Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद

छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
May 30, 2026, 09:51 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Two accused arrested in the murder of a youth over teasing, brick and rod recovered


वाराणसी: सारनाथ सिंहपुर में गुरुवार को युवती पर छीटाकशी करने के आरोप में युवक की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर रिंगरोड के पास हाई टेक अस्पताल के निकट से आरोपी युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो छड़ और ईंट बरामद की गई. इस मामले में हत्‍या का मामला दर्ज कराया गया था.

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंहपुर में युवती पर छींटाकशी के मामले में युवक मनोज पटेल की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने सिंहपुर रिंगरोड हाई टेक अस्पताल के पास से युवती अर्चना पटेल और इंद्रपुर शिवपुर निवासी प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया.


र


पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़


इनसे पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट मकान के बाथरूम की छत से बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, मनोज पटेल हमेशा युवती अर्चना को परेशान करता था. घटना वाले दिन भी उसने सुबह अर्चना पर छीटाकशी की, जिसे उसने अपनी बहन ममता के बेटे प्रिंस को बताया. इसके बाद अर्चना और प्रिंस ने मनोज के आने का इंतजार किया. जब मनोज वहां पहुंचा, तो दोनों ने उसे पकड़कर छड़ और ईंट से पिटाई कर दी.


ु


कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक्शन में पुलिस


इसके बाद मनोज अपने घर चला गया और घर में किसी को बिना कुछ बताए सो गया. बाद में परिजन उसे उठाने पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. सारनाथ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है.


Also Read: वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प

छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
Two accused arrested in the murder of a youth over teasing, brick and rod recoveredवाराणसी: सारनाथ सिंहपुर में गुरुवार को युवती पर छीटाकशी करने के आरोप में युवक की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर रिंगरोड के पास हाई टेक अस्पताल के निकट से आरोपी युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो छड़ और ईंट बरामद की गई. इस मामले में हत्‍या का मामला दर्ज कराया गया था.थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंहपुर में युवती पर छींटाकशी के मामले में युवक मनोज पटेल की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने सिंहपुर रिंगरोड हाई टेक अस्पताल के पास से युवती अर्चना पटेल और इंद्रपुर शिवपुर निवासी प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया.पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़इनसे पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट मकान के बाथरूम की छत से बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, मनोज पटेल हमेशा युवती अर्चना को परेशान करता था. घटना वाले दिन भी उसने सुबह अर्चना पर छीटाकशी की, जिसे उसने अपनी बहन ममता के बेटे प्रिंस को बताया. इसके बाद अर्चना और प्रिंस ने मनोज के आने का इंतजार किया. जब मनोज वहां पहुंचा, तो दोनों ने उसे पकड़कर छड़ और ईंट से पिटाई कर दी.कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक्शन में पुलिस इसके बाद मनोज अपने घर चला गया और घर में किसी को बिना कुछ बताए सो गया. बाद में परिजन उसे उठाने पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. सारनाथ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है.Also Read: वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प
The days of Shaheed Udyan in Varanasi will be revived, with renovations costing crores.वाराणसी: स्‍मार्ट सिटी की दिशा में नगर निगम लगातार कदम बढ़ा रहा है. शहर के पार्कों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सिगरा स्थित प्रसिद्ध 'शहीद उद्यान' को अब आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. शहीद उद्यान के चल रहे पुनर्विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्क का औचक स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता को देखा तथा अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दी कि आगामी दो महीने के भीतर जीर्णोद्धार का सारा कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि काशीवासियों को जल्द से जल्द इस सुंदर पार्क की सौगात मिल सके.नगर निगम वाराणसीनगर निगम वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान के इस भव्य कायाकल्प पर लगभग 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस बजट से पार्क को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. पार्क के भीतर अत्याधुनिक किड्स ज़ोन: बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में मॉडर्न और सुरक्षित झूले लगाए जा रहे हैं. आकर्षक फव्वारे और पाथवे: पार्क के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगे फव्वारे (फाउंटेन) और सुबह-शाम टहलने वालों के लिए एक विशेष वॉक-वे/पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. पूरे परिसर को रोशनी से जगमगाने के लिए आधुनिक डेकोरेटिव लाइटिंग और आगंतुकों के बैठने के लिए उत्तम बेंच व शेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.1.5 करोड़ की हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरीशहीद उद्यान के इस प्रोजेक्ट का सबसे मुख्य आकर्षण यहाँ बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी है. पार्क परिसर के भीतर 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है.यह डिजिटल लाइब्रेरी शहर के छात्रों, शोधकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी. यहाँ युवाओं को पढ़ाई के लिए एक शांत, हरा-भरा और पूरी तरह से हाईटेक (इंटरनेट व कंप्यूटर से लैस) वातावरण मिलेगा, जहाँ वे अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे.Also Read: दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
दालमंडी में फिर से चला हथौड़ा, 18 मकानों को तोड़ने का काम शुरू
The hammer fell again in Dal Mandi, demolition of 18 houses began.वाराणसी: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए आज शनिवार को फिर से धवस्‍तीकरण शुरू हुआ. सुबह पुल‍िस और प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों के साथ पहुंचे ध्‍वस्‍तीकरण दल ने कुल 18 मकानों पर हथौड़े चलाना शुरू क‍िया है. बताया जा रहा है क‍ि जल्‍द ही पर‍िक्षेत्र में कार्य पूरा कर ल‍िया जाएगा. इसके बाद क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा. ध्‍वस्‍त करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही.ध्‍वस्‍तीकरण में कुल 15 मकानों की रज‍िस्‍ट्रीदालमंडी में फिर से शुरू हुए ध्‍वस्‍तीकरण में कुल 15 मकानों की रज‍िस्‍ट्री हुई है और तीन पुराने भवन हैं. इस प्रकार कुल 18 भवनों को तोड़ने का काम मौके पर किया जा रहा है. इस दौरान एडीएम स‍िटी डा. राजेश कुमार स‍िंंह, अध‍िशाषी अभ‍ियंता पीडब्‍ल्‍यूडी के केके स‍ि‍ह, एसीपी दशाश्‍वमेधघाट डा. अतुल अंजान त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे. वहीं सुरक्षा कारणों से मौके पर काफी सुरक्षा बलों की भी मौजूदगी रही. माना जा रहा है क‍ि अब ध्‍वस्‍तीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. जल्‍द ही पर‍िक्षेत्र की सड़कें चौड़ी नजर आएंगी.ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरूबता दें कि त्यौहारों और गर्मी की छुट्टियों के चलते क्षेत्र में बढ़ी भीड़ कम होने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू की जा रही है. इसको लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से इलाके में मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई थी. मुनादी के दौरान बताया गया कि 30 और 31 मई 2026 को दालमण्डी चौड़ीकरण योजना के तहत पहले से क्रय किए जा चुके भवनों को गिराया जाएगा.Also Read: नशे में धुत युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक की मौतप्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, कुल 18 भवनों को जमींदोज किया जाना है. इनमें 30 मई को 5 भवनों पर कार्रवाई होगी, जबकि 31 मई को 13 भवन गिराए जाएंगे.