सपा नेताओं ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

SP leaders met Akhilesh Yadav, discussed organizational issues
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और जमीनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. मुलाकात को पार्टी के भीतर समन्वय और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” और अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान प्रमुख रूप से शामिल रहे. सरफराज खान ने इस अवसर पर अखिलेश यादव को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से जुड़ा एक स्मृति-चिह्न (मेमोंटो) भेंट किया, जिसे सामाजिक समावेशन और पार्टी की विचारधारा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.
तालमेल बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा
बैठक में दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी समेत कई अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे. नेताओं ने वाराणसी में पार्टी की स्थिति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.

Also Read: पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन बच्चों पर से उठा पिता का साया
सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव ने सभी नेताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया. इस मुलाकात के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में वाराणसी समेत पूर्वांचल में पार्टी अपनी गतिविधियों को और तेज कर सकती है. राजनीतिक जानकार इसे संगठनात्मक पुनर्सक्रियता और आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं.



