वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्यर्थी परेशान

Server failure in Varanasi delays CUET exam by two hours, leaving candidates frustrated
वाराणसी: सर्वर में समस्या के कारण शनिवार को लोहता स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीयूईटी 2026 की परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हुई. यहां परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 10:00 बजे तक समाप्त होनी थी, लेकिन 10:50 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी. परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर में समस्या होने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. हालांकि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई तो अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली.

सर्वर डाउन होने के कारण 11 बजे से शुरू परीक्षा
परीक्षा देने दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा होने या न होने या टालने संबंधी कोई भी प्रश्न का जवाब समय से न मिलने की वजह से वे काफी देर तक असमंजस में रहे. हालाँकि सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई और दो घंटे विलंब से चली परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली. कई अभ्यर्थी और अभिभावक समय से परीक्षा शुरू नहीं होने की वजह से काफी परेशान रहे. सीयूईटी की परीक्षा सुबह नौ बजे से आज होनी थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह परीक्षा 11 बजे से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर अभिभावकों ने बड़ी चिंता जाहिर की है कि इसमें भी गोलमाल होगा.

परीक्षा के लिए केंद्र ने शुरू की तैयारियां
हालांकि परीक्षा कराने वाली संस्थाओं का कहना है कि यह सिर्फ बनारस में नहीं, पूरे प्रदेश में सर्वर डाउन के कारण हुआ है. हालांकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से होनी है जिसके लिए अभ्यर्थी समय से पहुंच गए और परीक्षा के लिए केंद्र ने तैयारियां भी शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही परीक्षा का इंतजार था, लेकिन जब समय पर परीक्षा शुरू नहीं हुई तो वे चिंतित हो गए.

Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
कई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे दूर-दूर से आए हैं और इस स्थिति ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया. अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की तकनीकी समस्याएं परीक्षा के महत्व को कम कर देती हैं. अभ्यर्थियों की भीड़ और रोष को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.



