सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ, बिहार में हुई 'सम्राट युग' की शुरुआत

Samrat Chaudhary takes oath as CM, begins 'Samrat Era' in Bihar
बिहार की राजनीति में एक नये मोड़ की एंट्री हो गई है. जी हां, बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को बीजेपी का मुख्यमंत्री मिल गया है. आज 15 अप्रैल 2026 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इसके लिए कुछ दिन पहले बिहार में हुई एक बैठक में बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहर भी लग चुकी है. बता दें, एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सीएम के रूप में चुना गया है. जो आज बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है.

बिहार में 'सम्राट युग' की शुरुआत
बिहार में आज से 'सम्राट युग' की शुरुआत हो चुकी है. करीब 20 साल राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार बन चुकी है. जिस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है.
खास बात तो यह है कि सम्राट चौधरी ये वो नाम है जो राज्य में बीजेपी के पहले सीएम बने हैं. उनके साथ ही जेडीयू कोटे से दो नेता बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे. जिन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है, ये दोनों नेता इस नई सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभालने का काम करेंगे. सम्राट चौधरी ने पटना लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, बीजेपी के पहले सीएम के शपथ ग्रहण से पहले पटना में बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया. सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे.

पटना लोकभवन में आयोजित हुआ शपथ समारोह
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शपथ समारोह का आयोजन पटना लोकभवन में आयोजित किया गया है. जहां सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ ली. बीजेपी के पहले सीएम के शपथ ग्रहण से पहले पटना में बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी का सीधे बीजेपी मुख्यालय में एंट्री होगी. सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ तीन नेता मंत्रीपद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण का ये काम मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद से किया जाएगा.

Also read: एक हफ्ते तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, इन राज्यों में तपिश का टॉर्चर
आपको बता दें कि राज्यपाल सैयद अता हसनैन सम्राट चौधरी को बिहार के सीएम के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होने की उम्मीद है. शपथ समारोह को लेकर पटना बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश भर से आने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के स्वागत का इंतज़ाम किया गया. उनके लिए कार्यालय में लड्डू और पूरी सब्जी का बनाई जा रही है. इस बीच ये भी कयास लगाए जा रहे है कि, बिहार की बीजेपी सरकार में चिराग पासवान की LJP, जीतनराम मांझी की 'हम' और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP जैसी सहयोगी पार्टियों को जगह दी जाएगी. हालांकि, अभी इस मामले में पार्टी की तरफ से कुछ भी संकेत नहीं मिले है.

नए मंत्रिमंडल में दोनों नेता संभालेंगे ये कमान
वहीं, सम्राट चौधरी सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी-जेडीयू के बीच चर्चा चल रही है. इस चर्चा में विधानसभा अध्यक्ष का पद भी शामिल है. वर्तमान में यह पद बीजेपी के प्रेम कुमार संभाल रहे हैं. बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार के ऊर्जा मंत्री है. वहीं विजय कुमार चौधरी जल संसाधन मंत्री हैं. मगर इस नए मंत्रिमंडल में दोनों अब नई भूमिका में नजर आएंगे.



