एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधे...

वाराणसीः एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया. वाराणसी जिले के नोडल प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने महाअभियान की शुरुआत की. इस दौरान कई विभाग के अधिकारी, शिक्षक, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ के जवान, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.
इस महा अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने लगाने के लिए सभी वार्डों में पौधों का वितरण किया. उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पौधरोपण करके अभियान की शुरुआत की. इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू शरण के साथ-साथ कई विभाग के लोग मौजूद रहे. वहीं संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया.
also read:बीएचयू भौतिकी विभाग के 2001 बैच का 25 वर्षीय पुनर्मिलन, 9 देशों से जुड़े पूर्व छात्र...
इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की मांग है. एडीसीपी ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें, ताकि वे वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.



