काशी के शशांक ने लगाया गोल्ड मेडल पर निशाना
इंदौर में आयोजित 19वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शशांक त्रिपाठी ने पचास मीटर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को कांस्य पदक भी दिलाया. शशांक त्रिपाठी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम में अखिल शेरौन और इरफ़ान हुसैन भी थे.

शशांक त्रिपाठी ने हाल ही में भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित एशियन राइफल पिस्टल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था.
शशांक की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पुलिस और काशी के शूटिंग समुदाय में खुशी की लहर है.शशांक की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई.
ALSO READ : वाराणसी में होली पर हर्बल रंगों की बढ़ी मांग, बच्चों में खास उत्साह
यूपी पुलिस टीम ने जीते 22 पदक...
बता दें कि इस पूरी चैंपियनशिप में इस बार यूपी पुलिस ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया वहीँ, टीम के प्रदर्शन को लेकर DSP अखिल सेरों ने बताया कि इस बार टीम ने कुल 22 पदक जीते है.



