Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एक हफ्ते तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, इन राज्यों में तपिश का टॉर्चर

एक हफ्ते तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, इन राज्यों में तपिश का टॉर्चर
Apr 15, 2026, 05:29 AM
|
Posted By Preeti Kumari

persist for a week with these states


Weather Today: मौसम का बदलाव इन दिनों जबरदस्त देखने को मिल रहा है. दिल्ली से लेकर यूपी तक गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दिन के तापमान में चुभती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा रही है. दिल्ली-UP सहित पूरे उत्तर भारत में गर्मी का पारा कई गुना अधिक नजर आ रहा है. चिलचिलाती धूप ने अभी से लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है. जहां एक हफ्ते पहले पंखे की हवा ही लोगों को ठंडक पहुंचा रही थी, लेकिन अब मौसम के बदलाव ने कूलर-एसी चालू करने पर लोगों को मजबूर कर रखा हैं. मौसम विभाग ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भीषण गर्मी और कम बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है. अब बारिश जाते ही दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा सकती है.


h


बारिश के बाद बढ़ती गर्मी का दौर


जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों देशभर में हुए बारिश के बाद बढ़ती गर्मी का दौर नजर आ रहा है. दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है. जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है.


वहीं 14 अप्रैल को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 14, 18-19 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है. असम में 17 से 19 अप्रैल और मेघालय में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गर्मी बढ़ेगी. 14 अप्रैल के बाद से कई जगहों पर लू पड़ने की संभावना है.


Also read: यूपी में गर्मी का प्रचंड रूप दिखा, वाराणसी का पारा हाई


दिल्ली में गर्मी ने अपना गियर बदल लिया है. दिन में धूप चुभने लगी है तो घर के अंदर भी उमस बढ़ रही है. आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छुएगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के पार जाएगा. इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. 16 से 20 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. इस बीच अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार भी जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा. इस दौरान मौसम साफ रहेगा.


hg


मौसम विभाग का कहना है कि, 13 से 19 अप्रैल तक एक हफ्ते के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक 4 से 6 डिग्री टेंपरेचर बढ़ोतरी होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में भी 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री टेंपरेचर बढ़ेगा. छत्तीसगढ़ में से 4 डिग्री तक तापमान उछलेगा. जबकि पूर्वी भारत में बारिश के मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 अप्रैल तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा होगा. महाराष्ट्र में भी विदर्भ समेत कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी है. उत्तरपूर्व में 14 से 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.


j


जानें पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल


पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ये दौरा 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज और कल मौसम सामन्य रहेगा मगर 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक यहां भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है.


&t=1s

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।