Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

NDA बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, गर्मजोशी से PM मोदी का स्वागत

NDA बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, गर्मजोशी से PM मोदी का स्वागत
Feb 03, 2026, 12:26 PM
|
Posted By Preeti Kumari

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानि (एनडीए) ने आज मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के लिए सरकार के विजन पर चर्चा की. इस चर्चा के लिए एक पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग बुलाई गई है. पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा, 'NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लिया, जहाँ हमने कई मुद्दों पर चर्चा की है.


hjklo


बैठक में पीएम मोदी संग कई नेता मौजूद


यह बैठक नई दिल्ली में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में हो रही है. बैठक में पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए बधाई दी गई, जहां पीएम मोदी मुस्कुराए और हाथ हिलाते हुए धन्यवाद दिया. बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत के बाद बीते सोमवार की रात को भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई है.


fghj


पिछले दस दिनों में यह भारत की दूसरी ट्रेड डील है. संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य सभी मंत्री और सांसद इस बैठक में मौजूद रहे.


jk


पीएम मोदी संग नितिन नवीन का स्वागत


इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के बाद से नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम मोदी इस संसदीय दल की बैठक को भी संबोधित करेंगे. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक प्रेजेंटेशन के ज़रिए बजट की खासियतों और भविष्य की सोच के बारे में बताया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि, यह 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम कैसे है. बैठक में बजट की खासियतों और फायदों को जनता तक पहुंचाने के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएगी, साथ ही, एक रोडमैप भी पेश किया जाएगा.

भेलूपुर में बनेगा 20 एकड़ का मेगा पार्क, स्थापित होगा 130 फीट ऊंचा शिवलिंग
भेलूपुर में बनेगा 20 एकड़ का मेगा पार्क, स्थापित होगा 130 फीट ऊंचा शिवलिंग
A 20-acre mega park will be built in Bhelupur, where a 130-foot-high Shivalinga will be installed.वाराणसी: शहर के मध्य स्थित भेलूपुर क्षेत्र में जल्द ही 20 एकड़ में एक भव्य और आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा. नगर निगम की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रदेश सरकार की मंजूरी मिल चुकी है. करीब 104 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क हरियाली, पर्यटन और अध्यात्म का नया केंद्र बनेगा. पार्क की सबसे बड़ी विशेषता उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा 130 फीट का शिवलिंग होगा. इसके चारों ओर आकर्षक पाथवे और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. विशाल शिवलिंग पर लेजर शो का भी आयोजन होगा, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा.हस्तशिल्प के लिए स्थापित किए जाएंगे विशेष स्टॉल पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले, ओपन आर्ट गैलरी, गजीबो, फूड कोर्ट और बनारसी उत्पादों व हस्तशिल्प के लिए विशेष स्टॉल स्थापित किए जाएंगे. आर्ट गैलरी में काशी के संगीत घराने से जुड़े उन महान कलाकारों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, जिन्होंने देश-विदेश में शहर को पहचान दिलाई.Also Read: शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसायानगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के अनुसार पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए देसी और विदेशी फूलों की विशेष बगिया विकसित की जाएगी. मॉर्निंग वॉक के लिए एक हजार मीटर लंबा वॉक-वे भी बनाया जाएगा. यह परियोजना भेलूपुर स्थित जलकल विभाग की खाली पड़ी 20 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी. नगर निगम ने इसकी विस्तृत योजना तैयार कर ली है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है. इससे शहर को एक नया ऑक्सीजन जोन मिलने के साथ पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.
शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसाया
शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसाया
Teacher cheated of Rs 35 lakh in cyber fraud, trapped in this wayवाराणसी: तमाम जगारूकता के बावजूद शिक्षित वर्ग भी साइबर ठगों के जाल में फंस जा रहा है. ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें ठगों ने सामने घाट इलाके के रहने वाले एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है. बीमा की फंसी हुई रकम को वापस दिलाने के नाम पर जालसाजों ने शिक्षक से 35 लाख 40 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित शिक्षक ने इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल और 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है. पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा भुक्‍तभोगी गोपेश पांडेय रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि साल 2023 में उन्होंने चार अलग-अलग कंपनियों में कुल 14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा कराया था. कुछ समय बाद उन्हें इस निवेश को लेकर संदेह हुआ. अपने पैसे सुरक्षित निकालने के लिए उन्होंने बीते फरवरी महीने में आईजीएमएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के कुछ ही समय बाद उनके पास अलग-अलग चार अनजान मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे. फोन करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए गोपेश को उनकी शिकायत के समाधान का पूरा भरोसा दिया और उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लिया.बीमा की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसाजालसाजों ने बीमा की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग मदों में पैसे ट्रांसफर करवाना शुरू किया. शातिरों ने 24 फरवरी से 20 मई के बीच किश्त जमा करने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुल ₹35,40,600 अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए. भुक्‍तभोगी की पत्नी भी शिक्षिका हैं. जालसाजों के झांसे में आकर गोपेश ने अपनी पत्नी के पैसे भी इसी बीमा रिफंड के नाम पर ठगों के हवाले कर दिए. इतनी बड़ी धनराशि ऐंठने के बाद भी ठगों का पेट नहीं भरा.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदअब वे फिर से फोन करके और पैसों की मांग कर रहे हैं. ठगों का कहना है कि कुछ और पैसे जमा करने पर पिछला सारा अमाउंट मिलाकर कुल 90 लाख रुपये का भुगतान एक साथ कर दिया जाएगा. जब शिक्षक को पूरी तरह से ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय साइबर सेल और अपने संबंधित बैंक को भी इस धोखाधड़ी की सूचना दे दी है ताकि ठगों के खातों को फ्रीज कराया जा सके.
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
Server failure in Varanasi delays CUET exam by two hours, leaving candidates frustratedवाराणसी: सर्वर में समस्‍या के कारण शनिवार को लोहता स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीयूईटी 2026 की परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हुई. यहां परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 10:00 बजे तक समाप्त होनी थी, लेकिन 10:50 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी. परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर में समस्या होने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. हालांक‍ि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई तो अभ्‍यर्थ‍ियों ने राहत की सांस ली.सर्वर डाउन होने के कारण 11 बजे से शुरू परीक्षापरीक्षा देने दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा होने या न होने या टालने संबंधी कोई भी प्रश्न का जवाब समय से न मिलने की वजह से वे काफी देर तक असमंजस में रहे. हालाँकि सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई और दो घंटे विलंब से चली परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली. कई अभ्यर्थी और अभिभावक समय से परीक्षा शुरू नहीं होने की वजह से काफी परेशान रहे. सीयूईटी की परीक्षा सुबह नौ बजे से आज होनी थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह परीक्षा 11 बजे से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर अभिभावकों ने बड़ी चिंता जाहिर की है कि इसमें भी गोलमाल होगा.परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने शुरू की तैयार‍ियां हालांकि परीक्षा कराने वाली संस्थाओं का कहना है कि यह सिर्फ बनारस में नहीं, पूरे प्रदेश में सर्वर डाउन के कारण हुआ है. हालांक‍ि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से होनी है ज‍िसके ल‍िए अभ्‍यर्थी समय से पहुंच गए और परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने तैयार‍ियां भी शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही परीक्षा का इंतजार था, लेकिन जब समय पर परीक्षा शुरू नहीं हुई तो वे चिंतित हो गए.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदकई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे दूर-दूर से आए हैं और इस स्थिति ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया. अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की तकनीकी समस्याएं परीक्षा के महत्व को कम कर देती हैं. अभ्‍यर्थ‍ियों की भीड़ और रोष को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.