थी. मनीष सिंह के चाचा अरुण सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या, मॉब लिंचिंग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में दबिश देने गई एसओजी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था औी पिस्‍टल भी छीन ली थी. खालिसपुर गांव में आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने गई क्राइम ब्रांच के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपियों की भी पहचान कराई जा रही है. 60 अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.परिजन बदहवास, बेटियां करती रहीं पापा को याद घमहापुर निवासी मनीष कुमार सिंह की हत्या से परिजन बदहवास हैं. पत्नी अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है. छह माह के बेटे को संभालने में हर किसी की आंखें डबडबा जा रही हैं. मनीष के घर जुटे रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार को अंकिता और मनीष की दसवीं वैवाहिक वर्षगांठ थी. आठ साल की बेटी मैत्री और चार साल की बेटी वैशु अपने पापा को याद कर रोती रही. परिवार में हर कोई गमगीन है. मनीष की विवाहित दो बहनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बहनों ने बताया कि भैया मारपीट से बहुत दूर रहते थे. रास्ते में यदि कोई मिल जाता था, तो उसे अपनी कार में बैठा लेते थे.परिजनों से मिलने जाने से रोकाघमहापुर में मनीष सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर क्षत्रिय संगठनों ने विरोध जताया. करणी सेना समेत अन्य संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिजनों को दिलाए जाने की मांग की है. सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. माहौल खराब करने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी की निगरानी कराई जा रही है. एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कारोबारी के परिजनों से मिलने जान रहे कई लोगों को पुलिस ने रोक दिया. तनाव का हवाला देते हुए उन्‍हें पुलिस वापस कर रही थी.Also Read: वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटनाhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटना
वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटना
Lakhs worth of goods stolen from a saree showroom in Varanasi; the thief broke through the false ceiling and entered, the incident was captured on CCTV.वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र में मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर स्थित एक साड़ी शोरूम में मंगलवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना की की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में भय का माहौल है. (महाबोधि ऑफिस के सामने स्थित साड़ी शोरूम के संचालक रजत बहल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान खोलकर अंदर गए तो देखा कि फॉल सीलिंग टूटी हुई थी और ऊपर का टीन शेड उखड़ा हुआ था. अंदर बने कैश काउंटर का ताला टूटा था और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये गायब थे.आरोपी की पहचान में जुटी पुलिसव्‍यवसायी ने बताया कि दुकान उनकी और कंचन गुप्ता की साझेदारी में संचालित होती है. घटना के संबंध में कंचन गुप्ता ने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति छत के रास्ते अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. वह काला पैंट और पैरों में हवाई चप्पल पहने है, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है. उसने अपना चेहरा शर्ट से ढंक रखा है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है.Also Read: काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैलीथाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है, लेकिन वीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के कारण जांच में थोड़ी देरी हो रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना के बाद सारनाथ क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि जब इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में, जो थाना और पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर है, चोरी की घटना हो सकती है तो कॉलोनियों में सुरक्षा की स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच में जुटी हुई है.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैली
काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैली
Prime Minister Modi's simple lifestyle with state-of-the-art facilities was seen in Kashi.वाराणसी: बंगाल में चुनावी रैली के बाद सिक्‍कीम का दौरा करते हुए बनारस पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी के चेहरे पर जरा सी थकान देखने को नहीं मिली. काशी पहुंचते ही नारी शक्‍ति वंदन समारोह में संबोधन के बाद उन्‍होंने बरेका गेस्‍ट हाउस में रात्रि विश्राम किया. अगले दिन बुधवार की सुबह पीएम ने लगभग 5:20 बजे जागरण किया. उनके सुइट में गुनगुना पानी पहले से ही रखा गया था. नित्यक्रिया के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय का आनंद लिया और कुछ समय योग व प्राणायाम में बिताया. इस दौरान उन्होंने अपने कमरे में रखे समाचार पत्रों पर भी नजर डाली.सादा भोजन का रखा गया ध्‍यानबरेका गेस्ट हाउस से निकलने से पहले उन्हें हल्का नाश्ता परोसा गया, जिसमें पोहा और चाय शामिल थी. इसके बाद उन्हें मूंग की खिचड़ी, पापड़, ढोकला और चटनी दी गई. उनके सुइट में विभिन्न प्रकार के ताजे फल भी रखे गए थे, जो उनकी सादगी भरी जीवनशैली का हिस्सा थे. वहीं रात में रोटी और कददू की सब्‍जी भी परोसी गई थी. इसके साथ ही सादा भोजन रात को भी उन्‍होंने क‍िया.Also Read: पीएम मोदी ने विधायक नीलकंठ को ऐसे दिया आशीर्वाद, फोटाे हो रहा वायरलप्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या में सादगी और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है. योग और प्राणायाम के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रखा, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त की. यह उनकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उन्हें दिनभर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है. नाश्ते के बाद, प्रधानमंत्री का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोड शो के लिए रवाना हुआ.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg